gold price today : सोने के भाव में उथल पुथल, जानिये 24K, 22K, 18K सोने की कीमत

HR Breaking News - (Gold price today)। सोने की खरीददारी इस समय लोगों को रेट बढ़ने के कारण महंगी पड़ रही है। कुछ ही दिनों में सोने के रेट ने ऊंची छलांग लगाई है। आने वाले समय में सोना और चांदी के रेट (sona chandi ka taja bhav) और बढ़ने की उम्मीद की जा रही है। इस साल के अंदर ही अब तक सोना प्रति 10 ग्राम पर कई हजार रुपये महंगा हो गया है। वहीं प्रति किलोग्राम चांदी के भाव में भी तेजी देखने को मिली है। इस भारी उथल-पुथल के बीच सोने के भाव (Gold Price Today) ने एक बार फिर सबको चौंका दिया है। खबर में जानिये इस समय अलग-अलग शहरों में क्या हो गए हैं सोने के ताजा रेट।
एक ही दिन में सोना-चांदी की ऊंची छलांग -
आज शनिवार को सोना देशभर में महंगा हुआ है। एक ही दिन के अंतर पर 22 फरवरी को सोने ने ऊंची छलांग मारी है। 21 फरवरी को सोने के रेट (Aaj ka Sone Ka Bhav) में गिरावट दर्ज की गई थी, वहीं आज 22 कैरेट वाला प्रति 10 ग्राम सोना 8,0000 के आंकड़े को पार करते हुए दिल्ली में 80,650 रुपये (Gold Silver Price In India) पर जा पहुंचा है। वहीं एक किलो चांदी एक लाख के रेट को पार करती हुई 1,00010 रुपये पर जा पहुंची है। दिल्ली के सर्राफा बाजार में आज 24 कैरेट सोना 87,925 रुपये प्रति 10 ग्राम के हिसाब से ट्रेंड कर रहा है। लखनऊ, जयपुर में 24 कैरेट सोना 87,920 रुपये प्रति 10 गाम है।
22 कैरेट सोने के इतने बढ़े रेट -
गहनों में सबसे ज्यादा यूज होने वाले 22 कैरेट सोने का रेट (22 carat gold price)आज शनिवार 22 फरवरी को कल की बजाय अचानक लगभग 300 रुपये अधिक हो गया। अब यह प्रति 10 ग्राम के हिसाब से 80,650 रुपये (22 carat sone ka bhav) हो गई है। मुंबई और पुणे में आज 22 कैरेट वाला 10 ग्राम सोना 8,0450 रुपये पर जा पहुंचा है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मेरठ और पंजाब के लुधियाना में 10 ग्राम के हिसाब से 22 कैरेट सोने का रेट 80620 रुपये (gold rate today) है।
24 कैरेट सोने के दाम -
24 कैरेट सोना आज 22 फरवरी को 370 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चढ़ गया है। इसका भाव अब 87,920 रुपये (24 carat gold rate) प्रति तोला हो गया है। सोने की मांग के कारण इसके रेट लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आगामी कुछ समय तक यह तेजी बरकरार रहने की उम्मीद है।
18 कैरेट सोने का ताजा भाव -
हल्के गहनों में यूज होने वाला 18 कैरेट गोल्ड भी कम छलांग नहीं लगा रहा, यह आज 22 फरवरी को प्रति 10 ग्राम पर 250 रुपये उछल गया है और इसकी प्रति तोला कीमत अब 65,960 रुपये (18 carat gold price) हो गई है।
चांदी में आई इतनी तेजी-
आज 22 फरवरी को चांदी का रेट (chandi ka bhav) फिर से बढ़ गया है। अब 1 किलोग्राम चांदी का दाम 110 रुपये बढ़कर 1,00,510 रुपये पहुंच गया है। 21 फरवरी को चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की गई थी, एक ही दिन में चांदी का रेट एक किलो पर करीब 110 रुपये बढ़ा है।
वैश्विक स्तर पर गिरे सोने के दाम-
अगर इंटरनेशनल मार्केट में सोने के दामों (comex gold price)की बात करें तो इनमें गिरावट दर्ज की गई है। 22 फरवरी को COMEX पर सोने के भाव में -0.22 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। अब यह प्रति औंस के हिसाब से 2949.60 डॉलर पर आ गया है। ग्लोबल ट्रेड वॉर की संभावना के कारण अब लोग सोने में निवेश को सुरक्षित समझने लगे हैं। विश्व स्तर पर सोने की कीमतों (latest gold price)में गिरावट होने का कारण निवेशकों द्वारा मुनाफावसूली को माना जा रहा है। आने वाले समय में वैश्विक स्तर पर सोने की मांग बढ़ने से इसमें तेजी देखने को मिल सकती है।