Bank FD : 444 दिन की एफडी पर यह बैंक दे रहा बंपर ब्याज, जानें 2 लाख पर मिलेगा कितना मुनाफा
Bank FD : बैंक ऑफ बड़ौदा अपने 444 दिन की एफडी स्कीम पर आकर्षक ब्याज दरें दे रहा है। इस स्कीम में सामान्य, वरिष्ठ और अति वरिष्ठ नागरिकों के लिए अलग-अलग ब्याज दरें उपलब्ध हैं। अगर आप 2 लाख रुपये जमा करते हैं, तो मैच्यॉरिटी पर मोटा मुनाफा कमाया जा सकता है-
HR Breaking News, Digital Desk- (Bank of Baroda FD Scheme) बैंक ऑफ बड़ौदा देश का एक प्रमुख पब्लिक सेक्टर बैंक है। मार्केट कैप के मामले में यह स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के बाद दूसरा सबसे बड़ा सरकारी बैंक माना जाता है। बैंक अपने ग्राहकों को एफडी योजनाओं (FD schemes) पर आकर्षक ब्याज दरें दे रहा है। यहां केवल 7 दिनों की अवधि के लिए भी एफडी खाता खुलवाया जा सकता है।
इसके अलावा, इस सरकारी बैंक (Government Bank) में आप अधिकतम 10 साल की अवधि के लिए एफडी खाता खुलवा सकते हैं। बैंक ऑफ बड़ौदा में अलग-अलग अवधि की एफडी योजनाओं पर 3.50 प्रतिशत से लेकर 7.05 प्रतिशत तक का ब्याज दिया जा रहा है। ऐसे में अगर आप 444 दिनों की एफडी स्कीम में 2 लाख रुपये जमा करते हैं, तो उस पर कितना ब्याज मिलेगा, आइए इसे आसान भाषा में समझते हैं।
444 दिन की FD पर सबसे ज्यादा ब्याज दे रहा है बैंक ऑफ बड़ौदा-
बैंक ऑफ बड़ौदा अपने ग्राहकों को 444 दिनों की स्पेशल एफडी स्कीम (444 days special FD scheme) पर आकर्षक ब्याज दर ऑफर कर रहा है। बैंक की ‘BoB Square Drive Deposit Scheme’ के तहत सामान्य नागरिकों को 6.45 प्रतिशत, 60 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को 6.95 प्रतिशत और 80 वर्ष से ऊपर के अति वरिष्ठ नागरिकों को अधिकतम 7.05 प्रतिशत तक का ब्याज मिल रहा है। अगर कोई सामान्य नागरिक इस 444 दिन की एफडी स्कीम में 2 लाख रुपये जमा करता है, तो मैच्योरिटी पर उसे करीब 16,189 रुपये ब्याज के रूप में मिलेंगे और कुल राशि 2,16,189 रुपये हो जाएगी।
बैंक ऑफ बड़ौदा में 444 दिनों की FD में ₹2 लाख जमा करें तो वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा कितना ब्याज-
इसी तरह, अगर बैंक ऑफ बड़ौदा में 444 दिनों की एफडी स्कीम में 2 लाख रुपये जमा किए जाएं, तो वरिष्ठ नागरिकों को मैच्यॉरिटी (Maturity benefit to senior citizens) पर 17,486 रुपये ब्याज के रूप में मिलेंगे और कुल राशि 2,17,486 रुपये होगी। वहीं, अति वरिष्ठ नागरिकों (80 साल से ऊपर) के लिए यह एफडी 17,746 रुपये फिक्स ब्याज के साथ कुल 2,17,746 रुपये तक पहुंच जाती है। ध्यान दें कि बैंक एफडी (Bank fd) एक सुरक्षित निवेश विकल्प है, जिसमें मैच्यॉरिटी पर निश्चित ब्याज के साथ मूल राशि भी सुरक्षित रूप से वापस मिलती है।
