home page

Gold Rate Down : गिर गया सोना, अचानक 5366 लुढ़के दाम, अब इतने रह गए गोल्ड रेट

Gold Rate Down : निरंतर बढ़त के बाद सोने के दामों में निरंतर गिरावट देखने को मिल रही है। सोना एक बार फिर से धड़ाम से आ गिरा है। सोने के दाम इतने कम हो जाएंगे वो भी इतनी जल्दी ये तो निवेशकों व आम ग्राहकों ने सोचा ही नहीं था। लगातार सोने (Gold Rate Down) की तेजी को लेकर आ रही भविष्यवाणियों के बीच सोने के दाम कम होने ने सोने की सुरक्षित एसेट की छवि को भी ठेस पहुंचाई है।

 | 
Gold Rate Down : गिर गया सोना, अचानक 5366 लुढ़के दाम, अब इतने रह गए गोल्ड रेट

HR Breaking News (Gold Rate Down) सोने के दाम 5 मई को फिर से लुढ़क गए हैं। सोने के दामों में अप्रैल के अंतिम दिनों से गिरावट का सिलसिला जारी है, जो मई में भी कम नहीं हुआ है। सोने के दाम काफी गिर गए हैं। इससे आम ग्राहकों को राहत पहुंची है तो वहीं, निवेशकों को झटका लगा है। 

 

 

सोने की ज्वेलरी के खरीदार हुए कम


देश में सोने (Gold Rate Down) की ज्वेलरी के खरीदारों में कमी आई है। देश में सोने के खरीदारी में ज्वेलरी की हिस्से में 2025 की पहली तिमाही में 25 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है, यह 16 साल में पहली बार हुआ है।

 

 

निवेशकों की बढ़ी रूचि
 

दूसरी ओर सोना खरीदने वालों में निवेशकों का प्रतिशत बढ़ा है। सोने में निवेश करने वाले 7 प्रतिशत बढ़े हैं। यह भी दस साल का रिकॉर्ड टूटा है। निवेशकों ने सोने को सुरक्षित मानते हुए इसमें निवेश किया है। सोने के दाम (Gold Rate Down)  भी ज्यादा निवेश के कारण ही बढ़ रहे थे। 

 


सोने के दाम बढ़ने के कारण 
 

सोने के दाम बढ़ने (Gold Rate) के पीछे पहला कारण तो यहीं है कि सोने की मांग लगातार बढ़ती जा रही थी। मांग बढ़ने का कारण अमेरिका की टैरिफ नीति और अमेरिका और चीन के बीच छीड़ा ट्रेड वॉर थी। वहीं, रुपया कमजोर होने से भी सोने के दाम बढ़े थी। इसके अलावा देश में शादियों के सीज में सोने के दाम बढ़ गए थे।

क्यों कम हुए सोने के दाम 
 

सोने के दाम अब कम होने का कारण भी अंतरराष्ट्रीय हलचल है। ट्रंप का टैरिफ को लेकर रुख नरम पड़ा है। इससे बाजार की स्थिति सुधरी है और लोगों ने मुनाफावसूली के लिए सोने को भी बेचा है। इसलिए सोने के दाम कम हुए हैं।   

5 मई को यह है सोने के दाम
 

सोने के दाम 5 मई को बढ़े हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के भाव 220 रुपये बढ़कर 93,734 रुपये पर पहुंच गए हैं। कल यह 10 ग्राम सोने की कीमत 93,954 रुपये थी।

दिल्ली में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 87,800 रुपये दर्ज की गई है। वहीं  10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 95,880 रुपये है।  अपने ऑल टाइम हाई से सोने की कीमत  5,366 रुपये (Gold Rate Down) कम दर्ज की गई है।  

News Hub