home page

fixed deposit rules : मैच्‍योरिटी से पहले FD तोड़ने पर कितना होगा नुकसान, जानें नियम

Fixed deposit investment : अपने भविष्य के लिए लोग एफडी में निवेश कर करके रखते हैं, ताकि भविष्य में किसी भी वित्तीय परेशानी से बचा जा सके। कई बार वित्तीय परेशानी के चलते एफडी को समय से पहले निकालना पड़ता है, जिससे एफडी (FD best investment plan) धारक को नुकसान भुगतना पड़ सकता है। मैच्योरिटी से पहले एफडी तुड़वाने के कुछ नियम भी होते हैं, जिनका आपको ध्यान रखना होता है। आइए जानते हैं मैच्योरिटी से पहले एफडी तुड़वाने के नुकसान और इसके नियम।

 | 
fixed deposit rules : मैच्‍योरिटी से पहले FD तोड़ने पर कितना होगा नुकसान, जानें नियम

HR Breaking News : (FD interest rate) एफडी करा लेने के बाद कई बार वित्तीय परेशानी के चलते भविष्य में एफडी को मैच्योरिटी से पहले तुड़वाना पड़ता है, जिस पर एफडीधारक को नुकसान उठाना पड़ता है। जब आप एफडी को पहले तुड़वा लेते हैं, तो आपको इस पर ब्याज के रूप में मिलने वाले लाभ का भी नुकसान होता है। मैच्योरिटी (FD maturity period) से पहले एफडी तुड़वाने पर आपको उतना लाभ नहीं मिलता, जितना आपको मैच्योरिटी पर मिल सकता है, बल्कि आपको उस पर नुकसान भी उठाना पड़ता है।


अलग-अलग अवधि की होती हैं एफडी-


आजकल लोग अपनी बचत को सुरक्षित रखने के लिए कई तरीकों का चुनाव करते हैं। उनमें से एक लोकप्रिय तरीका है वह जहां निवेशक (FD investment tips) कम जोखिम के साथ निश्चित लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इस विकल्प में समय सीमा के आधार पर अलग-अलग योजनाएं होती हैं, जिनमें पैसे का निवेश किया जा सकता है। कुछ योजनाएं 1 साल से लेकर 10 साल (FD tenure period) तक की होती हैं। प्रत्येक योजना की ब्‍याज दर अलग-अलग होती है, जिससे निवेशक अपनी जरूरत के हिसाब से विकल्प का चयन कर सकते हैं। यह तरीका सुरक्षित और लाभकारी माना जाता है।


प्री-मैच्योरिटी पर पेनाल्टी -


अगर आप किसी बैंक में डिपॉजिट एफडी को समय से पहले निकालते हैं, तो आपको पूरे लाभ का फायदा नहीं मिलता है। बैंक कुछ नियमों के अनुसार समय से पहले निकालने पर शुल्क लेता है। उदाहरण के लिए, अगर आपने 5 लाख तक की राशि जमा की है, तो आपको 0.50 प्रतिशत शुल्क (FD Pre-mature penalty) देना पड़ता है। वहीं, अगर राशि 5 लाख से अधिक है और 1 करोड़ से कम है, तो शुल्क 0.50 प्रतिशत की जगह 1 प्रतिशत का होगा। इसके अलावा, आपकी जमा पर मिलने वाले लाभ में भी कुछ कटौती (Loss on breaking FD) की जा सकती है। इस प्रकार, समय से पहले निकासी करने पर आपको कम फायदा हो सकता है।


नुकसान से बचने का तरीका -


समय से पहले डिपॉजिट तुड़वाने के नुकसान (Disadvantages of breaking FD)से बचने के लिए कुछ उपाय हैं। अगर आपको पता हो कि भविष्य में पैसे की आवश्यकता हो सकती है, तो छोटे समय के लिए डिपॉजिट (FD deposit Tips) करना आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। इससे आपको जल्दी पैसे मिल सकते हैं। दूसरा तरीका है कि आप पूरी राशि को एक ही डिपॉजिट में न डालकर, अलग-अलग छोटी रकम में कई डिपॉजिट करें। इस तरह, एक फिक्स्ड डिपॉजिट (FD ke fayde) तुड़वाने पर बाकी रकम सुरक्षित रहेगी। इन तरीकों से आप समय से पहले पैसे निकालने पर होने वाले नुकसान (FD ke nuksan) से बच सकते हैं।

इस तरह एफडी कराना रहता है बेहतर-


अगर आपके पास 5 लाख रुपये की बड़ी राशि है, तो उसे छोटी-छोटी यानी 1 - 1 लाख की रकम में बांटकर अलग-अलग डिपॉजिट करें। जैसे, 5 लाख को 5 हिस्सों में बांटकर 5 अलग-अलग फिक्स डिपॉजिट (fixed deposit) कर सकते हैं। इससे फायदा ये होगा कि अगर अचानक पैसों की जरूरत हो और आपको बीच में 1 या 2 डिपॉजिट (FD withdrawl before maturity) तुड़वानी पड़े, तो आप उन्हें तुड़वाकर जरूरी पैसे निकाल सकते हैं। बाकी डिपॉजिट पर मिलने वाला लाभ जारी रहेगा। इसके अलावा, अगर डिपॉजिट लंबी अवधि (FD tenures) के लिए है, तो आप उसे तुड़वाने के बजाय लोन लेकर भी वित्तीय परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं।