Gold Price : हो जाओ खुश, 1 लाख रुपये से नीचे आई सोने की कीमत, जान लें 999, 995 शुद्धता वाले सोने की कीमत
Gold Price Update : वर्तमान में राष्ट्रीय ही नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी लोगों की निगाह सोने व चांदी की कीमतों पर टिकी हुई है। वहीं अगर हम घरेलू बाजार की बात करें तो बीते कुछ दिनों से सोने व चांदी की कीमतों (Silver Price) में एक उतार चढ़ाव लोगों को नजर आ रहा है। इस बीच आज एक बार फिर सोने की कीमतों को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। चलिए जानते हैं वर्तमान में घरेलू बाजार में सोने की क्या कीमत है।
HR Breaking News (Gold Price Latest Update) कुछ दिनों से सोने में चांदी की कीमतों में हो रहे उतार-चढ़ाव के बीच आज सोना खरीदने वालों के लिए कुछ राहत की खबर है। रिपोर्ट के अनुसार आज देश में सोने व चांदी की कीमतों में कुछ कटौती दर्ज की गई है।
क्या चल रहे हैं सोने के दाम
वर्तमान में अगर हम बाजार भाव में सोने की कीमतों (Gold price) की बात करें तो 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने का आज यानी बृहस्पतिवार को रेट 99971 रुपए प्रति 10 ग्राम बना हुआ है।
सोने के अलावा दूसरी सबसे कीमती धातु चांदी के रेट में भी आज कमी देखने को मिली है। यह काफी दिनों में हुआ है कि सोने और चांदी दोनों ही धातुओं की कीमतों में एक साथ कटौती दर्ज की गई हो।
14 कैरेट सोने के दाम
देश का घरेलू बाजार यानी भारतीय सर्राफा बाजार की ओर से आज सोने व चांदी के जो रेट (Gold And Silver Price) जारी किए गए हैं, उसके अनुसार स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले यानी 14 अगस्त को देश में सोने व चांदी की कीमतों मैं कटौती देखने को मिली है।
इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार आज देशभर में 24 कैरेट सोने के रेट 99971 रुपए प्रति 10 ग्राम पर है। यह रेट 999% शुद्धता वाले सोने के हैं। इसी प्रकार अलग-अलग शुद्धता वाले सोने के देश में आज अलग-अलग रेट नजर आ रहे हैं।
सोने की कीमतों में कितनी हुई कटौती
ताजा आंकड़ों के अनुसार 999 शुद्धता वाले सोने के रेट 99971 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं दूसरी ओर 995 शुद्धता वाले सोने के रेट 99571 रुपए प्रति 10 ग्राम बने हुए हैं। वहीं अगर हम बात 916 शुद्धता वाले 22 कैरेट सोने की करें तो आज बाजार में इसके रेट 91573 रुपए प्रति 10 ग्राम हैं।
इसके अलावा 750 शुद्धता वाले 18 कैरेट सोने के आज रेट 74978 रुपए प्रति 10 ग्राम है। साथ ही 585 शुद्धता वाले यानी की 14 कैरेट सोने के रेट 58483 रुपए प्रति 10 ग्राम बने हुए हैं।
चांदी के दामों में भी आई गिरावट
सोने के साथ-साथ आज देश में चांदी की कीमतों (Silver price Down) में भी गिरावट देखने को मिली है। आज के चांदी के वर्तमान रेट 115100 रुपए प्रति किलोग्राम है।
वहीं बीते दिन यानी बुधवार को यह रेट 115275 रुपए प्रति किलोग्राम थे। पाठकों को यह बता दें कि सोने व चांदी की इन कीमतों (Price) में जीएसटी शामिल नहीं है। इसके अलावा आभूषण खरीदने समय आपको मेकिंग चार्ज भी दुकानदार को देने होते हैं।
जान आज कितने बदले हैं सोने के दाम
आज देशभर में सोने की कीमतों (Gold Price) में गिरावट देखने को मिल रही है। अगर हम कीमतों में बदलाव की बात करें तो आज 24 कैरेट सोने के रेट में 126 रुपए की कटौती दर्ज की गई है।
इसका कटौती के बाद यह रेट 99971 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गए हैं। इसके अलावा 995 शुद्धता वाले सोने के रेट में भी 125 रुपए प्रति 10 ग्राम का बदलाव देखने को मिल रहा है। 916 शुद्धता वाले सोने के रेट में भी 116 रुपए की प्रति 10 ग्राम पर कटौती हुई है।
इसके अलावा 750 शुद्धता वाले सोने के रेट (Gold Rate Down) में भी 95 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट बाजार में देखने को मिल रही है। हालांकि 585 शुद्धता वाले सोने के रेट में महज 74 रुपए की ही कटौती प्रति 10 ग्राम पर देखने को मिल रही है।
अगर हम चांदी के रेट में हुई कटौती की बात करें तो प्रति किलोग्राम पर चांदी के रेट 175 रुपए सस्ते हुई है। कीमतों में आया यह बदलाव इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी आंकड़ों के अनुसार बताया गया है।
