home page

सोने ने रचा इतिहास, बना दिया नया रिकॉर्ड, भविष्य में यह रहेगी सोने की कीमत

Gold Price :देश में पिछले काफी समय से सोने व चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। इस बीच सोने व चांदी के रेट को लेकर जो लेटेस्ट अपडेट आया है वह सभी को चौकाने वाला है। आज यानी सोमवार को सप्ताह के पहले करोबारी दिन में सोने व चांदी के रेट में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। इस बीच सभी की निगाहें सोने व चांदी के ताजा रेट जानना चाह रहें है। चलिए जानते हैं आज हुए बदलाव के बाद सोने व चांदी के रेट कहां तक पहुंच गए हैं।

 | 
सोने ने रचा इतिहास, बना दिया नया रिकॉर्ड, भविष्य में यह रहेगी सोने की कीमत

HR Breaking News (Gold latest Price) वैसे तो वर्ष 2024 के अंतिम महीने से ही सोने व चांदी के रेट बढ़ने लगे थे। हालांकि इस साल में अब तक सोने व चांदी के दामों में जबरदस्त बदलाव देखने को मिला है। इस साल में बीते 8 महीने में सोने व चांदी के दामों ने कई बार रिकॉर्ड (Gold Record) बनाए हैं।

 

इस बीच आज यानी 1 सितंबर को अब एक बार फिर से सोने व चांदी के रेट नया कीर्तिमान बना रहे हैं। आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को दोबारा से चांदी व सोने ने अपना अब तक का ऑलटाइम हाई रिकॉर्ड बना लिया है।

 

सोने के दामों में बंपर बढ़ौतरी

इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) की ओर से जो आज यानी 1 सितंबर को आंकड़े जारी किए गए हैं उसके अनुसार आज देश में सोने की कीमतों में 2,105 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई है। इस बढ़त के साथ ही वर्तमान में 24 कैरेट सोने के रेट (Gold Rate) 1,04,493 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए हैं। इससे पहले के सोने की रेट की बात करें तो यह 1,02,388 रुपये प्रति 10 ग्राम थे।

चांदी की कीमत में आया जबरदस्त उछाल

वहीं, अगर हम बात देश में चांदी की कीमतों की करें तो इनमें भी आज जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। आज यानी 1 सितंबर को देश में चांदी के रेट (Silver Price) बढ़त के बाद 1,22,800 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए हैं। ऐसे में चांदी के रेट में 5,228 रुपये की बढ़त हो रही है। वहीं, पिछले कारोबारी दिन यानी बीते शुक्रवार को चांदी के ये रेट 1,17,572 रुपये प्रति किलोग्राम थे।

जानें क्यों बढ़ रहे हैं सोने के दाम

वर्तमान में सोने के रेट काफी ज्यादा बढ़ रहे हैं। इसके पीछे कई कारण माने जा रहे हैं। विशेषज्ञों के मुताबकि वर्तमान में जो अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्थिति है, उसका साफ प्रभाव राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय बाजार में देखने को मिल रहा है। वहीं, अमेरिका की ओर से जो टैरिफ का लेकर घोषणाएं की गई हैं, उनका प्रभाव भी सोने व चांदी की कीमतों (Gold Silver Price) पर दिखाई दे रहा है।

इस सबके चलते सोने की कीमतों को लगातार बाजार में सपोर्ट मिल रहा है। वहीं, कुछ विशेषज्ञों का यह भी मानना है कि इस साल में सोने के रेट 1 लाख 8 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक जा सकते हैं।

इंटरनेशनल बाजार में भी हुआ बदलाव

घरेलू बाजार के अलावा अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों में बदलाव हुआ है। आज यानी 1 सितंबर, सप्ताह के पहले ही कारोबारी दिन में ही एमसीएक्स पर सोने के रेट ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। आज यानी सोमवार को सोने व चांदी दोनों ने ही ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड (Gold All time high record) बना लिया है।

आज यानी 1 सितंबर को सोने व चांदी के रेट में हुई इस जबरदस्त बढ़त के पीछे की वजह अमेरिकी डॉलर में आई कमजोरी व सितंबर महीने में होने वाली फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें हैं।

जानें इस साल कितना महंगा होगा सोना

विशेषज्ञों का कहना है कि वर्तमान में जो अंतरराष्ट्रीय स्थिति बनी हुई हैं उसके चलते बाजार में सोने की डिमांड (gold demand) बढ़ गई है। इसकी डिमांड भी बढ़ रही है। इस दौरान विशेषज्ञों की ओर से अनुमान लगाया जा रहा है कि इस साल के अंत तक सोने के रेट लगभग 1 लाख 8 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक हो सकते हैं। इसके अलावा इस साल के अंत तक चांदी के रेट भी 1 लाख 30 हजार रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच सकते हैं।

इतनी हुई है बढ़ौतरी

वहीं, इस साल बढ़ी कीमतों की बात करें तो साल 2025 में अबतक 24 कैरेट सोने के रेट में प्रति 10 ग्राम पर 28,630 रुपये की बढ़त हुई है। इस साल की शुरुआत में जहां 24 कैरेट सोने के रेट 76,162 रुपये प्रति किलोग्राम थे तो वहीं, अब वर्तमान में सोने के रेट 1,04,792 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए हैं।

इसके अलावा चांदी के रेट (Gold Silver Price Hike) भी जबरदस्त बढ़े हैं। इस साल में अब तक में चांदी के रेट 37,233 रुपये प्रति किलोग्राम तक बढ़े हैं। वर्ष 2025 में 1 जनवरी को चांदी के रेट 86,017 रुपये प्रति किलोग्राम थे। वहीं, 1 सितंबर 2025 को चांदी के रेट 1,23,250 रुपये हो गए हैं। वहीं, बीते वर्ष यानि 2024 में सोने के रेट में 12,810 रुपये बढ़े थे।

जानें महानगरों में क्या हैं सोने के रेट

आज हुई बढ़त के बाद देश के अलग-अलग शहरों में सोने के विभिन्न रेट देखने को मिल रहे है। हर शहर के सरार्फा बाजर की ओर से यह रेट जारी किए जाते हैं। 1 सितंबर को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (GOld Price Delhi) में 24 कैरेट सोने के रेट 1,06,030 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं।

वहीं, 22 कैरेट सोने के रेट 97,200 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। इसके अलावा मुंबई में सोने की कीमतों की बात करें तो यहां पर 24 कैरेट सोने के रेट 1,05,8800 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। वहीं, यहां पर 22 कैरेट सोने के रेट 97,050 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं।

वहीं, अगर हम सांस्कृतिक राजधानी कोलकाता (Kolkata Gold Price) में आज 1 सितंबर को रही सोने की कीमतों की बात करें तो आज यहां 24 कैरेट सोने के रेट 1,05,880 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। वहीं, यहां पर 22 कैरेट सोने के रेट 97,050 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। आज यानी 1 सितंबर को चेन्नई में 24 कैरेट सोने के रेट 1,05,880 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। इसी के साथ यहां पर 22 कैरेट सोने के रेट 97,050 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं।