home page

Gold Price 26 Jan 2026 : सुबह-सुबह सोने ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, इन 3 वजहों से आई इतनी तेजी

Gold Price Today : पिछले काफी समय से सोने की कीमतों को लेकर अपडेट जारी किये जाते हैं। बता दें कि आज सोने ने सुबह सुबह ही सोने के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये है। आज हम आपको सोने की कीमतों (Gold Price Hike) में तेजी आने की 3 वजह के बासरे में बताने जा रहे है। आइए विस्तार से जानते हैं सोने की कीमतों को लेकर जारी किये गए इस अपडेट के बारे में।

 | 
Gold Price 26 Jan 2026 : सुबह-सुबह सोने ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, इन 3 वजहों से आई इतनी तेजी

HR Breaking News (Gold Rate Update) सोने की कीमतों को लेकर आए दिन अपडेट जारी किये जाते हैं। बता दें कि लगातार गिर रही सोने की कीमतों पर अब ब्रेक लग गया है। कीमतों में गिरावट आने की वजह से निवेशकों (Gold Investment Tips) को काफी लाभ हो रहा है। वहीं आम लोगों की परेशानी बढ़ रही है। आज हम आपको इस खबर के माध्यम से सोने की कीमतों को लेकर जारी किये गए इस अपडेट के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस बारे में।

 

 

सोने की इतनी हो गई कीमत 

पहली बार सोने की कीमत 5,000 डॉलर प्रति औंस के पार जा पहुंची है। वहीं 2025 की 60 प्रतिशत से ज्यादा की रैली को और दमदार बना दिया है। दुनिया भर में लगातार बढ़ रहे तनाव, (Gold Price Hike) ट्रंप की नई टैरिफ धमकियों, महंगाई और कमजोर अमेरिकी डॉलर ने गोल्ड को फिर से दुनिया की सबसे पसंदीदा सेफ-हेवन बनकर सामने आ रहा है। निवेशक फिलहाल ऐसे समय की तलाश कर रहे हैं, जब हर तरफ अनिश्चितता हो। फिर वो चाहे US-NATO का ग्रीनलैंड विवाद (Gold Price Reason) हो, युद्ध हों या फेड की दर कटौती की उम्मीद।


सोने ने रच दिया इतिहास 

इस तरह का माहौल सिर्फ सोने में ही देखा जा रहा है। इस पूरे मामले पर बीबीसी ने एक खास रिपोर्ट को तैयार किया है। लगातार बढ़ रही कीमतों की वजह से सोने ने इतिहास रच दिया है। पहली बार सोना 5,000 डॉलर (Gold Price in Dollar) प्रति औंस के पार जा पहुंचा है। 2025 में 60 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी के बाद 2026 की शुरुआत भी रिकॉर्ड-तोड़ तेजी देखने को मिल रही है। ये सिर्फ तेजी नहीं, बल्कि ग्लोबल डर, राजनीतिक तनाव और आर्थिक अनिश्चितता (Gold Price Hike reason) का मिश्रण है। इसने सोने को फिर से दुनिया की सबसे भरोसेमंद सेफ-हेवन एसेट बना दिया है।


अंतराष्ट्रीय बाजार का ये है हाल 

फिलहाल राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर एक बड़ा बयान देकर मार्केट्स में हलचल को बढ़ा दिया है। उन्होंने साफ कर दिया है कि अगर कनाडा चीन के साथ कोई व्यापार समझौता करता है, तो फिर अमेरिका उस पर 100 प्रतिशत टैरिफ (Gold Price) को लगा देगा। यह बयान ऐसे समय में आया है जब US और NATO के बीच ग्रीनलैंड को लेकर तनाव लगातार बढ़ता चला जा रहा है। इन दोनों घटनाओं ने बाजार में ये संदेश दे दिये है कि आगे भी भू-राजनीतिक रिस्क खत्म नहीं होने वाले है।


सिल्वर की कीमतों में भी आई तेजी 

सिर्फ सोना ही नहीं, चांदी भी पहली बार 100 डॉलर प्रति औंस के पार जा पहुंची है। 2025 में सिल्वर की कीमतों में 150 प्रतिशत (Silver Price Hike) तक की तेजी आई थी। इससे ये साफ हो गया है कि निवेशक सिर्फ गोल्ड नहीं, बल्कि हर सेफ-हेवन की ओर भागते नजर आ रहे हैं।


सोने की कीमतों में तेजी आने की वजह 

लगातार बढ़ रही महंगाई (inflation Hike) ने दुनिया भर में चिंता का माहौल बना दिया है।
कमजोर अमेरिकी डॉलर की वजह से सोने की कीमतों में तेजी आई है। इसने सोने को और भी ज्यादा आकर्षक निवेश बना दिया है।
दुनिया भर के सेंट्रल बैंक (Gold price Latest Update) रिकॉर्ड मात्रा में सोने की खरीदी कर रहे हैं।
US Federal Reserve की दो संभावित दर कटौतियों ने भी सोने की मांग में बढ़ौतरी कर दी है।
जब ब्याज दरों में गिरावट आती है तो फिर बॉन्ड जैसी सुरक्षित निवेशों (investment tips) पर मिलने वाला रिटर्न कम हो जाता है। इस स्थिति में लोग गोल्ड की ओर दौड़ते हैं।
जारी की गई एक रिपोर्ट के मुताबिक अब सरकारी बॉन्ड रखने का फायदा कम हो चुका है। इस वजह से लोग सोने की ओर निवेश का रूख कर रहे हैं।

वॉर ने निभाया बड़ा रोल 

यूरोप का यूक्रेन युद्ध और वेस्ट एशिया में गाजा संघर्ष करने से पहले ही दुनिया को अस्थिर कर दिया हैं। इसके ऊपर से अमेरिका (Gold Price) ने वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति निकोलास मादुरो को हिरासत में लिया गया है। इसने भू-राजनीतिक माहौल को और भी ज्यादा गर्म कर दिया है। इस स्थिति में सोना दुनिया का "इंश्योरेंस" बनकर सामने आ जाता है।


इस वजह से खास है सोना 

सोने की सबसे बड़ी खूबी इसकी कमी (scarcity) को बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक दुनिया में सिर्फ 2,16,265 टन गोल्ड निकला है-इतना कि तीन-चार ओलंपिक स्वीमिंग पूल बस भर जाएं। US Geological Survey (Report on Gold Price) के मुताबिक लगभग 64,000 टन गोल्ड अभी भी जमीन में है, पर ये भी अगले कुछ सालों में कम पड़ने लगने वाला है। सोना किसी के कर्ज से जुड़ा नहीं होता है। न कंपनी के प्रदर्शन से, न बॉन्ड की तरह देनदारी से। यही इसकी सबसे बड़ी ताकत होती है।


सोने के लिए सबसे बेहतरीन साल रहा है 2025 

2025 गोल्ड के लिए सबसे बेहतर साल रहा है। 1979 के बाद से सबसे तेज बढ़ौतरी वाला है। निवेशकों (Investment tips) को डर है कि AI से चलने वाले टेक स्टॉक्स ओवरप्राइस्ड हो चुके हैं। इसके साथ ही ट्रंप की नई टैरिफ रणनीतियों ने मार्केट में भारी घबराहट फैला रही है।

भारत और चीन की बढ़ रही है खरीदी 

भारत और चीन दोनों में सोना सिर्फ निवेश नहीं, बल्कि संस्कृति का भी एक अहम हिस्सा होता है। भारत में दिवाली पर सोना खरीदना काफी ज्यादा शुभ माना जाता है। Morgan Stanley के मुताबिक, भारतीय परिवारों (Gold Price Today) के पास 3.8 डॉलर ट्रिलियन का गोल्ड है। ऐसे में ये भारत के GDP का लगभग 89 प्रतिशत तक है। चीन दुनिया का सबसे बड़ा गोल्ड कंज्यूमर देश बनकर सामने आ रहा है। इसके साथ ही साथ चीनी नव वर्ष पर सोने की खरीद बढ़ जाती है।