Gold Price : सोने के दामों में तगड़ी तेजी, दिल्ली से लखनऊ तक इतना महंगा हो गया गोल्ड
Gold Price :देशभर में इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा हैं और वेडिेंग सीजन में सर्राफा बाजार में खूब रौनक देखने को मिल रही है। बीते कुछ दिनों की गिरावट के बाद अब एक बार फिर सोने में तेजी देखी जा रही है। अब वेडिेंग सीजन में सोने की कीमतों (Sone Ke Rate) में तेजी से सोना खरीददारो को चिंता सता रही है। ऐसे में आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि सर्राफा बाजार में गोल्ड के रेट क्या चल रहे हैं।
HR Breaking News (Gold Price) अगर आप भी इन दिनों सोना-चांदी खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। बता दें कि कई दिनो की गिरावट के बाद आज 25 नवंबर को सर्राफा बाजार खुलने के साथ ही सोने की कीमतों ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। अब सोना (Gold Price) खरीदने के लिए सोना खरीददारो को ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ सकते हैं। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि सर्राफा बाजार में रेट क्या चल रहे हैं।
MCX पर गोल्ड के भाव
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX Gold Prices) पर 5 दिसंबर के एक्सपायरी वाले गोल्ड फ्यूचर वायदा के भाव आज 1,24,789 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। जबकि आखिरी कारोबारी दिन एमसीएक्स पर सोने का भाव 1,23,854 रुपए पर ट्रेड कर रहा था। एमसीएक्स पर 5 दिसंबर के एक्सपायरी वाले गोल्ड का भाव 1,25,124 रुपए पर कारोबार कर रहा था। जो बीते दिनों की बंद कीमत से तकरीबन 1200 रुपए की तेजी को दर्शाता है। एमसीएक्स गोल्ड (mcx gold) शुरुआती कारोबार में 1,25,291 रुपए के हाई लेवल पर पहुंच गया था।
MCX पर चांदी के रेट
वहीं बात करें चांदी (Silver Prices) की तो आज 25 नवंबर को एमसीएक्स पर चांदी 1,56,950 रुपए प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही थी। कारोबारी दिन की शुरुआत में चांदी के रेट 1,57,162 रुपए पर कारोबार कर रहा था। पिछले दिन की तुलना में चांदी की कीमतों (Chandi Ke Rate)में तकरीबन 2400 रुपए की बढ़त देखी गई है।
दिल्ली में सोने के भाव
राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव (Gold Rate in Delhi) 1,27,190 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1,16,600 रुपए प्रति 10, 18 गोल्ड का रेट 95,430 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
मुंबई में गोल्ड के रेट
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai Gold Rate) में 24 कैरेट सोने का भाव 1,27,040 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड की बात करें तो 22 कैरेट सोना 1,16,450 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रेट 95,280 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है।
चेन्नई में गोल्ड के रेट
चेन्नई में सोने के दाम (Gold Rate in Chennai) की बात करें तो चेन्नई में 24 कैरेट गोल्ड का रेट 1,27,860 रुपए, 22 कैरेट सोने का भाव 1,17,200 रुपए और 18 कैरेट सेाने का भाव 97,800 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
कोलकाता में सोने के भाव
कोलकाता में 24 कैरेट सोने के भाव (Gold Rate in Kolkata) 1,27,040 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है और 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1,16,450 रुपए और 18 कैरेट सोने का भाव 95,280 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है।
अहमदाबाद में गोल्ड के रेट
अहमदाबाद में सोने के दाम (Gold Rate in Ahmedabad) की बात करें अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने का भाव 1,27,090 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है और 22 कैरेट सोने का भाव 1,16,500 रुपए, 18 कैरेट गोल्ड का रेट 95,330 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है।
लखनऊ में सोने के दाम
लखनऊ में 24 कैरेट सोना (Lucknow Gold Prices) 1,27,190 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है और 22 कैरेट सोने का भाव 1,16,600 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है और 18 कैरेट गोल्ड का रेट 95,430 रुपए पर ट्रेड कर रहा है।
पटना में गोल्ड के रेट
बिहार की राजधानी पटना (patna gold rates) में 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,27,090 रुपए और 22 कैरेट सोने का भाव 1,16,500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है और 18 कैरेट गोल्ड का भाव 95,330 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है।
हैदराबाद में गोल्ड के रेट
हैदराबाद में सोने के दाम (Gold rates in Hyderabad) की बात करें तो हैदराबाद में 24 कैरेट सोने का भाव 1,27,040 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बेचा जा रहा है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का रेट और 18 कैरेट गोल्ड का रेट 1,16,450 रुपए और 95,280 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
