home page

Gold Price Today : एकदम से सस्ता हुआ सोना, चांदी स्थिर, जानिये कितने में मिल रहा 10 ग्राम

Latest price of gold and silver : आज यानी शनिवार के दिन सोने चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव दर्ज किया गया है। अगर आप सोने-चांदी (Gold Price Today) की खरीदारी के लिए ज्वैलर्स के पास जाने वाले हैं तो  जाने से पहले एक बार आज के ताजा भाव जरूर चेक कर लें। 

 | 
Gold Price Today : एकदम से सस्ता हुआ सोना, चांदी स्थिर, जानिये कितने में मिल रहा 10 ग्राम

HR Breaking News (ब्यूरो)। अगर आप सोने व चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो जान लें मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने के भाव में गिरावट व चांदी के भाव में स्थिरता देखी गई है. ऐसे में अगर आप सोने व चांदी के गहने बनाने का प्लान कर रहे हैं तो एक बार यहां रेट जरूर चेक कर लें. झारखंड की राजधानी रांची के सर्राफा बाजार में आज 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 59,600 रुपए व 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 62,580 रुपए दर्ज किया गया है. वहीं, चांदी प्रति किलो 78,000 रुपए के भाव से बेची जाएगी।


सर्राफा व्यापारी व इंडियन बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (Indian Bullion Jewelers Association) ने बताया कि सोने के भाव में गिरावट व चांदी के भाव में स्थिरता देखी की गई. प्रति किलो चांदी के भाव में कोई हलचल नहीं देखी गई. आज चांदी प्रति किलो 78,000 रुपए के भाव से बेची जाएगी. जबकि कल भी (शुक्रवार)शाम तक चांदी 78,000 रुपए की दर से बेची गई थी।


सोने के भाव में गिरावट


मनीष शर्मा ने बताया कि 22 कैरेट व 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम के भाव मे 100 रुपए से अधिक की गिरावट देखी गयी है. 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम कल शाम 59,700 रुपए बिका. आज इसकी कीमत 59,600 रुपए तय की गई है. यानी दाम में 100 रुपए की गिरावट देखी गयी हैं. वहीं, शुक्रवार को लोगों ने 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 62,690 रुपए के भाव से खरीदा. आज इसकी कीमत 62,580 रुपए तय की गयी है. यानी भाव में 110 रुपए की गिरावट देखी गई है।


सोना खरीदते समय इन बातों का रखें ख्याल


सोने के गहने खरीद रहे हैं तो कभी भी क्वालिटी को नजरअंदाज नहीं करें. हॉलमार्क देखकर ही गहना खरीदे.यही सोने की सरकारी गारंटी है. आपको बता दें कि भारत के एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड( बीआईएस) हॉलमार्क का निर्धारण करती है. सभी कैरेट के हॉल मार्क अंक अलग-अलग होता है.जिसे देखकर और समझ कर ही आप सोने खरीदें।