home page

Gold Rate Down : लगातार बढ़ौतरी के बाद अब सोना गिरा धड़ाम, एक ही दिन में आई बड़ी गिरावट

Gold Price Today : सोने के दाम पिछले दिनों से रॉकेट की रफ्तार से बढ़ रहे थे। आज बुधवार को अचानक इन पर ब्रेक लग गया। एक ही दिन में जिस तरह से सोने के दाम (gold rate today) बढ़ रहे थे, उसी तरह से जमीन पर भी आ गिरे हैं। अब आपके पास सस्ता सोना खरीदने का शानदार मौका है। अगर सोना खरीदने का मन बना रहे हैं तो इसके लेटेस्ट रेट (latest gold price) जरूर जान लें।
 | 
Gold Rate Down : लगातार बढ़ौतरी के बाद अब सोना गिरा धड़ाम, एक ही दिन में आई बड़ी गिरावट

HR Breaking News - (gold price down)। सोने के लगातार बढ़ रहे दामों से अब आम लोगों को राहत मिली है। सोना खरीददार कई दिनों से सोने के भाव (sone ka aaj ka bhav) में गिरावट का इंतजार कर रहे थे। आज बुधवार को सोने के रेट (gold rate 23 april) धड़ाम से जमीन पर आ गिरे हैं।

बुधवार को सर्राफा बाजार खुलने के साथ ही इसमें गिरावट देखी गई जो दिनभर जारी रही। इससे पहले प्रति तोला सोने के भाव हर किसी को चौंका रहे थे। MCX पर सोने (MCX gold price) के वायदा भावों में मुनाफा वसूली होने से सर्राफा बाजार में सोने के रेट गिरते नजर आए। 

सोना-चांदी के ताजा भाव -


कल 22 अप्रैल को MCX पर सोने के भाव 97,340 रुपये (sone ka bhav) प्रति तोला पर बंद हुए थे। बुधवार को यह 1900 रुपये से भी अधिक की गिरावट पर खुला यानी 23 अप्रैल को सोने के भाव 95,430 रुपये (gold rate update) 10 ग्राम हो गए।  दिनभर की सर्राफा बाजार की गतिविधि को देखें तो सोने की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव जारी रहा।  पूरे दिन के कारोबार के दौरान प्रति तोला सोने के दामों में औसत रूप से गिरावट ही आई है। घरेलू बाजार में इस समय चांदी का भाव 96 हजार रुपये (silver price today) प्रति किलो के लगभग है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी गिरे सोने के भाव -


केवल भारत में ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने के दाम (sone ka taja bhav) गिरे हैं। अंतरराष्ट्रीय लेवल पर सोना 3,500 डॉलर प्रति औंस से ऊपर पहुंचकर नया रिकॉर्ड कायम कर चुका है। अमेरिका के राष्ट्रपति ने हाल ही में चीन के साथ स्थिर संबंधों का भरोसा देते हुए बयान दिया है।

इससे सोने के दाम 100 डॉलर प्रति औंस से ज्यादा गिर गए। वहीं, अमेरिकी शेयर बाजार में सुधार होने से वहां पर निवेशकों का रुझान बढ़ा है। इस कारण सोने के भाव (gold rate down) गिर गए हैं।

अभी कीमतों में बना रहेगा उतार-चढ़ाव-


हाल के दिनों में डॉलर (dollar price index) में मजबूती देखी गई है, इस कारण लोग सोने में निवेश से पीछे हटे हैं। इस कारण सोने के दाम में गिरावट आई है। विशेषज्ञों के अनुसार इस सप्ताह सोने और चांदी (gold silver rate today) की कीमतों में अधिक उतार-चढ़ाव होने की उम्मीद है। अमेरिका-चीन के बीच बढ़ रहा व्यापारिक तनाव व डॉलर इंडेक्स में बदलाव  के कारण अभी कीमतें और प्रभावित होंगी।

News Hub