Gold Price : सोने और चांदी ने रचा नया इतिहास, सारे रिकॉर्ड धवस्त कर शिखर पर पहुंचे
Gold Silver Rate : सोने और चांदी की कीमतों में बढ़ौतरी का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। सोना अपने सारे रिकॉर्ड तोड़कर टॉप पर पहुंच चुका है। चांदी ने तो सोने को भी पीछे छोड़ दिया है। सोने और चांदी की कीमतों आई इस रफ्तार ने लोगों को फिर से हैरान कर दिया है।
HR Breaking News (Gold Silver Rate) सोने और चांदी के रेट उम्मीद से ऊपर जाते ही जा रहे हैं। मूनाफावसूली के बाद कुछ दाम गिरे, लेकिन फिर से वहीं रफ्तार शुरू हो गई है। सोने और चांदी की इस रफ्तार ने निवेशकों को भी हैरान कर दिया है। शेयर बाजार में स्टेलिबिटी आने के बाद भी सोने में तेजी एक अलग कीर्तिमान स्थापित कर रही है।
सोने की कीमत बढ़ने का बड़ा कारण
सोने की कीमत (Sone ki kimat) बढ़ने के पीछे प्रमुख कारण निवेशकों की ओर से सोने की खरीद को ही माना जा रहा है। जो मुनाफा निवेशक शेयर बाजार में हासिल कर रहे थे, वो अब सोने और चांदी से ले रहे हैं। सोने और चांदी के दाम तब बढ़ रहे हैं, जब खरीदारी ज्यादा हो रही है और मुनाफावसूली के समय कुछ गिर रहे हैं। दूसरी तरफ देशों की ओर से भी सोना खरीदा जा रहा है। सभी देश अपने सोने के भंडार को बढ़ा रहे हैं जो कीमतों पर प्रत्यक्ष असर डाल रहा है। वहीं, अमेरिका की ओर से ट्रेड डिल्स भी सोने को प्रभावित कर रही हैं।
साल की शुरुआत में क्या थी कीमत
साल की शुरुआत में सोने के दाम (Gold rate 2025) 76 हजार रुपये प्रति दस ग्राम थे। सोने में बढ़ौतरी का सिलसिला पिछले साल के अंत से ही शुरू हो गया था। जहां सालभर में सोना कुछ प्रतिशत बढ़ता था, इस साल 75 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ चुका है। भविष्य में भी सोने की रफ्तार को लेकर यहीं अनुमान लगाए जा रहे हैं। चांदी की कीमत तो 95 हजार के आसपास से दौगुने से भी कईं ज्यादा हो गई है।
कितने चल रहे हैं के दाम
सोने और चांदी की कीमतों (Gold and Silver Price) में एक बार फिर से तगड़ी बढ़ौतरी हुई है। आप भी सोना और चांदी खरीदना चाहते हैं तो पहले सोने और चांदी के ताजा दाम जान लें। बता दें कि आज देश के अलग अलग शहरों में सोने की कीमत अलग अलग चल रही है। सोना 1 लाख 34 हजार 850 रुपये प्रति दस ग्राम के आसपास चल रहा है। पटना में सोने की कीमत 1 लाख 34 हजार 900 रुपये प्रति दस ग्राम है।
क्या चल रहे हैं चांदी के दाम
चांदी की कीमत (Chandi k Daam) आधा साल तक तो ज्यादा नहीं बढ़ी, लेकिन बाद में सोने (Gold Rate) को भी चांदी ने पीछे छोड़ दिया। चांदी की कीमत प्रति किलो के हिसाब से 2 लाख 11 हजार रुपये पहुंच गई है। एक्सपर्ट्स की ओर से लोगों को अपने पोर्टफोलियो में बीस प्रतिशत तक सोना और चांदी रखने की सलाह दी है।
भविष्य में कितने होंगे सोने और चांदी के दाम
सोने और चांदी के दामों (Gold Silver Price) को लेकर भविष्यवाणियां अलग अलग हैं, लेकिन ज्यादातर पीछे रह गई हैं। सोने के दाम 1 लाख 40 हजार रुपये प्रति दस ग्राम तक जाने का अनुमान है। वहीं, चांदी की बात करें तो इस साल के अंत तक चांदी (Silver Rates) पहले ही अनुमानों से ऊपर जा चुकी है। अब चांदी दो लाख बीस हजार रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंचने का अनुमान है।
