home page

Gold Price Today: US-Iran War के बावजूद सोने के दाम तीसरे दिन भी कमजोर, चेक करें 24 से 18 कैरट के ताजा भाव

Gold Price Today: साेना खरीदारों के लिए जरूरी खबर। दरअसल आपको बता दें कि दिल्ली समेत 10 बड़े शहरों में सोने की कीमतें लगातार तीसरे दिन भी गिरावट (gold price fall) पर रही हैं। ऐसे में खरीदारी की प्लानिंग करने से पहले ये जान लेना जरूरी है कि 24, 22  और 18 कैरेट के ताजा गोल्ड भाव क्या चल रहे हैं-

 | 
Gold Price Today: US-Iran War के बावजूद सोने के दाम तीसरे दिन भी कमजोर, चेक करें 24 से 18 कैरट के ताजा भाव

HR Breaking News, Digital Desk- (Gold Rate Today In India) पश्चिमी एशिया में बढ़ते तनाव के बावजूद अमेरिकी डॉलर की मजबूती और ट्रेजरी यील्ड में उछाल ने सोने और चांदी पर दबाव (Pressure on gold and silver) डाला, जिससे इनके दाम गिर गए। गोल्ड की चमक लगातार तीसरे दिन फीकी रही, जबकि चांदी लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज कर रही है। गोल्ड में लगातार तीन दिनों की तेजी के बाद आज कीमतों में कमी आई है।

राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट गोल्ड (24 carat gold in Delhi today) प्रति 10 ग्राम ₹10 और 22 कैरेट गोल्ड प्रति 10 ग्राम ₹10 सस्ता हुआ है। 24 कैरेट गोल्ड तीन दिनों में ₹12,070 बढ़ने के बाद अब ₹5,480 गिर गया है, जबकि 22 कैरेट गोल्ड (22 carat gold) तीन दिनों में ₹11,050 बढ़ने के बाद ₹5,010 कमजोर हुआ है। चांदी की बात करें तो दिल्ली में एक किलो चांदी लगातार दूसरे दिन सस्ती हुई है। एक दिन की स्थिरता के बाद दो दिनों में एक किलो चांदी ₹50,100 की गिरावट दर्ज कर चुकी है।

देश के प्रमुख शहरों में साेने के भाव-

शहर -24 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव - 22 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव - 18 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव

दिल्ली - ₹1,67,760 - ₹1,53,790 - ₹1,25,860

मुंबई - ₹1,67,610 - ₹1,53,640 - ₹1,25,710

कोलकाता - ₹1,67,610 - ₹1,53,640 - ₹1,25,710

चेन्नई - ₹1,68,700 - ₹1,54,640 - ₹1,32,490

बेंगलुरु - ₹1,67,610 - ₹1,53,640 - ₹1,25,710

हैदराबाद - ₹1,67,610 - ₹1,53,640 - ₹1,25,710

लखनऊ - ₹1,67,760 - ₹1,53,790 - ₹1,25,860

पटना - ₹1,67,660 - ₹1,53,690 - ₹1,25,760

जयपुर - ₹1,67,760 - ₹1,53,790 - ₹1,25,860

अहमदाबाद - ₹1,67,660 - ₹1,53,690 - ₹1,25,760

एक दिन की तेजी के बाद चांदी लगातार दूसरे दिन गिरावट पर-

चांदी के बाजार में उतार-चढ़ाव जारी है। एक दिन की तेजी के बाद दिल्ली में लगातार दो दिनों में चांदी के भाव प्रति किग्रा ₹20,100 घट गए। इससे पहले एक दिन में यह प्रति किग्रा ₹20,000 महंगी हुई थी। बुधवार को दिल्ली में चांदी (delhi silver price) के दाम प्रति किग्रा ₹100 कम होकर ₹2,94,900 पर बिक रही है। अन्य अहम महानगरों में भी स्थिति समान है-मुंबई और कोलकाता में यह इसी भाव पर बिक रही है, जबकि चेन्नई में चांदी (chennai silver price) सबसे महंगी ₹3,14,900 प्रति किग्रा के भाव में उपलब्ध है।

ओवरऑल स्थिति क्या है-

हाल के दिनों में अमेरिकी डॉलर इंडेक्स की मजबूती ने सोना और चांदी की मांग को कमजोर कर दिया है। यह इंडेक्स छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की ताकत को मापता है। जब डॉलर मजबूत होता है, तो आम तौर पर सोने और चांदी की कीमतें दबाव में आ जाती हैं। इसका कारण यह है कि निवेशक मजबूत डॉलर के समय डॉलर से जुड़ी एसेट्स को प्राथमिकता देते हैं, जबकि सोना और चांदी ब्याज नहीं देते।

पश्चिमी एशिया (Western Asia) में ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच जारी टकराव अभी थम नहीं रहा है। दोनों पक्षों से लगातार हमले हो रहे हैं। इस संघर्ष के चलते डॉलर मजबूत हो रहा है, क्योंकि वैश्विक ऊर्जा की कीमतों में तेजी देखी जा रही है।