FD Rate : सीनियर सिटीजन के वारे न्यारे, एफडी पर ये बैंक दे रहा 91,000 का रिटर्न
HR Breaking News - (FD Rates)। वैसे तो एफडी में निवेश के कई फायदे हैं, लेकिन एक जो इसका सबसे बड़ा फायदा है, वो यह है कि एफडी में निवेश के तहत व्यक्ति को सुरक्षित और गारंटीड रिटर्न मिलनाहै। अगर आप भी हाल फिलहाल में एफडी कराने के बारे में सोच रहे हैं तो अभी आपके पास एफडी में निवेश कर बंपर रिटर्न पाने का सुनहरा मौका है, क्योंकि इस समय में कई बैंक (Fixed Deposit Latest Rate) ग्राहकों को एफडी पर बंपर ब्याज ऑफर कर रहे हैं।
एफडी पर पाएं बंपर रिटर्न-
इस समय में कई बैंक ग्राहकों को 9.50 प्रतिशत तक इंटरेस्ट (Bank FD return) दे रहे हैं। वहीं, कई बैंकों की ओर से एफडी पर 9.50 प्रतिशत तक ब्याज (highest fd interest rates) दिया जा रहा है। इस समय में आप एफडी में निवेश कर बंपर ब्याज (How to invest in FD) का लाभ उठा सकते हैं।
यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक के इंटरेस्ट रेट-
इन बैंकों में सबसे पहला नाम है यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक (Unity Small Finance Bank FD Rate) का। ये बैंक अपने ग्राहकों को 4.50 प्रतिशत से 9 प्रतिशत तक ब्याज दे रहा है। वहीं, सीनियर सिटिजंस को इस बैंक की ओर से 4.5 प्रतिशत से 9.50 प्रतिशत तक ब्याज दिया जा रहा है। बता दें कि ये ब्याज दरें 3 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर है। इस बैंक की नई दरें 7 अक्टूबर, 2024 से लागू हो चुकी हैं।
नार्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक में कराएं एफडी-
नॉर्थ ईस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक (North East Small Finance Bank FD Rate)की ओर से भी एफडी पर बंपर ब्याज दिया जा रहा है। जो एफडी 3 करोड़ रुपये से कम की है, उनपर ये ब्याज दरें दी जा रही है। इस बैंक की ओर से ग्राहकों को 3.50 प्रतिशत से लेकर 9 प्रतिशत तक ब्याज (small finance bank fd rates) दी जा रही है। ये दरें 18 जनवरी, 2025 से लागू हो चुकी हैं।
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक की ब्याज दरे-
उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक (Utkarsh Small Finance Bank FD Rate) भी अपने ग्राहकों को 3 करोड़ रुपये से कम की एफडी पर 4 प्रतिशत से 8.5 प्रतिशत तक ब्याज ऑफर कर रहा है। इसके साथ ही सीनियर सिटिजंस के लिए बैंक एफडी पर ये ब्याज दरें 4.6 प्रतिशत से 9.10 प्रतिशत तकहै। एफडी के ये नए रेट भी 7 जून, 2024 से लागू हो चुकी हैं।
इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक एफडी रेट -
इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक (Equitas Small Finance Bank FD Rate) की ओर से ग्राहकों 3 करोड़ रुपये से कम की फिक्स्ड डिपॉजिट पर 3.5 प्रतिशत से 8.25 प्रतिशत तक ब्याज मिल रहा है। वहीं, सीनियर सिटिजंस (senior citizen fd schemes) के लिए बैंक एफडी की ये ब्याज दरें 4 प्रतिशत से 9 प्रतिशत तक है। बता दें कि FD की ये सभी दरें 2 दिसंबर, 2024 से लागू हो चुकी हैं।
