home page

FD वालों की मौज ही मौज, ब्याज दर में ऐतिहासिक बढ़ौतरी

fd interest rates आज RBI ने फिर से रेपो रेट में बढौतरी कर दी है। इस बढौतरी के बाद लोगों के लोन महंगे होने वाले हैं। वहीं जिन लोगों ने FD करवा रखी है उनके लिए अच्छी खबर है।

 | 
RBI के फैसले के बाद FD वालों की मौज ही मौज

HR BREAKING NEWS (ब्यूरो)।  रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने 3 दिन की बैठक के बाद आज भी से रेपो दर (Repo Rate) में 0.50% की वृद्धि कर दी है। इस बढ़ोतरी से होम-कार (HOME CAR LOAN) लोन समेत सभी तरह के LOAN की EMI बढ़ने वाली है। RBI की ओर से ये बढौतरी महंगाई को नियंत्रित करने के मकसद से की गई है। एक तरफ जहां लोन महंगे हुए है दूससरी ओर खुशखबरी भी है। बैंक repo rate में बढ़ोतरी के बाद जमा पर ब्याज दर (interest rate on deposit) में बढ़ोतरी करेंगे। इससे आपको बचत खाता और FD पर आपको ज्यादा ब्याज मिलेगा। जानकारों के अनुसार आने दिनों में एक बार फिर एफडी fixed deposit() पर 8 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा।

ये भी जानें Sone Ka Bhav : सोने-चांदी के भाव में आई तगड़ी गिरावट, चेक करें लेटेस्ट रेट

पिछले तीन महीने मे 1.4 प्रतिशत की हुई है वृद्धि


FD (फिक्स डिपोजिट) पर 8% ब्याज अच्छा रिटर्न माना जाता है। ऐसे में फिक्स डिपोजिट 8 प्रतिशत तक पहुंचने की क्या संभावना है? जानकारों का मानना है कि FD RATE के 8 प्रतिशात तक पहुंचने की संभावना इस बात पर निर्भर करेगी कि ये दर वृद्धि चक्र कब तक जारी रहने वाला है। RBI ने पिछले 93 दिनों की छोटी अवधि के भीतर रेपो दर में 1.4% की वृद्धि की है। आरबीआई (भारतीय रिजर्व बैंक) ने उदार रुख को वापस लेने का संकेत भी दिया है। 

ये भी पढें Business Idea : महज 10 हजार में शुरू करें ये बिजनेस, लाखों की होगी कमाई

अभी FD पर इतना मिल रहा है ब्याज

विशेषज्ञों की मानें तो​आने वाली 3.4 तिमाहियों में अभी भी 50.100 बीपीएस (Basis Points) बढ़ोतरी की गुंजाइश है। अगर ऐसा होता है तो एफडी पर ब्याज दर (interest rate on FD) 8 फीसदी के करीब पहुंच जाएगी। FD पर ब्याज दर बढाने में छोटे बैंक काफी आगे रहेंगे। कई प्रमुख छोटे बैंकों ने सामान्य नागरिकों (ordinary citizens fd intrest rate) को 6.5 प्रतिशत और Senior Citizens को 7% या उससे अधिक की FD दर की पेशकश शुरू कर दी है। उदाहरण के लिए, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक (IDFC First Bank), इंडसइंड बैंक (indusind bank) और यस बैंक (Yes Bank) द्वारा आम नागरिक को दी जाने वाली उच्चतम ब्याज दर 6.5 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों को 7 प्रतिशरत दी जा रही है।


एक लाख पर मिलेगा 3436 रुपये ब्याज


मई महीने से अब तक RBI की ओर से रेपो रेट में तीन बार बढ़ोतरी की जा चुकी है। 93 दिनों की अवधि के भीतर रेपो दर में 1.4% (40+50+50 = 140bps) की बढ़ौतरी हुई है। Repo Rate में लगातार 3 बार बढ़ोतरी ने FD की ब्याज दरों में बढ़ोतरी को गति दी है। 
जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में बैंक एफडी पर ब्याज दरों (FD interest rates hike) में तेजी से बढ़ोतरी करेंगे। रेपो रेट में 0.50% की वृद्धि का मतलब ये है कि फिक्स डिपोजिट पर ब्याज दर में 6.5 फीसदी से 7% की बढ़ोतरी होगी। अगर आपने 5 साल के लिए कराई है तो आपको एक लाख रुपये की एफडी पर 3436 रुपये अतिरिक्त ब्याज उपलब्ध होगा।