Gold Rate Down : अचानक उल्टे पैर चला सोना, इतने गिर गए 10 ग्राम के दाम
Gold Rate Down : पिछले कुछ दिनों से लगातार सोने-चांदी की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोने की कीमतें जिस हिसाब से बढ़ रही थी, उन्हें लेकर अब एक बड़ा अपडेट सामाने आ रहा है। इसके अनुसार सोने की वर्तमान कीमतों से आम लोगों को कुछ राहत मिल सकती है।
HR Breaking News (Gold Rate Down) फिलहाल देश में शादियों का सीजन है, ऐसे में सोने की कीमतों में हो रही बढ़ोतरी ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी। हालांकि इस बीच लोगों के लिए राहत भरी खबर है।
कुछ दिनों से सोने-चांदी की कीमतों में आ रहे उतार-चढ़ाव के बाद अब एक बार फिर से सोने व चांदी की कीमत (Gold Rate Down) में कटौती दर्ज की गई है।
चांदी की दाम में आई जबरदस्त गिरावट
देश में इन दिनों सोने व चांदी की कीमतों पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। ऐसे में आज यानी सोमवार को सोने व चांदी की कीमतों में तगड़ी गिरावट दर्ज की गई है।
चांदी की कीमत (Gold Rate Down) में इस दौरान 1000 रुपये की जबरदस्त गिरावट हुई है। ऐसे में चांदी के रेट इस जबरदस्त गिरावट के साथ 1,07,100 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए हैं।
इस कारण गिरे दाम
इस दौरान विशेषज्ञों का कहना है कि सोने-चांदी की कीमतों में हो रही इस गिरावट का मुख्य कारण अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियां व निवेशकों की प्रॉफिट बुकिंग है। अगर हम राजधानी दिल्ली में सोने की कीमतों (Gold Rate Down) में आई गिरावट की बता करें तो दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने के दाम 170 रुपये कम हो गए हैं। इसी के साथ आज यहां सोने के ताजा रेट गिरावट के बाद 1,01,370 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं।
अंतरराष्ट्रीय घटनाओं का कीमतों पर प्रभाव
देश में सोने-चांदी की कीमतों (Gold Rate Down) पर विभिन्न चीजों का असर होता है। इसमें न केवल देश में होने वाले विभिन्न फैक्टर्स बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रही घटनाओं का भी प्रभाव होती है। अगर हम ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के आंकड़ों पर नजर डालें तो शुक्रवार को 99.9 फिसदी शुद्धता वाले सोने यानी 24 कैरेट सोने के रेट 1,01,540 रुपये प्रति 10 ग्राम थे।
यह दाम आज गिरावट के बाद 1,01,370 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए हैं। वहीं, 99.5 फिसदी शुद्धता वाला सोना की कीमत भी 150 रुपये की कटौती के बाद 1,00,550 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए हैं।
सोने के साथ-साथ दूसरी सबसे प्रमुख धातु यानी चांदी की कीमतों (Gold Rate Down) में भी आज तगड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इसके साथ चांदी के रेट जो शुक्रवार को 1,08,100 रुपये प्रति किलोग्राम थे, वह अब गिरावट के बाद 1,07,100 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए हैं।
एमसीएक्स पर भी हुई कीमतों में कटौती
देश के घरेलू बाजार में नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी सोने-चांदी के रेट में गिरावट हुई है। वर्तमान में मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर फिलहाल सबसे ज्यादा ट्रेड होने वाला अगस्त वायदा सोना सोमवार यानी आज 16 जून को 358 रुपये टूट गया है। यहां पर इस गिरावट (Gold Rate Down) के बाद सोने के रेट 99,918 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गए हैं।
सोने के दाम पहुंचे थे ऑल टाईम हाई पर
वहीं, अगर हम बात दिन की शुरुआत की करें तो उस दौरान सोने के भाव में 802 रुपये की तेजी आई थी और सोने के रेट 1,01,078 रुपये प्रति 10 ग्राम के साथ अपने ऑल टाइम हाई स्तर पर पहुंच गए थे। हालांकि दिन खत्म होते-होते यह कुछ गिरावट के साथ ही बंद हुए हैं।
जानें कीमतों पर पड़ा किसका प्रभाव
कुछ विशेषज्ञों के मुताबिक फिलहाल सोना 99,800 रुपये के करीब सीमित दायरे में व्यापार कर रहा है। इसके साथ ही भारत-अमेरिका, भारत-चीन और अमेरिका-यूरोप के बीच जो व्यापार समझौते होने के बाद निवेशकों ने प्रॉफिट बुकिंग की है। इसी का प्रभाव है कि फिलहाल सेफ हेवन मांग कुछ हद तक कम हुई है और सोने की कीमतों में यह थोड़ी बहुत कटौती हुई है।
इस वजह से भी आ रहा उतार चढ़ाव
वहीं, इस दौरान विशेषज्ञों का यह भी मानना है कि आगामी समय में आने वाली अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीति, ईरान-इजराइल के बीच चल रहा तनाव व अंतरराष्ट्रीय व्यापार से जुड़ी हुई जो चर्चा चल रही हैं उसके प्रभाव की वजह से सोने-चांदी (Gold Rate Down) की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। विशेषज्ञ का कहना है कि कॉमेक्स गोल्ड 3,290 से 3,450 डॉलर और MCX गोल्ड 97,000 से 1,02,000 रुपये तक सीमित रह सकता है।
