Gold Rate : 2025 के आखिर तक इतने का हो जाएगा 10 ग्राम सोना
Gold Rate : देश ही नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। पिछले कुछ दिनों से घरेलू बाजार में लगातार सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की जा रही थी। बीते सप्ताहांत पर भी सोने की गिमतों में कटौती ही हुई थी। ऐसे में अब सोने की कीमतों को लेकर जो नया अपडेट सामने आया है, उससे निवेशकों को खुशी जरूर हो रही है।

HR Breaking News (Gold Rate) नए हफ्ते की शुरुआत के साथ ही आज सोने व चांदी को लेकर नया अपडेट सामने आ रहा है। पिछले दिनों कीमतों में हुई गिरावट से जहां आम लोगों को खुशी हो रही थी। वहीं, अब कीमतों के जो ताजा आंकड़े सामने आए है, उससे आम लोगों को एक बार फिर से सोने व चांदी से दूरी बनानी पड़ सकती है।
घरेलू बाजार में बढ़े सोने के दाम
आज घरेलू बाजार में सोने व चांदी की कीमतों में कुछ बढ़ोतरी देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक आज यानी सोमवार को 24 कैरेट सोने के रेट में 657 रुपये की तेजी आई हैं। इस बढ़त के बाद सोने के रेट 99,348 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए हैं। इससे पहले सप्ताहांत पर सोने के रेट 98,691 रुपये प्रति 10 ग्राम थे।
चांदी के ये रहे दाम
वहीं, अगर हम आज के चांदी के दाम (Gold Rate) की बात करें तो आज इसमें 288 रुपये की बढ़त हुई है। ऐसे में आज यानी सोमवार को चांदी के रेट 1,07,063 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए हैं। इससे पहले बीते दिन यह कीमत 1,06,775 रुपये थी। हालांकि इससे पहले 18 जून को चांदी की कीमतों ने अपना ऑल टाईम हाई रिकॉर्ड भी बनाया था। 18 जून को इस रिकॉर्ड के समय चांदी के रेट 1,09,550 रुपये प्रति किलोग्राम थे।
महानगरों में सोने के ताजा रेट
आज घरेलू बाजार में सोने की कीमतों (Gold Rate) में एक बार फिर पूरे सप्ताह भर बाद बढ़त देखने को मिली है। ऐसे में देश के मुख्य महानगरों में सोन के अलग-अलग रेट हैं। इन महानगरों में सोने के रेट जानने के लिए पढ़े यह आर्टिकल।
देश की राजधानी दिल्ली में अगर हम सोने की कीमतों की बात करें तो आज यानी सोमवार को यहां 24 कैरेट सोने के रेट (Gold Rate) 1,00,840 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने के रेट 92,450 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। वहीं, आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोने के वर्तमान रेट 1,00,690 रुपये प्रति 10 ग्राम है। यहां पर 22 कैरेट सोने के रेट 92,300 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं।
देश की सांस्कृतिक राजधानी कोलकाता में 24 कैरेट सोने के रेट 1,00,690 रुपये प्रति 10 ग्राम व 22 कैरेट सोने के रेट और 92,300 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। चेन्नई में भी सोने के यही रेट हैं। वहीं, मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सोने के वर्तमान रेट (Gold Rate) 1,00,740 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं और यहां पर 22 कैरेट सोने के रेट 92,350 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं।
जानें इस साल में कितना महंगा हुआ सोना
वैसे तो सोने के रेट पिछले साल के अंतिम माह से ही बढ़ने लगे हैं। वहीं, इस साल में अब तक कई बार सोने की कीमातें (Gold Rate) ने रिकॉर्ड स्थापित किए हैं। इस साल में अब तक सोने की कीमतों में 23,186 रुपये की बढ़त हुई है। ऐसे में साल 2025 में 1 जनवरी से अब तक 24 कैरेट सोने के रेट 76,162 रुपये से बढ़कर 99,348 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए हैं।
ऐसे में सोने के रेट 23,186 रुपये बढ़े हैं। वहीं, इस दौरान चांदी के रेट 86,017 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 1,07,063 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए हैं। ऐसे में चांदी की कीमतों में 21,046 रुपये की इस साल में बढ़त हुई है। वहीं, वर्ष 2024 में सोने की दाम 12,810 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगे हुए थे।
जानें इस साल में कितने होंगे सोने के रेट
देश में इस साल में अब तक सोने की कीमतों (Gold Rate) में जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। वहीं, सोने की कीमतों को लेकर विशेषज्ञों का कहना है कि इस साल में सोने के रेट 1 लाख 3 हजार रुपये तक पहुंच सकते हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि सोने की कीमतों पर वर्तमान में जो परिस्थितियां बन रही हैं उनका बहुत प्रभाव दिखाई दे रहा है। वर्तमान में जो जियो पॉलिटिकल तनाव देशों के बीच बना हुआ है, उसका सीधा असर सोने व चांदी की कीमतों पर पड़ रहा है।
ऐसे में सोने को निवेशक एक बेहतरीन विकल्प मान रहे हैं। उन्हें सोना एक सुरक्षित निवेश का जरिया लग रहा है। ऐसे में सोने की कीमतों को बढ़त मिल रही है और बाजार में सोने की मांग बढ़ रही है।
ज्वैलर सन्नी सोना का कहना है कि इस साल का अंत आते-आते सोने के रेट 1 लाख 3 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक देखने को मिल सकते हैं। वहीं, इस दौरान चांदी के रेट भी 1 लाख 30 हजार रुपये प्रति किलोग्राम के आंकड़े को छू सकते हैं।