home page

Gold Price : होली से पहले बढ़ी सोने की चमक, अब इतने मे मिल रहा 24,22 व 18 कैरेट

Gold Price : बीते कुछ समय में सोना चांदी को कीमतों में खूब उतार-चढ़ाव देखा गया है। अब बीते कुछ दिनों की गिरावट के बाद एक बार फिर सोने की चमक बढ़ती नजर आ रही है। आज 27 फरवरी को सर्राफा बाजार खुलने के साथ सोने की कीमतों (Gold Price  Hike)  में तेजी आई है। आइए खबर में जानते हैं कि दिल्ली समेत अन्य राज्यों में गोल्ड के रेट क्या चल रहे हैं।
 | 
Gold Price : होली से पहले बढ़ी सोने की चमक, अब इतने मे मिल रहा 24,22 व 18 कैरेट

HR Breaking News - (Gold Price ) जहां एक ओर बीते कुछ दिनों की गिरावट के चलते सोने की कीमतें पीक से नीचे आ गई थी। वहीं, अब एक बार फिर सोने की चमक बढ़ रही है। अगर आप भी आज सोना चांदी खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो आइए खबर में जानते हैं कि सर्राफा बाजार में 22 24 और 18 कैरेट गोल्ड क रेट (Gold Price  Updates) क्या चल रहे हैं। 

 

MCX पर सोने का भाव 


MCX पर सोने का भाव (Gold Rate on MCX)  1,60,151 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है और चांदी का भाव 2।57 प्रतिशत की तेजी के बाद 274851 रुपए प्रति किलो पर ट्रेड कर रही है। जानकारी के अनुसार ग्लोबल लेवल पर बढ़ रही अनिश्चितताओं के चलते सोने चांदी की कीमतों में इजाफा देखा जा रहा है।

 

कितने चढ़े सोने-चांदी के भाव


बीते दिनों MCX पर सोने की कीमत (Gold Price on MCX) गिरावट के बाद 1,59,968 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी और आज 27 फरवरी को सोने में 183 रुपए की तेजी आई है। इस दौरान चांदी 2,68,500 रुपए किलोग्राम पर बंद हुई थी और आज इसमें 6351 रुपए की तेजी आई है।
जहां एक और 29 जनवरी 2026 को सोने चांदी की कीमतों (Silver Rates) ने ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड बना लिया था, उस समय गोल्ड 1,80,000 रुपये  प्रति 10 ग्राम के पास कारोबार कर रहा था और सिल्वर रेट 4,20,000 प्रति किलो पर बेची जा रही थी।


दिल्ली समेत अन्य राज्यों में गोल्ड  के भाव 


यानी कि देखा जाए तो अपने ऐतिहासिक रिकॉर्ड से सोना (Gold Silver Rate )  अभी भी 20,032 रुपये प्रति 10 ग्राम रुपये से नीचे बना हुआ है और चांदी 1,45,149 रुपये प्रति नीचे ट्रेड कर रही है। जानकारो का कहना है कि साल 2026 में ही सोने चांदी की कीमत नई ऊचाईयों पर पहुंच सकती है। 


बात करें राजधानी दिल्ली की तो राजधानी दिल्ली में आज 27 फरवरी को 24 कैरेट सोने का भाव (Gold Silver Price Today )  1,61,820 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है और 22 कैरेट सोना 1,48,340 रुपये प्रति 10  ग्राम पर बना हुआ है। इसके साथ ही 18 कैरेट गोल्ड का भाव 1,21,400 रुपये प्रति दस ग्राम पर मौजूद है। बात करें चांदी की तो 1 किलो चांदी की कीमत 2,84,900 रुपये प्रति किलो पर बेची जा रही है।