home page

Gold Rate : सोने और चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव, जानिये आज का ताजा रेट

Gold Silver Rate Today : सोने और चांदी की कीमतों ने सभी को हैरान कर दिया है। पिछले दिनों आई तगड़ी गिरावट के बाद अब तेजी देखने को मिल रही है। आज 12 फरवरी को सोने की कीमत में बंपर उछाल आया है। वहीं चांदी (Chandi ka Bhav) और सस्ती हो गई है। अगर आप सोने व चांदी के गहने खरीदने की योजना बना रही हैं तो बाजार जाने से पहले आज की ताजा रेट जरूर चेक कर लें।

 | 
Gold Rate : सोने और चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव, जानिये आज का ताजा रेट 

HR Breaking News - (Gold Rate Today 2026)। पिछले 1 साल में सोने की कीमतों ने सबसे ज्यादा रिटर्न दिया है। ऐसा बीते 1 दशक में नहीं हुआ, जब सोना एक साल में दोगुना महंगा हो गया हो। जनवरी 2025 में 75,000 रुपये तोला मिलने वाला सोना 1,80,000 रुपए के स्तर तक जा पहुंचा। लेकिन 29 जनवरी 2026 को आई ऐतिहासिक गिरावट के बाद सोना सस्ता होकर 1,60,000 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है। 


वहीं चांदी की कीमतों (Silver Price) की बात करें तो इसमें लगातार गिरावट का दौर जारी है। इससे निवेश को तगड़ा झटका लगा है। वहीं खरीदारों में खुशी का माहौल है। इस समय शादियों का सीजन चल रहा है और बाजार में सोने व चांदी के गहनों की भारी डिमांड है। ऐसे में आने वाले दिनों में दोनों कीमती धातुओं में तेजी देखने को मिल सकती है। 


अंतरराष्ट्रीय बाजार में महंगा हुआ सोना -

 


डॉलर में कमजोरी से विदेश में भाव में आए उछाल के कारण देश के अंदर भी सोना चढ़ा है। 12 फरवरी की सुबह देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना महंगा होकर (Gold rate hike) 1,59,760 रुपए प्रति 10 ग्राम पर जा पहुंचा है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में सोने की कीमत 1,59,610 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। आज अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी सोना उछाल है सोने का हाजिर भाव 5078.72 डॉलर प्रति औंस हो गया है। 

देश के प्रमुख शहरों में सोने का ताजा रेट - 

देश की राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत (Delhi Gold Price) 1,59,760 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही है। वहीं 22 कैरेट सोने का रेट 1,44,600 रुपए प्रति 10 ग्राम है।


मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में आज 22 कैरेट सोने का रेट (Sone ka rate) 1,46,310 रुपए प्रति 10 ग्राम है। वहीं 24 कैरेट सोने 1,59,610 रुपए प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। 


पुणे और बेंगलुरु में भी सोने की कीमतों (Sone ka Rate) में तेजी दर्ज की गई है। यहां 24 कैरेट सोने की कीमत (24 carat gold price) 1,59,610 रुपए प्रति 10 ग्राम है और 22 कैरेट सोना 1,40,310 रुपए प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। 

शहर           22 कैरेट सोने     24 कैरेट सोने 
दिल्ली            146460    159760
मुंबई             146310    159610
अहमदाबाद    146360    159660
चेन्नई              146310    159610
कोलकाता       146310    159610
हैदराबाद        146310    159610
जयपुर           146460    159760
भोपाल           146360    159660
लखनऊ          146460    159760
चंडीगढ़           146460    159760

ऑल इंडिया जेम एंड ज्वेलरी डोमेस्टिक काउंसिल (GJC) के चेयरमैन राजेश रोकड़े का मानना है कि 2026 में 10 ग्राम सोने का भाव 2,00,000 रुपये और एक किलोग्राम चांदी का भाव 5,00,000 रुपये तक जा सकता है। अगर सरकार सोने-चांदी पर GST और इंपोर्ट ड्यूटी घटाती है तो भाव में कमी आ सकती है। Geojit Investments Limited का मानना है कि गोल्ड में ओवरऑल ट्रेंड अब भी मजबूत दिख रहा है।


चांदी का लेटेस्ट प्राइस - 


आज जहां एक और सोने की कीमतों (Gold Price) में बंपर उछाल आया है। वही चांदी में गिरावट देखने को मिली है। 12 फरवरी की सुबह चांदी की कीमत 2,99,000 प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती नजर आई। इससे पहले जनवरी में यह 4 लाख रुपए प्रति किलो से ऊपर बिक रही थी अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी का हाजिर भाव 85. 51 डॉलर प्रति औंस है।