sone ka rate : इतने प्रतिशत बढ़ा 24 कैरेट सोना, जानिए कहां कितने चल रहे हैं गोल्ड रेट
sone ka bhaav : सोना लगातार बढ़ोतरी पर चल रहा है। सोने के दामों में बेहिसाब बढ़ोतरी हो चुकी है। इतनी बढ़ोतरी होने के कारण आम ग्राहक सोने से दूर हो रहे हैं। आइसीआइसीआइ बैंक की ग्लोबल मार्केट की रिपोर्ट के अनुसार सोना निवेशकों की पहली पसंद बना हुआ है। इस कारण लोग सोने में इन्वेस्ट कर रहे हैं। इससे सोने के दाम (sone me nivesh) बढ़ रहे हैं।
HR Breaking News (gold rate hike) सोना एक कीमती धातु है। इसके दामों में उतार चढ़ाव आता रहता है। परंतु, 2025 की बात करें तो सोने के दामों में इतना उतार चढ़ाव हुआ है कि लगातार चर्चा का विषय बने हुए हैं।
जिस आदमी को सोना (sone ka bhav) नहीं भी खरीदना है तो वह भी सोने के दाम जानने के लिए उत्सुक रहता है। सोना इस साल 2 बार एक लाख को क्रॉस कर चुका है। अब भी सोने के दाम चढ़ाई पर चल रहे हैं।
पहली पसंद बना सोना
सोना निवेशकों के लिए पहली पसंद बना हुआ है। निवेशकों के निवेश करने के कारण सोने की कीमत लगातार बढ़ती जा रही है। इस वजह से सोने के दाम (sone ke daam) आसमान को छू रहे हैं।
आईसीआईसीआई बैंक के अनुसार ग्लोबल मार्केट रिपोर्ट में कहा गया है कि हाल के दिनों में निवेशकों के लिए सोना (gold rates) पहली पसंद बन चुका है। बाजारों में अस्थिरता और रिस्क के कारण लोग सोने को सेफ हेवन मानते हुए सोने में इन्वेस्ट कर रहे हैं।
क्या चल रहे हैं सोने के दाम
7 जुलाई की बात करें तो सोना एमसीएक्स (7 july gold rate) पर सुबह 7:20 पर 96988 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था। वहीं एमसीएक्स (mcx) पर चांदी की बात करें तो इसकी कीमत 108438 रुपए प्रति किलो दर्ज की गई है। सोने के दाम आम आदमी की पहुंच से दूर होते जा रहे हैं। इस साल आभूषण खरीद के आंकड़े में गिरावट दर्ज की गई है।
बुलियन मार्केट में सोने के दाम
अगर हम सोने के दामों की बुलियन मार्केट में चर्चा करें तो यहां 24 कैरेट शुद्ध सोने के दाम (gold rate) 97310 रुपए प्रति 10 ग्राम हैं। जबकि जेवराती सोने 22 कैरेट के दाम 89201 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किए गए हैं। वहीं शुद्ध चांदी के दाम 108520 रुपए प्रति किलो दर्ज किए गए हैं।
शहर वाइज क्या चल रहे हैं दाम
दिल्ली में 10 ग्राम सोने की कीमत (sone ke daam) 96960 दर्ज की गई है। यह बुलियन मार्केट का रेट है। जबकि एमसीएक्स पर सोने का रेट 96988 रुपए दर्ज किया गया है। बुलियन मार्केट में मुंबई में सोने का दाम 97130 प्रति 10 ग्राम तो चेन्नई में 97410 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।
कोलकाता में सोने की कीमत (gold rate) 97000 रुपये दर्ज की गई है। हैदराबाद में सोने के दाम 97,280 तो बेंगलुरु में 97210 रुपये दर्ज किए गए हैं।
सोने में निवेश का क्या है सही समय
एक्सपर्ट्स का मानना है कि सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव होते रहते हैं। यह दोनों कीमती धातु हैं। डॉलर कमजोर हो रहा है और जिओ पॉलिटिक्स टेंशन बढ़ रही है। इससे बाजार में उतार चढ़ाव के समय में सोना एक सुरक्षित कवच बनकर आया है।
लंबे समय के लिए इन्वेस्ट करना चाह रहे हैं तो फिलहाल सोने के दाम (sone ke daam) कुछ कम हुए हैं तो सोना खरीदा जा सकता है।
31% का आया सोने में उछाल
इस साल सोने के दाम 31% तक बढ़ चुके हैं। वही 16 साल से सोना पॉजिटिव रिटर्न दे रहा है। 2005 में सोने की कीमत (gold rate 2005) 7630 रुपए प्रति 10 ग्राम थी, जो अब 1 लाख को पार कर चुकी है। हालांकि कुछ दाम कम भी हुए हैं।
