home page

Gold Price : सोने में तेजी या गिरेंगे भाव, एक्सपर्ट ने बताया दिसंबर 2025 तक इतने हो जाएंगे 10 ग्राम गोल्ड के रेट

Gold Price : सोने के दामों में लगातार उतार चढ़ाव जारी है। 16 जून तक सोना एक बार फिर नए रिकॉर्ड पर पहुंचा तो इसके बाद सोने में फिर 5 दिन तक गिरावट देखने को मिली। इस उतार चढ़ाव ने लोगों को कन्फयूज कर दिया है कि सोने के दाम आगे चलकर कितने रहने वाले हैं। इसको लेकर एक्सपर्ट्स की राय सामने आ गई है। 

 | 
Gold Price : सोने में तेजी या गिरेंगे भाव, एक्सपर्ट ने बताया दिसंबर 2025 तक इतने हो जाएंगे 10 ग्राम गोल्ड के रेट

HR Breaking News (Gold Price) सोने के दाम रोजाना ही बदलते रहते हैं। सोने के दामों में जो तेजी इस बार आई है, ऐसी तेजी इतिहास में 75 वर्ष में मात्र 13वीं बार आई है। सोने के दामों में लगातार बढ़ौतरी का रिकॉर्ड बना है।

 

सोने के दामों ने पिछले 20 साल में 1200 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न दिया है। बाकी एसेट क्लास के मुकाबले सोना इस साल के रिटर्न में काफी आगे हैं। 

 

 

इस साल क्या रहा है सोने का ट्रेंड
 

इस साल अब तक सोने के दाम बढ़े ही ज्यादा हैं। सोने ने 76 हजार से शुरुआत कर लाख के आंकड़े को पार कर रखा है। सोने के दाम 36 प्रतिशत के करीब का रिटर्न दे चुके हैं।

 

एमसीएक्स पर सोने के दाम (Gold Price) 101078 प्रति दस ग्राम के ऑल टाइम हाई पर जा चुके हैं। यह दाम 16 जून को थे। उसके बाद सोना करीब 2 हजार रुपये सस्ता भी हो चुका है।


कौन से कारक करते हैं सोने को प्रभावित 
 

सोना एक कीमती धातु है, जो कई छोटे छोटे कारकों से प्रभावित होता रहता है। इंटरनेशनल राजनीति सोने पर काफी इफेक्ट डालती है। सोने के दामों (Gold Price) में तेजी के बाद अब गिरावट आई है।

सोने के दाम इजराइल और इरान के युद्ध की वजह से हाल ही में बढ़े थे। इससे पहले सोने के दाम ट्रंप के टैरिफ वॉर के कारण बढ़े। वहीं, सोने के दामों को लोकर स्तर की मांग भी प्रभावित करती रहती है। 

परिस्थितियों पर निर्भर करेगा सोना
 

सोने के दाम पूरी तरह आगे परिस्थितियों पर निर्भर करेंगे। इंटरनेशनल बाजार में परिस्थितियों कैसी रहती है, इस पर सोने के दाम आगे चलने वाले हैं। सोने की मांग बढ़ेगी तो सोने के दाम बढ़ेंगे। अगर मांग नहीं हुई तो दाम गिर जाएंगे। हालांकि इस पर अलग-अलग एक्सपर्ट की अलग-अलग राय है। आईए जानते हैं- 

सिटी रिसर्च ने बताया गिर जाएंगे दाम 
 

सिटी रिसर्च की हाल ही में रिपोर्ट आई है, जिसके अनुसार सोने के दाम काफी गिरेंगे। अगली तिमाही में सोने के दाम (Gold Rate) भारतीय बाजार में 95,000 तक आ सकते हैं। सिटी रिसर्च का मानना है कि इसराइल और ईरान के युद्ध को का सोने पर प्रभाव नहीं है और टैरिफ वॉर का भी सोने पर बहुत ज्यादा प्रभाव नहीं है।

बाजार मजबूत हो रहे हैं। जिससे निवेशक बाजार में लौट रहे हैं। इससे सोने की मांग गिरेगी और अगले साल के जून तक दाम 77 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक आ जाएंगे। 

गोल्डमैन ने माना बढ़ जाएंगे दाम 
 

वहीं सोने की चल रही तेजी को देखते हुए गोल्डमैन का अनुमान है कि सोने के दाम इस साल के अंत तक 4500 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच जाएंगे। भारतीय मुद्रा के हिसाब से देखें तो सोने के दाम प्रति 10 ग्राम 138000 रुपये तक पहुंच जाएंगे। 

जॉन मिल ने भी दाम घटने का लगाया अनुमान 
 

इसी तरह जॉन मिल की ओर से भी सोने के दाम घटने का अनुमान लगाया गया है। जॉन मिल का मानना है कि आने वाले दिनों में सोने के दामों में तगड़ी गिरावट होगी।

उनका मानना है कि सोने के ग्राहक कम होंगे और आपूर्ति ज्यादा जिससे सोने की कीमत 1800 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच जाएगी। जिससे भारतीय बाजार के हिसाब से सोने के दाम 56000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ जाएंगे।