Gold Buying Tips : सोना खरीदने का क्या है सही समय, जानें एक्सपर्ट की सलाह, इतना और गिर सकता है गोल्ड रेट
Gold Buying : अगर आप सोना खरीदना चाह रहे हैं तो उससे पहले आपको एक्सपर्ट की सलाह जरूर जान लेनी चाहिए। यह आपको फायदा करा सकती है। सोने के दाम अभी अपने हाई के आसपास चल रहे हैं, परंतु, हमें सोना कब खरीदना चाहिए। आइए जानते हैं एक्सपर्ट्स की क्या राय है।

HR Breaking News (Gold Tips) सोना एक कीमती धातु है, जिसके दाम कम ज्यादा होना स्वभाविक है। रोजाना ही सोने की कीमतों में बदलाव आ रहा है, परंतु कुल मिलाकर सोने के दाम बढ़ते ज्यादा है, गिरते कम है। इसलिए सोना खरीदने से पहले हमें सोना खरीदने का सही समय जरूर पता होना चाहिए। इसको लेकर एक्सपर्ट की राय आ गई है।
एक लाख के बाद गिर रहा सोना
सोने की कीमत बाजार में एक लाख को क्रॉस करती है और फिर धड़ाम हो रही है। सोने का बाजार काफी डगमगा कर चल रहा है। इस समय बाजार में गोल्ड की कीमतें (gold rate) अलग ही खेल खेल रही हैं। फिलहाल सोना गिरावट में चल रहा है। परंतु, ज्यादातर सोना एक सीमित प्राइस के बीच घटता बढ़ता दिखाई दे रहा है।
अभी सोना खरीद की सोच में पड़े लोग
भारत में सोने त्योहार की परंपरा के साथ साथ जमा-पूंजी का गहना है। शादी हो या फिर कोई और कार्य हर कोई पैसे बचाने की सोचता है। आजकल तो निवेशकों के दिमाग में भी रिटर्न के तौर पर सबसे पहले सोना ही आ रहा है।
इस साल सोने में काफी ज्यादा उतार चढ़ाव आया है, जिसने लोगों को चिंता में डाल दिया है कि सोना खरीदे या नहीं। आइए जानते हैं इसपर एक्सपर्ट का क्या कहना है।
अब इतने हुए सोने के दाम
इस समय 24 कैरेट सोना करीब 99 हजार 512 रुपये प्रति तोला (gold price) हो गया है। पिछले कुछ दिनों से भाव में स्थिरता दिखी है, लेकिन इस साल के शुरू में सोने ने लंबी व ऊंची छलांग लगाई थी। अप्रैल में तो 24 कैरेट वाला 10 ग्राम सोना 1 लाख से भी पार हो गया था। इस हिसाब से इस साल के अंत में फिर सोने के दामों की स्थिति बदल सकती है।
यह कहना है एक्सपर्ट्स का
सोने के भाव को लेकर एक्सपर्ट्स की प्रतिक्रिया है कि महंगाई, कई देशों में संघर्ष बढ़ने आदि के कारण सोने को निवेश (gold investment) का सुरक्षित जरिया माना जा रहा है। आने वाले समय में सोने के दामों को लेकर कुछ रिपोर्टों में दावा किया जा रहा है कि ये अगले साल तक 25 प्रतिशत तक गिर सकते हैं।
लेकिन इस समय घरेलू व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की मजबूत मांग व रेट को देखते बड़ी गिरावट होने की संभावना नहीं जताई जा सकती, यानी रेट ऊंचे ही बने रहेंगे। इस तरह से सोने के भविष्य के भाव को लेकर राय मिलीजुली ही है।
रेट में गिरावट कम और तेजी होती है अधिक
एक्सपर्ट्स के अनुसार सोने के दाम गिरते तो जरा से हैं और जब हाई होते हैं तो गिरावट से कई गुना ज्यादा होकर हाई होते हैं। इसलिए सोने में हल्की गिरावट से कोई खास फर्क नहीं पड़ने वाला, यह तो फिर त्योहारी सीजन में हाई हो जाएगा।
सोने के दामों में जब तक तगड़ी गिरावट नहीं आएगी, ग्राहकों को राहत मिलने वाली नहीं है। अगर सोने में निवेश का प्लान है तो गिरावट का अधिक इंतजार भी न करें। आप असमंजस में हैं तो कम बजट निवेश कर सकते हें।