Bank Holidays 2025: होली पर कब-कब और कहां रहेगा बैंक हॉलिडे, देखें आरबीआई की छुट्टियों की लिस्ट

HR Breaking News - (Bank Holidays In March )मार्च में छुटि्टयों की भरमार देखने को मिलने वाली है। अब इसी माह होली का त्योहार भी है और होली के चलते इस बार देश भर में 4 दिन लगातार बंद रहने वाले हैं। वैसे तो आरबीआई की लिस्ट के अनुसार मार्च में कुल 14 दिन बैंक हॉलिडे रहने वाले हैं। आइए खबर में जानते हैं कि होली पर चार दिन कब-कब और कहां बैंक बंद (Bank Holidays 2025) रहने वाले हैं।
क्या 13 मार्च को भी बंद रहेंगे बैंक-
RBI के बैंक हॉलीडे कैलेंडर के अनुसार 13 मार्च (Bank Holidays In March 2025) को होलिका दहन और अट्टुकल पोंगाला का त्योहार है और इस दिन सभी राज्यों में बैंक बंद (RBI holiday list) नहीं रहेंगे। होलिका दहन वाले दिन केवल उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड और केरल में बैंक हॉलिडे रहेगा, लेकिन राजधानी दिल्ली, मुंबई और बाकी राज्यों में इस दिन बैंक (Holidays in March 2025) रोज की तरह ही ओपन रहेंगे।
होली के दिन बैंकों की छुट्टियां-
होली 14 मार्च (RBI holiday list Holi)को हैं और इस दिन पूरा देश रंगीन दिखाई पड़ेगा। धुलैंडी यानी होली के दिन लगभग सभी राज्यों में बैंक बंद रहेंगे, लेकिन कई राज्य ऐसे हैं, जहां बैंक (Holi 2025 Holidays) खुले रहेंगे। इन राज्यों में त्रिपुरा, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु, मणिपुर, केरल और नागालैंड का नाम शामिल है।
15 -16 मार्च को कहां बंद रहेंगे बैंक-
कई राज्य ऐसे हैं, जहां पर होली 15 मार्च (bank holiday dates March 2025)को मनाई जाएगी। इसलिए इस दिन अगरतला, भुवनेश्वर, इंफाल और पटना में बैंक बंद रहने वाले हैं और 16 मार्च को रविवार के चलते देशभर में बैंक (march me bank holidays) बंद रहेंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर आप 13 से 16 मार्च के दौरान बैंक जाने का सोच रहे हैं तो एक बार आरबीआई की लिस्ट जरूर चेक कर लें, क्योंकि इस बीच अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद(List of RBI Bank Holidays 2025) रह सकते हैं।