Gold Price Hike : सोने की कीमतों में तगड़ा उछाल, ज्वैलर्स के पास जाने से पहले चेक कर लें 10 ग्राम गोल्ड के रेट
Gold-Silver Rate Today : सोने की कीमतों में लगातार उतार चढ़ाव चलता रहता है, जिससे लोगों को इसमें निवेश करने के लिए कई बार सोचना पड़ता है। सोने के रेट (Gold Price hike) रोजाना नया मोड़ लेते रहते हैं, आज शुक्रवार को फिर से सोने की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिला है। अगर आप सोना खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो ज्वैलरी शॉप पर जाने से पहले 10 ग्राम सोने के रेट जरूर जान लें।
HR Breaking News : (Gold price today) सोने की कीमतों में अचानक एक बड़ा उछाल आया है और इस तेजी ने सर्राफा बाजार में हलचल मचा दी है। इन बदलावों के बीच, ज्वैलर्स के पास जाने से पहले अपने आसपास के रेट्स पर नजर डालना बेहद जरूरी है। जैसे ही सोने की मांग में थोड़ी सी बढ़ौतरी हुई है कि इसकी कीमतें ऊंचाई को छूने लगी हैं। आज सोने के दामों (sona chandi ka bhav) में तेजी दर्ज की गई है, जिसके चलते अब हर कोई यह सोच रहा है कि यह उछाल कब तक बना रहेगा और सोने के भाव में कब नरमी आएगी ताकि उन्हें सस्ता सोना खरीदने का मौका मिले।
सोने का ताजा भाव -
ब्याह शादी का सीजन अब अपने चरम पर है और इस दौरान गहनों की मांग बढ़ गई है। यदि आप गहने बनवाना चाहते हैं, तो सोने के वर्तमान रेट पर नजर डालना जरूरी है। इस समय 22 कैरेट सोने का रेट 82,455 रुपए (22 carat gold price) प्रति 10 ग्राम हो गया है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 86,572 रुपए (Gold Price today 7 march 2025) प्रति 10 ग्राम है। साथ ही, एक किलो चांदी का रेट 1 लाख रुपए से पार पहुंच गया है। इस समय बाजार में गहनों की खरीदारी में तेजी देखी जा रही है, और यह कीमतें आपके खरीदारी फैसले को प्रभावित कर सकती हैं।
एक ही दिन में कीमतों में आया इतना बदलाव -
सोने की कीमतों (sona chandi ki kimat) में हाल के दिनों में वृद्धि देखी जा रही है। एक दिन पहले ही वीरवार को 22 कैरेट सोने की कीमत 10 ग्राम के हिसाब से 81,905 रुपए थी, जो आज बढ़कर 82,455 रुपए हो गई है। इस परिवर्तन से कीमत में 550 रुपए का इजाफा हुआ है। इसी तरह, 24 कैरेट की कीमत भी बढ़ी है, जो कल 86,010 रुपए (24 carat Gold Price today) प्रति 10 ग्राम थी, अब बढ़कर 86,572 रुपए हो गई है। इसका मतलब है कि सोने में प्रति 10 ग्राम के हिसाब से 562 रुपए की और बढ़ौतरी हुई है। इस तरह के बदलाव बाजार में देखने को मिल रहे हैं। पिछले तीन दिनों सोने की कीमतों पर नजर डालें तो सोने में 800 रुपये की तेजी आई है।
1 किलो चांदी का भाव -
हाल के दिनों में सोने की कीमत (sone ka bhav) में बढ़ोतरी देखी जा रही है, जबकि चांदी की कीमतों में कोई खास बदलाव नहीं आया है। चांदी का भाव स्थिर बना हुआ है और पिछले दिन से लेकर आज तक इसका कोई उतार-चढ़ाव नहीं हुआ। आज एक किलो चांदी 1,07,010 रुपए (Silver price today) के मूल्य पर बेची जा रही है। यह कल शाम तक भी इसी भाव पर ट्रेड कर रही थी। सर्राफा व्यापारी और सोने-चांदी से जुड़े संगठनों का कहना है कि इस समय सोने की कीमत में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, जबकि चांदी के भाव स्थिर बने हुए हैं। इस बीच, दोनों धातुओं का कारोबार जारी है।
सोने की खरीदारी में न खा जाएं धोखा-
आजकल सोने में भी मिलावट होने से इंकार नहीं किया जा सकता। इसलिए आपको इसे खरीदते समय कई बातों का ध्यान रखना चाहिए। हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड( BIS) की ओर से दिए गए हॉलमार्क (gold hollmark) को देखकर ही गहने खरीदने चाहिए। हर कैरेट के हॉलमार्क के अंक दिए होते हैं। 24 कैरेट सोने पर 999 व 22 कैरेट सोने पर 916 का हॉलमार्क अंकित होता है। अधिकतर गहने 22 कैरेट सोने से ही बनाए जाते हैं। गहने खरीदते समय सोने की शुद्धता (how to check gold purity) जानने के लिए इन अंकों को जरूर मिला लें, नहीं तो आपके साथ धोखाधड़ी हो सकती है।
