Gold Rate : दिसंबर 2025 तक इस रेट पर पहुंच जाएगा 10 ग्राम गोल्ड
Gold Rate : सोने के दामों में लगातार उतार चढ़ाव जारी है। पिछले कुछ दिनों से सोने की बढ़ौतरी का सिलसिला टूट गया है और सोना अब गिरावट के दौर से गुजर रहा है। ऐसे में घटते बढ़ते सोने के दामों के बीच लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि सोने के दाम साल के आखिर तक कितने होंगे। सोना कितना और बढ़ेगा या सोने में गिरावट आएगी। इसको लेकर एक्सपर्ट्स की रिपोर्ट्स सामने आई हैं। आइए जानते हैं।
HR Breaking News (Gold Rate) सोने के दाम 2024 के अंत में बेहिसाब बढ़ने शुरू हुए थे, जो इस साल की शुरुआत से फिर से रॉकेट की तरह दौड़े। सोने के दामों की यह दौड़ अब मंदी पड़ गई है। सोने के दाम अब उल्टे लौटते प्रतित हो रहे हैं, लेकिन सवाल उठता है कि सोने में यह गिरावट कब तक रहेगी। कब तक सोना गिरेगा।
इस साल बढ़े 25 प्रतिशत दाम
सोने के दाम इस साल करीब 25 प्रतिशत तक बढ़ चुके हैं। अप्रैल के अंतिम सप्ताह को छोड़ दें तो अप्रैल में ही सोने के दामों में 10 प्रतिशत तक की बढ़ौतरी दर्ज की गई। ऐसे में सोने के(Gold Rate) दामों को लेकर आम ग्राहकों में चिंता रही तो निवेशक इससे खुश दिखे।
क्यों बढ़ रहे हैं सोने के दाम
सोने के दाम (Gold Rate) बढ़ने के पीछे सबसे पहला कारण तो यही है कि सोने की मांग बढ़ी है। सोने की मांग निवेश की वजह से बढ़ी है। क्योंकि अमेरिका की ओर से लगातार टैरिफ युद्ध जारी रहा और बाजार में अनिश्चित्ता आई तो लोगों ने सुरक्षित निवेश के नजरिए से सोने के चुना और सोना बेहिसाब बढ़ौतरी के साथ नए कीर्तिमान गढ़ता गया।
इस साल बनाए सोने ने रिकॉर्ड
सोने के दामों (Gold Rate) ने इस साल लगातार रिकॉर्ड बनाए हैं। सोने के दाम साल के अंत से बढ़ने शुरु हुए थे, जो इस साल की शुरुआत से भी तेज रहे और अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक तेजी बरकरार रही। सोना 22 अप्रैल को 1 लाख को क्रॉस कर गया था।
वहीं, एमसीएक्स पर भी सोना 99358 रुपये पर पहुंच गया था। ऐसे में सोने के दाम बढ़ने के बाद मुनाफावसूली का दौर भी शुरू होता लग रहा है। इसके बाद से सोने के दाम लगातार गिरते जा रहे हैं।
सोने के दामों में अब आ रही गिरावट
सोने के दाम इस साल लगातार बढ़ौतरी के बाद अब गिरते जा रहे हैं। सोना इस साल जितना बढ़ा उसमें से दाम काफी कम तो अप्रैल के इस सप्ताह में हो गए हैं। मई में भी सोने के दामों में गिरावट के साथ शुरुआत हुई है।
इसका कारण यहीं है कि अमेरिका की ओर से टैरिफ को 90 दिन के लिए होल्ड किया गया है और अमेरिका चीन के रूख में भी नरमी आई है। जिस वजह से सोना (Gold Rate)सस्ता हो रहा है, क्योंकि मांग घट गई है।
क्या चल रहे हैं सोने के दाम
देश के अलग-अलग शहरों में सोने के अलग रेट हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने शहर के सोने के भाव जानना चाहते हैं तो हमारी खबर पढ़े।
आज वीरवार को दिल्ली में 22 कैरेट सोने के रेट (Gold Rate) 87,900 रुपये और 24 कैरेट सोने के रेट 95,880 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। इसके अलावा चेन्नई में 22 कैरेट सोने के रेट 87,750 रुपये और 24 कैरेट सोने के रेट 95,730 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
दिसंबर तक इतना हो जाएगा सोना
सोने के दाम भविष्य के लिए परिस्थितियों पर निर्भर कर रहे हैं। अलग अलग एक्सपर्ट्स के अलग अलग दावे हैं। जॉन मिल्स का मानना है कि आगे राजनीतिक हालाता सामान्य होंगे और बाजार के हालत ठीक होने पर निवेशक बाजार में वापसी करेंगे जिससे सोने के दामों में गिरावट आएगी।
वहीं, सेंट्रल बैंक भी अपने सोने के स्टॉक को या तो स्थिर रखेंगे या घटाएंगे, जिससे सोने की आपूर्ति ज्यादा होने व मांग कम होने से सोना 1800 डॉलर प्रति औंस तक आ सकता है, यानी सोने के दाम भारतीय बाजार के हिसाब से 56 हजार रुपये तोला तक गिर सकत हैं।
वहीं, दूसरी ओर गोल्डमैन का अनुमान आया है कि सोने के दाम निरंतर बढ़ेंगे और साल के अंत तक 4500 डॉलर प्रति औंस तक सोना जा सकता है, जोकि भारतीय मूद्रा के हिसाब से देखें तो 1 लाख 38 हजार रुपये प्रति तोला के आसपास बनता है।
