Gold Rate Down : शांत हो गई सोने की गर्मी, 3 महीने बाद इतनी होगी कीमत
Gold Rate Down : सोने के दामों की तेजी अब शांत हो गई है। अब सोने की वह चमक नहीं रही है। सोने के दाम लगातार बढ़ रहे थे, जोकि अब गिरना शुरू हो गए हैं। सोने के दामों में गिरावट का दौर आ गया है। आने वाले दिनों में सोने के दाम क्या रहेंगे, इसकी रिपोर्ट भी आ गई है।
HR Breaking News (Gold Rate Down) सोना एक कीमती धातु है। इसके दाम हर रोज अपडेट होते हैं। ताजा अपडेट के अनुसार सोने की गर्मी शांत हो गई है। सोना काफी लुढ़क गया है।
सोने के दाम गिरने से आम लोगों को राहत मिली है। वहीं, निवेशकों की चिंता बढ़ गई है। निवेशकों की चिंता अभी एक रिपोर्ट भी बढ़ाने वाली है।
इतने सस्ता हो गया सोना
सोने की गर्मी कम हो रही है। सर्राफा बाजारों में आज भी सोने के दामों में तगड़ी गिरावट आई है। सोने के साथ साथ चांदी भी एक ही झटके में 2069 रुपये सस्ती हो गई है।
चांदी का दाम 107340 रुपये प्रति किलोग्राम है तो वहीं सोना 686 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है। सोना 98,768 रुपये प्रति दस ग्राम पर खुला है। वहीं, सोने के दाम जीएसटी के साथ 101731 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किए गए हैं।
कौन जारी करता है सोने चांदी के दाम
सोने-चांदी के हाजिर भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की ओर से जारी किए जाते हैं। यह दाम बगैर जीएसटी के होते हैं। हर शहर में जारी किए गए दाम से 1000-2000 का अंतर हो सकता है। आईबीजेए की ओर से रोजाना 2 बार दाम जारी किए जाते हैं।
कैरेट वाइज सोने के दाम
आईबीजेए के अनुसार गुरुवार को 23 कैरेट गोल्ड 683 रुपये सस्ता होकर 98373 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। 22 कैरेट सोने की कीमत (Gold Rate) 629 रुपये कम हुई है। यह 90471 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इसी प्रकार 18 कैरेट गोल्ड का रेट 515 रुपये कम हुआ है।
यह 74076 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। वहीं, 14 कैरेट गोल्ड की कीमत 402 रुपये कम हुई है। यह 57,779 रुपये पर आ गया है। यह बिना जीएसटी और मेकिंग चार्ज का है।
चांदी की भी चमक हो गई फिकी
सोना तेजी के मामले में चांदी से आगे निकला हुआ है। सर्राफा बाजारों में सोना करीब 23028 रुपये और चांदी 21326 रुपये महंगी हुई है। 31 दिसंबर को 24 कैरेट गोल्ड 76045 रुपये प्रति 10 ग्राम था। यहां से सोना 35 प्रतिशत तक बढ़ चुका है।
तीन महीने बाद कितने होंगे रिपोर्ट
सोने के दामों में आने वाले दिनों में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। सोना (Gold Rate) 3 महीने बाद काफी गिर जाएगा। सोने के दाम लुढ़ककर काफी नीचे आ जाएंगे। सिटी रिसर्च का अनुमान है कि सितंबर तक सोने के दाम 3100 डॉलर प्रति औंस तक होंगे। यानी, सोने के दाम 95 हजार रुपये प्रति दस ग्राम के आसपास आ जाएंगे।
