Gold Rate : मई के आखिर तक इतने हो जाएंगे 10 ग्राम गोल्ड के रेट
Gold Rate : सोने के दामों में लगातार उतार चढ़ाव जारी है। अप्रैल के अंतिम सप्ताह में तो सोने के दाम काफी गिरे हैं। वहीं, मई की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। सराफा बाजार में दो मई को भी कई जगह गिरावट देखने को मिली तो एमसीएक्स पर सोना बढ़ा है। सोने के दाम (Gold Rate) इस मई के आखिर तक कितने होंगे, इसको लेकर भी रिपोर्ट सामने आ गई है।

HR Breaking News (Gold Rate) सोने के दामों में इस साल बेहिसाब बढ़ौतरी हुई है। सोने के दाम बढ़कर एक लाख का जादुई आंकड़ा पार कर चुके हैं। वहीं, कुछ दिन गिरने के बाद सोने ने फिर से कदम तेज कर लिए हैं। सोना (Gold Rate) गिरकर काफी नीचे चला गया था, जो मई में फिर से बढ़ना शुरू हो गया है।
सोने के दामों में क्यों हुई बढ़ौतरी
सोने के दामों में बढ़ौतरी वैश्विक कारणों पर निर्भर कर रही है। सोना के दाम इस साल इतने बढ़ चुके हैं कि आम लोगों के लिए सोना खरीदना मुश्किल हो गया है।
अमेरिका की ओर से टैरिफ वॉर के चलते सोने के दामों (Gold Rate) में वृद्धि हुई है। कुछ दिन अमेरिका और चीन का रूख नरम पड़ा तो दामों में गिरावट भी आई है।
कितने चल रहे हैं सोने के दाम
2 मई 2025 को सोने के दाम 250 रुपये तक गिरे हैं। वहीं, एक मई को तो सोना 2,300 रुपये तक गिरा था। 22 अप्रैल को सोने के दाम 1,00,000 रुपये के स्तर को पार कर गए थे, लेकिन उसके बाद से सोने के भाव में लगातार कमी आई है। सोने के दामों में तब के बाद से कमी ही आई है।
24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 95,600 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। दिल्ली में 22 कैरेट सोने का दाम 87,750 रुपये और 24 कैरेट सोना 95,660 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा।
कब से बढ़ रहे हैं सोने के दाम
साल 2024 के अंत से ही सोने व चांदी की कीमतों में बढ़ोतरी होने लगी थी। इसके बाद वर्ष 2025 के शुरूआती तीन महीने से भी ज्यादा समय तक सोने की कीमतों में लगातार तेजी ही देखने को मिली है।
वहीं, अब अप्रैल माह के अंतिम दिनों में सोने की कीमतों में लगातार कटौती देखने को मिली थी। इस साल सोना 25 प्रतिशत तक बढ़ चुका है। वहीं अप्रैल में भी सोने ने तगड़े रिकॉर्ड दर्ज किए हैं।
ट्रेड वॉर में नरमी से राहत
वैश्विक बाजार में सोना कुछ दिन सस्ता हुआ। अमेरिका और चीन समेत दूसरे देशों के बीच ट्रेड वॉर में कमी आई है। इससे सोने के दाम गिरे हैं। ट्रेड वॉर नरम पड़ने से सोना गिरा है। वहीं, हाजिर सोना शुक्रवार को बढ़ा है। एमसीएक्स पर दाम बढ़े हैं।
मई में क्या रहेंगे सोने के दाम
सोने के दामों को लेकर सराफा कारोबारी राजेश सोनी का कहना है कि मई में अब सोना बढ़ेगा। देश में शादियों के सीजन के चलते सोने की मांग बढ़ी है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय स्थितियां भी पूरी तरह नहीं सूलझी हैं। इसके कारण सोने के दाम (Gold Rate) आगे बढ़ने की पूरी संभावना है।
हो सकता है कि मई के अंत तक एक बार फिर शुद्ध सोना एक लाख को पार कर जाएगा। इसका कारण यह भी है कि मुनाफावसूली के कारण अब सोना सस्ता हुआ था, और निवेशकों ने फिर से सोने की मांग बढ़ा दी है, दूसरी तरफ भारत में शादियों के सीजन के चलते भी सोना बढ़ रहा है।