home page

Bank Holiday : कल के बाद इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, बैंक जानें से पहले देख लें हॉलिडे लिस्ट

Bank Holiday : आज के समय में लगभग हर नागरिक बैंक ग्राहक बन चुका है। लोगों के बैंकों में अकाउंट खुले हुए हैं। करोड़ों अकाउंट उपभोक्ताओं को समय-समय पर बैंकों में कामकाज के लिए भी जाना पड़ता रहता है। ऐसे में बैंकों की हॉलिडे लिस्ट देखकर ही हमें बैंक की ओर जाना चाहिए। चलिए जानते हैं बैंकों में कल के बाद की छुटि्टयों के बारे में- 
 | 
Bank Holiday : कल के बाद इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, बैंक जानें से पहले देख लें हॉलिडे लिस्ट

HR Breaking News (Bank Holidays List) बैंकों की हॉलिडे की लिस्ट जारी हुई है। कल भी बैंक बंद रहने वाले हैं। आने वाले कई दिनों तक बैंकों में अवकाश रहने वाला है। भारतीय रिजर्व बैंक की की तरफ से हॉलिडे लिस्ट पहले ही जारी हो चुकी है। RBI की बैंक हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक देश के कुछ राज्यों में कल भी बैंक बंद रहने वाले हैं। 

 

 

कुछ हिस्सों में रहेगी बैंकों की छुट्टी
 

आरबीआई के अनुसार बैंकों की छुट्टी का जो कैलेंडर जारी हुआ है उसके अनुसार पूरे देश में छुटि्टयों को पैटर्न सेम नहीं है। कुछ राज्यों में बैंक कभी बंद रहते हैं तो कुछ बैंकों में कभी बैंक बंद रहते हैं। बाकी राज्यों में सामान्य रूप से कार्य जारी रहता है। बैंकों के बंद रहने के दौरान ग्राहक नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग, यूपीआई और एटीएम जैसी डिजिटल सर्विस का प्रयोग कर सकते हैं। वहीं, चेक क्लियरिंग और काउंटर से जुड़े काम इस दिन नहीं हो पाते हैं। 

इन जगहों पर बंद रहेंगे बैंक
 

कल यानी 17 मार्च को बैंक शब-ए-कद्र के कारण बंद रहेंगे। इस दौरान इंफाल, जम्मू और श्रीनगर में बैंकों की छुट्टी रहेगी। शब-ए-कद्र इस्लाम धर्म का एक बहुत पवित्र और महत्वपूर्ण दिन है। इसे लैलतुल कद्र भी कहा जाता है और माना जाता है कि इसी रात कुरान शरीफ की पहली आयत लिखी गई थी। यह रात रमजान के आखिरी दस दिनों में आती है और मुसलमानों के लिए खास इबादत और दुआ की रात है। इस दिन लोग पूरी रात नमाज पढ़ते हैं।


 

19 मार्च को भी बैंकों की छुट्‌टी रहेगी। इस दिन गुड़ी पड़वा, उगादी, तेलुगु नववर्ष, नवरात्र का पहला दिन है। ऐसे में बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, मुंबई, नागपुर, पणजी, श्रीनगर और विजयवाड़ा में बैंक बंद रहेंगे।

वहीं, 20 मार्च को ईद-उल-फितर व जुमात-उल-विदा के चलते बैंकों का अवकाश है। इसमें कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे। नई दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, जयपुर, लखनऊ, पटना, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, अहमदाबाद, भोपाल, रांची, रायपुर, गुवाहाटी, तिरुवनंतपुरम, कोच्चि सहित कई शहर छुट्‌टी की लिस्ट में हैं। 


21 मार्च को भी कई जगह अवकाश है। इस दिन रमजान ईद और सरहुल है। इस दिन अहमदाबाद, भोपाल, जयपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पटना और रांची समेत कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे। वहीं, 22 मार्च को रविवार के कारण देशभर में बैंकों का अवकाश है। 

वहीं, 26 मार्च को राम नवमी के चलते, अहमदाबाद, भोपाल, भुवनेश्वर, मुंबई, नागपुर, पटना, रांची, जयपुर, लखनऊ और कोलकाता समेत कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे। वहीं, 27 मार्च को राम नवमी है, जिसे चैते दशैं भी कहा जाता है। इस दिन अहमदाबाद, देहरादून, जयपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पटना और गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे। वहीं, 31 मार्च को महावीर जयंती के चलते अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, पटना, रायपुर और रांची में बैंक बंद रहेंगे।