Gold Price : दिसंबर 2026 तक इस रेट पर मिलेगा 24 कैरेट सोना
Gold Price : सोना आजकल तगड़ी चर्चा का विषय बना हुआ है। सोने के समय में सोने के दाम अपने हाई पर चल रहे हैं। सोने के दामों में लगातार आ रहे उतार चढ़ाव सोने के भविष्य के बारे में सोचने पर मजबूर कर रहे हैं। भविष्य में सोने के दाम क्या रहेंगे इसके बारे में एक्सपर्ट ने बता दिया है। आइए जानते हैं-

HR Breaking News (Gold Price) सोने दामों में कटौती और बढ़ौतरी होना लाजमी है। परंतु, 2025 में सोने की चाल ने लोगों को हैरान कर रखा है। लोग सोने के दामों के बारे में सोचने को मजबूर हैं।
सोने के दाम साल की शुरुआत से लेकर अब तक करीब 34 प्रतिशत बढ़ चुके हैं। ऐसे में सोने के भविष्य को लेकर लोग उत्सुक है। इसको लेकर एक्सपर्ट ने बता दिया है कि सोने के दाम भविष्य में कितने रहेंग और सोने के दामों को आगे क्या चीजें प्रभावित करेंगी।
सोने में आई गिरावट
सोने के दामों में सप्ताह की शुरुआत में ही गिरावट दर्ज की गई है। 24 कैरेट सोने के दाम (Gold Rate) गिरने के बाद भी एक लाख के ऊपर है। साल की शुरुआत में सोने की कीमत 76 हजार के आसपास थी। सोना अपने श्रेष्ठ के पास ही बना हुआ है।
आज के सोने के दाम
आज 10 ग्राम सोने की कीमत (Gold Rate) में मात्र 50 रुपये तक की गिरावट दर्ज की गई है। सर्राफा बाजार में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 1,00,700 रुपये के ऊपर कारोबार कर रही है। 22 कैरेट सोना भी 92,000 रुपये से ज्यादा बना हुआ है। सोने की तरह चांदी भी तेज हो रही है।
किस शहर में कितने चल रहे हैं दाम
दिल्ली
22 कैरेट 92,490
24 कैरेट 1,00,890
चेन्नई
22 कैरेट 92,340
24 कैरेट 1,00,740
मुंबई
22 कैरेट 92,340
24 कैरेट 1,00,740
कोलकाता
22 कैरेट 92,340
24 कैरेट 1,00,740
जयपुर
22 कैरेट 92,490
24 कैरेट 1,00,890
नोएडा
22 कैरेट 92,490
24 कैरेट 1,00,890
गाजियाबाद
22 कैरेट 92,490
24 कैरेट 1,00,890
लखनऊ
22 कैरेट 92,490
24 कैरेट 1,00,890
बंगलुरु
22 कैरेट 92,340
24 कैरेट 1,00,740
पटना
22 कैरेट 92,340
24 कैरेट 1,00,740
कैसे तय होती है सोने की कीमत
सोने की कीमत (Gold Rate) कई बातों पर निर्भर करती हैं। इसमें अंतरराष्ट्रीय बाजार के सोने के दाम पहले आते हैं। सोने को रुपये और डॉलर का फर्क भी प्रभावित करता है। सरकार की ओर से टैक्स भी सोने पर प्रभाव डालता है। सांस्कृतिक त्योहार भी सोने को प्रभावित करते हैं। शादी-ब्याह, दिवाली, धनतेरस सोने के दामों को प्रभावित करता है।
दिसंबर 2026 तक कितने हो जाएंगे सोने के दाम
सोने के दामों ने 2025 की पहली छमाही में रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। सोना इस साल एक लाख के पार चल रहा है। एक्सपर्ट्स ने पहले यह कीमत साल के अंत तक पार करने का अनुमान लगाया था, लेकिन वैश्विक परिस्थितयां ऐसी बनी की सोने की मांग बढ़ती चली गई और दाम भी बढ़ते चले गए। अब एक्सपर्ट्स का मानना है कि सोने के दाम गिरने वाले हैं।
सिटी रिसर्च की रिपोर्ट आई है, जिसके अनुसार सोने के दामों को बल देने का कोई कारण नहीं बचा है। इजराइल इरान संघर्ष बेअसर हो रहा है। दूसरी ओर टैरिफ वॉर भी प्रभाव नहीं डाल रहा है, जिसके कारण सोने से पैसा निकालकर निवेशक फिर से बाजार में लौटेंगे। इससे सोने के दामों में तगड़ी गिरावट होगी और जून 2026 तक भारतीय मुद्रा के अनुार सोना 77 हजार रुपये प्रति दस ग्राम तक पहुंच जाएगा। परंतु, आगे के लिए एक्सपर्ट राजेश सोनी का कहना है कि 2026 के अंत में देश में त्याहारों के सीजन में सोने के दाम बढ़ेंगे और सोने के दाम दिसंबर 2026 तक फिर से 90 की रेंज में जाने की संभावना है।