home page

Gold Rate 2025 : दिसंबर 2025 तक इतने हो जाएंगे 10 ग्राम गोल्ड के रेट

Gold Rate : सोने की कीमतों में साल की शुरुआत से ही जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल रही हैं। आए दिन सोना नए रिकॉर्ड बनाता जा रहा है। सोने में लगातार हो रही बढ़ोतरी के बीच अब निवेश को और सोना खरीददारों के मन में सवाल उठ रहे हैं कि इस साल के अंत तक कितना महंगा होगा। हाल ही में एक्सपर्ट ने एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें सोने में आने वाले दिनों में होने वाली बढ़ोतरी के बारे में विस्तार से बताया गया है।

 | 
Gold Rate 2025 : दिसंबर 2025 तक इतने हो जाएंगे 10 ग्राम गोल्ड के रेट

HR Breaking News (gold rate Hike) सोने में लगातार हो रही छप्पर फाड़ बढ़ोतरी ने सभी को हैरान कर दिया है। यह लगातार महंगा होता जा रहा है। अब आम आदमी के लिए एक तोला सोना खरीदना भी बहुत मुश्किल हो गया है। सोने की कीमतों में आई जबरदस्त बढ़ोतरी के पीछे कई महत्वपूर्ण कारक हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनिश्चित का माहौल बनने से भी निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने (Gold Rate) में जमकर पैसा लगा रहे हैं, जिसकी वजह से बाजार में इसकी मांग बड़ी है और कीमतें अचानक सातवें आसमान पर जा पहुंची है।

दिसंबर 2025 में कितना होगा सोने का भाव - 

अब कुछ ही दिनों में त्योहारों का सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में सोने और चांदी (Gold Silver Latest Rate) की डिमांड बढ़ने से इसकी कीमतें हाई स्पीड से बढ़ सकती हैं। सोने में हो रही बढ़ोतरी के बीच अब सबके मन में सवाल है कि आने वाले दिनों में सोना कितना महंगा होगा। दरअसल, एक्सपर्ट ने एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें बताया गया है कि दिसंबर 2025 तक सोना कितना महंगा हो सकता है।

वेल्थ ग्लोबल के डायरेक्टर अनुज गुप्ता ने कहा कि सोने के भाव में तगड़ी बढ़ौतरी देखने को मिल रही है जिस तरह से सोने की कीमत (Gold Price) बढ़ती ही जा रही है। इस साल के अंत या दिसंबर तक 112,000 रुपये से 115,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच सकता है। इसके साथ ही उन्होंने सोने में हो रही बढ़ौतरी के पीछे भी कई कारण बताए हैं।

उनका कहना है कि सेंट्रल बैंक (Central Bank) सोने की खरीदारी तेज कर रहा है। इसके साथ ही उम्मीद की जा रही है कि अमेरिका का फेडरल बैंक इंटरेस्ट रेट (federal bank interest rate) में कटौती कर सकता है। इससे डॉलर कमजोर पड़ सकता है और सोने की खरीदारी बढ़ सकती है। टैरिफ से होने वाली अस्थिरता भी सोने में बढ़ती खरीदारी का कारण बताया जा रहा है।

वहीं कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया का कहना है कि सोने की कीमत इस दिसंबर 2025 (December 2025 Gold Rate) तक 1,120,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो सकती है। कुछ ही दिनों में त्यौहारों का सीजन शुरू हो जाएगा। इससे खरीदारी बढ़ने से सोने की कीमत बढ़ सकती है।

कितने से कितना महंगा हो सकता है सोना?

IBJA की वेबसाइट आए दिन सोन और चांदी (Gold Silver Price) की ताजा कीमतें जारी करती है। IBJA पर आज 24 कैरेट सोना (24 carat gold rate) 1,09,097 रुपये प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। वहीं, 22 कैरेट गोल्ड का रेट 1,08,660 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है और 18 कैरेट सोना 99,933 प्रति 10 ग्राम चल रहा है। एक्सपर्ट का कहना है कि सोना साल के अंत तक 1,09,000 से 1,20,000 रुपये प्रति ग्राम पर पहुंच सकता है।

प्रमुख शहरों में सोने चांदी का ताजा रेट -

शहर सोने का रेट               चांदी का रेट

पटना          109,740          127,930

जयपुर        109,790          127,980

कानपुुर        109,830        128,030

लखनऊ        109,790        127,960

भोपाल          109,880        128,060

इंदौर           109,880        128,060

चंडीगढ़        107,380        123,340

रायपुर          107,360         123,400