Business Idea : अमूल के साथ बिजनेस कर थोडे़ समय में ही छाप सकते हैं मोटा पैसा, जानें पूरी प्रक्रिया
HR Breaking News (ब्यूरो)। (Business Idea With Amul) दूध एक रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली वस्तू है।रोजमर्रा के सामानों की बिक्री निरंतर चलती रहती है। इनकी खरीद व बिक्री के लिए ज्यादातर किराना स्टोर पर लोग पहुंचते हैं। रोजाना के जीवन के लिए दूध एक जरूरी उत्पाद है, दूध की (business with amul) हर घर में रोजाना खपत होती है। वहीं दूध उत्पाद की बात करें तो डेयरी प्रोडक्ट्स में अमूल एक प्रमुख ब्रांड है। अमूल को बाजार में भरोसे की नजरों से देखा जाता है। अमूल गुणवत्ता के मामले में भी खरा उतरता है।
अमूल के उत्पाद लोगों तक फ्रेंचाइजी मॉडल के तहत पहुंचते हैं। आपको जगह जगह अमूल के बूथ दिख जाएंगे। कोई भी व्यक्ति अमूल से फ्रेंचाइजी ले सकता है। अमूल के साथ आप भी बिजनेस कर सकते हैं। अमूल के साथ (how to start a amul outlet) बिजनेस कर आप अपने व्यवसाय को बढ़ावा दे सकते हैं। अमूल के प्रोड्क्टस की मांग हमेशा बाजार में रहती है।
मुनाफे में हिस्सेदारी नहीं लेती अमूल
अमूल संग आप बिजनेस करोगे तो कंपनी की तरफ से ये भी फायदा है कि अपने फ्रेंचाइजी पार्टनर्स के मुनाफे से कंपनी कोई हिस्सेदारी नहीं लेगी। अमूल उत्पादों की आपूर्ति पर कमीशन के आधार पर काम करती है। जितनी ज्यादा बिक्री होगी, उतना ही लाभ अमूल व आपको होगा। बता दें कि डेयरी प्रोड्कट की मांग निरंतर बनी रहती है, यह रोजाना के प्रयोग की वस्तुएं हैं। इसलिए आप अमूल के साथ बिजनेस खड़ा कर सकते हैं।
अमूल की फ्रेंचाइजी लेने के तरीके
अगर आपको अमूल की फ्रेंचाइजी लेनी है तो कुछ आसान प्रक्रिया अपनानी होगी। अमूल की फ्रेंचाइजी लेने के लिए सबसे पहले आपको तय करना होगा कि आप कौन-सी फ्रेंचाइजी लेना चाह रहे हैं। अगर आप अमूल आउटलेट, कियोस्क, रेलवे पार्लर या आइसक्रीम स्कूपिंग पार्लर लेना चाहते हैं तो आप अमूल की आधिकारिक वेबसाइट (www.amul.com) पर फ्रेंचाइजी के लिए के लिए फार्म भर सकते हैं।
फार्म भरने के बाद अमूल की ओर से आपकी लोकेशन सहित बाकी जरूरी जानकारियों की समीक्षा की जाएगी। अगर कंपनी को अपनी फ्रेंचाइजी के लिए आपकी जगह सही लगती है और बाकी शर्तें कंपनी के अनुसार पूरी होती हैं तो आगे बात बढ़ती है।
अमूल की फ्रेंचाइजी में कितना आएगा खर्चा
अगर आपको अमूल की फ्रेंचाइजी लेनी है तो इसके लिए आपको 2 लाख से 10 लाख रुपये तक का निवेश करना पड़ेगा।यह आपके बिजनेस मॉडल पर निर्भर करेगा। अमूल आपसे अपने उत्पादों पर ही कमीशन लेगा, वह आपके मुनाफे में कोई हिस्सा नहीं लेगा। अमूल से अनुमति के बाद अमूल अपनी सप्लाई चेन के माध्यम से आपको प्रोडक्ट उपलब्ध करा देगी और आप बिजनेस चालू कर सकते हैं।
जानिए अलग अलग आउटलेट का खर्च
अगर आप अमूल की फ्रेंचाइजी लेना चाह रहे हैं तो अमूल के आउटलेट, रेलवे पार्लर और कियोस्क की फ्रेंचाइजी में अलग अलग खर्च आता है। तीनों ही प्रकार की फ्रेंचाइजी में करी 2 लाख रुपये से निवेश शुरू होता है। 25 हजार रुपये अमूल सिक्योरिटी डिपॉजिट लेता है, जो रिफंड नहीं की जाती है। बाकी रुपयों से दूकान की जरूरत की चीजों से सेटअप तैयार कराया जाता है।
आइसक्रीम पार्लर के लिए खर्च है ज्यादा
अमूल की फ्रेंचाइजी आप आइसक्रीम पार्लर के रुप में भी ले सकते हैं। इसके लिए करीब 6 लाख रुपये निवेश करने पड़ेंगे। आइसक्रीम पार्लर के लिए 50 हजार रुपये का सिक्योरिटी डिपॉजिट जमा होगा। यह रिफंड नहीं किया जाएगा।बाकी चार लाख के करीब का खर्चा दुकान के सेटअप को आकर्षक बनाने के लिए किया जाता है। इसमें मशीनों व अन्य चीजों के लिए डेढ़ लाख रुपये लगते हैं।
अमूल के आउटलेट से कितनी होगी कमाई
अमूल का आउटलेट काफी लोकप्रिय है। अमूल के उत्पादों की खरीद के लिए लोग ढूंढ कर आते हैं। अगर किसी मुख्य बाजार में अमूल का आउटलेट है तो इसकी बिक्री अच्छी खासी होती है और हर महीने 2 से 3 लाख रुपये कमाई हो सकती है। अमूल के उत्पादों पर 2.5 प्रतिशत से 10 प्रतिशत तक का कमीशन मिलता है। इससे कंपनी के साथ आउटलेट के मालिक को अच्छी कमाई होती है। कमीशन प्रोडक्ट पर निर्भर करता है।
