home page

Gold Rate : 1 महीने बाद इतने का होगा 10 ग्राम सोना

Gold Rate :सोने के दाम रोजाना घटते बढ़ते रहते हैं। हमेशा ही सोना उतार चढ़ाव के दौर से गुजरता रहता है। इन दिनों भी सोने के दामों में तगड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। हालांकि, यह साल सोने के लिए कुछ अलग है। सोना इस साल कई रिकॉर्ड बना चुका है। कभी गिरावट का तो कभी बढ़ौतरी का। वहीं, एक महीने बाद सोने के दाम क्या होंगे, इसको लेकर भी भविष्यवाणी सामने आ गई है।

 | 
Gold Rate : 1 महीने बाद इतने का होगा 10 ग्राम सोना

HR Breaking News (Gold Rate) सोने के दामों में एक बार फिर से बदलाव देखा गया है। सोने के दाम इस साल काफी बढ़े हैं। परंतु, इन दिनों सोना गिरावट के दौर से गुजर रहा है। सोने के दामों में हर साल की तरह ही हलचल चल रही है, परंतु इस बार हलचल कुछ ज्यादा है। इस बार सोने ने लोगों की सांसों को अटका रखा है। 

 

 

कितने चल रहे हैं सोने के दाम
 

सोने के दाम इस बार पहले के मुकाबले काफी उतार चढ़ाव के दौर से चल रहे हैं। सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने के भाव (24 carat gold rate) में 727 रुपये की गिरावट आई है, जिसके बाद इसके भाव 93058 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहे हैं। वहीं, चांदी की कीमतों में 801 रुपये की गिरावट आई है, जिसके बाद इसक भावर 94954 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड कर रहे हैं।

 

गोल्ड के रेट इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion and Jewellers Association)द्वारा जारी किए गए हैं। गोल्ड के इन रेटों में जीएसटी नहीं लगा है। हालांकि आपके शहर में गोल्ड के रेट में 1000 से 2000 रुपये का अंतर हो सकता है।

 

जीएसटी के साथ क्या है भाव


अगर जीएसटी के साथ सोने के भाव (gold rate with gst) की बात करें तो आज 3 प्रतिशत जीएसटी के साथ सोना 95849 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है और चांदी 97802 रुपये प्रति किलो पर बेची जा रही है।

इस  समय में सोना (Sone Ki Kimat)सर्राफा बाजारों में ऑल टाइम हाई से 6042 रुपये सस्ता हो चुका है। वहीं 22 अप्रैल 2025 को सोना 99100 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर कारोबार कर रहा था। 

इंटरनेशनल मार्केट में सोना


जहां एक ओर देश भर में सोने की कीमतों (sone ke bhav) में तेजी आई है, वहीं दुसरी ओर दुनियाभर के बाज़ारों में आज 20 मई को सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई। आज 20 मई को स्पॉट गोल्ड 0.4 प्रतिशत गिरकर $3,215.31 प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है और अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 0.5 प्रतिशत गिरकर $3,218.40 प्रति औंस पर आ गया।

अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में सोने की कीमतों (gold prices in international market)में इस गिरावट का कारण डॉलर का थोड़ा मजबूत होना और रूस-यूक्रेन के बीच संभावित युद्धविराम बताया जा रहा है, क्योंकि इसके चले सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की मांग में थोड़ी कमी आई है।

एमसीएक्स पर सोने के दाम 


93,580 रुपये पर सोना मंगलवार को पहुंच गया है। सोने के दाम दोपहर तक गिर रहे थे, अब यह 283 रुपये, यानी 0.30% बढ़ गए हैं। यह दाम दोपहर 14:50 बजे के हैं। मंगलवार को सोने के दाम का लॉ प्वाइंट 92810 रुपये प्रति 10 ग्राम (Gold Rate) पर रहा है। वहीं, हाई प्वाइंट 93596 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा है। वहीं, मंगलवार को सोना 93,001 रुपये पर खुला था। वहीं, 93,297 रुपये पर सोना बंद हुआ था। 


1 महीने के बाद ये होगा गोल्ड रेट


सर्राफा कारोबारी राजेश सोनी का मानना है कि सोने के दामों (gold rate) में इन दिनों ज्यादा बदलाव नहीं आने वाला है। फिलहाल सोने में कोई बड़ी हलचल होने का कोई कारण नहीं है। सोना का सपॉट प्राइज 90 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम बना हुआ है। वहीं, फिलहाल सोना 92 से 94 की रेंज में चल रहा है।

जून में भी सोने के दाम 90 हजार से 95 हजार के बीच में ही कम ज्यादा होते दिखाई दे सकते हैं। फिलहाल ट्रेड वॉर नरम पड़ा है और टैरिफ भी 90 दिन के लिए हॉल्ड है। इसके बाद सोने में निर्णायक तेजी देखने को मिल सकती है।

News Hub