home page

Gold Rate Down : सोना गिरेगा धड़ाम, 10 ग्राम गोल्ड के रेट 1 लाख से गिरकर 77 हजार पर

Gold Rate Down :सोना खरीदने की सोचने वालों खुश हो जाइए। सोने के दाम अब आप लोगों के लिए खुशखबरी लेकर आ रहे हैं। सोना एक लाख पर टिकने वलाा नहीं है। सोना 1 लाख से फिसलकर 77 हजार होगा, ये किसी ने सोचा भी नहीं होगा। परंतु, इसको कई कारकों ने प्रभावित किया है। जिससे सोने की कीमतें गिर रही हैं।

 | 
Gold Rate Down : सोना गिरेगा धड़ाम, 10 ग्राम गोल्ड के रेट 1 लाख से गिरकर 77 हजार पर

HR Breaking News (Gold Rate Down) सोने के दाम इतने बढ़ गए हैं, जो किसी ने सोचे नहीं थे। परंतु, अब सोने के दामों में गिरावट भी इतनी ही आ गई है, जो किसी ने सोची नहीं थी। सोने के दामों की गिरावट ने लोगों को खुश करने वाली है। इसको लेकर एक रिपोर्ट में कारण भी बताए गए हैं। आइए जानते हैं- 

 

 

नीचे लौट कर आ रहा सोना
 

सोने के दाम इतने बढ़ गए कि 16 जून को सोने ने नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया। परंतु, सोने के दामों में अब ये तेजी टिकने वाली नहीं है। सोने के दाम धूं धड़ाम से गिरने वाले हैं। सोने की कीमतें (gold rate) तेजी से नीचे की ओर लौट रही हैं। यह बदलाव सिर्फ व्यापारियों के लिए बल्कि निवेशकों के लिए भी गंभीर संकेत हैं।

 

  
सोने ने बनाय ये रिकॉर्ड
 

सोने की कीमतों ने इस साल नए नए रिकॉर्ड कायम किए हैं। सोने के दाम पिछले रिकॉर्ड के बाद गिरावट पर आ गए हैं। 16 जून को सोने की कीमतें MCX पर 1,01,078 प्रति 10 ग्राम के अपने हाई पर जा पहुंची।

 

परंतु, सोने के दाम यहां टिके नहीं।  सोना यहां से फिसलकर एमसीएक्स पर 99,096 रुपये पर आ गया है। सोने के दामों में (gold rate) 1,982 रुपये प्रति 10 ग्राम की बड़ी गिरावट आई है। 

सोने के दाम गिरने के हैं ये कारण
 

विश्व बाजार में आर्थिक हालात सुधर रहे हैं। इससे बाजार मजबूत हो रहा है। वहीं, डॉलर की मजबूत भी सोने के दामों (gold rate) को कम कर रही है। इससे सोने की मांग घट रही है। लोगों ने सोना छोड़ बाजारों में निवेश करना शुरु कर दिया है। 

महीने वार आती जाएगी सोने में गिरावट
 

सोने में गिरावट को लेकर अलग अलग विशेषज्ञों के अलग अलग अनुमान है। क्वांट म्यूचुअल फंड की ओर से रिपोर्ट आई है कि दो महीनों में सोने के दाम 12 से 15% गिर जाएंग। वहीं, सिटी की भी रिपोर्ट आई है।

सिटी रिसर्च के अनुसार आने वाली तिमाही में सोना 3,100 से 3,300 डॉलर प्रति औंस के बीच ट्रेड करेगा। इस हिसाब से भारतीय मुद्रा में सोना 95 हजार के आसपास होगा। 

इस दिन तक 77 हजार पर होगा सोना
 

सोने के दामों को लेकर सिटी रिसर्च का मानना है कि सोने की कीमत 2026 की दूसरी तिमाही तक  2,500 से 2,700 डॉलर प्रति औंस पर होगी।  इसका मतलब है कि भारतीय बाजार में सोने के दाम (gold rate) 1 लाख से गिरकर 77,000 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम आ जाएंगे।

 

सोने में गिरावट के क्या है कारण
 

सोने में गिरावट का कारण ग्लोबल इकॉनमिक होप व डॉलर की मजबूती बन रहा है। दूसरी और अब इजराइल इरान युद्ध का असर सोने के दामों (gold rate) पर होता नहीं दिख रहा है। इसी के साथ ट्रंप के टैरिफ वॉर पर भी ब्रेक लगा है। बाजार निवेशकों को सुरक्षित लग रहे हैं।  

आने वाले दिनों में क्या रहेगी सोने की चाल
 

तीन महीने में सोने के दाम 3,100 से 3,300 डॉलर प्रति औंस होंगे। वहीं आने वाले 12 महीने में सोने के दाम 2,500 से 2,700 डॉलर प्रति औंस दर्ज किए जाएंगे। वहीं, अगर तनाव बढ़ जाता है तो सोना एक बार फिर से बढ़कर 3500 डॉलर प्रति औंस तक जा सकता है।

वहीं, बेयरिश के अनुसार विश्व में अगर शांति स्थापित होती है और बाजार मजबूत होते हैं तो सोने के दामों (gold rate) 3,000 डॉलर प्रति औंस तक की करेक्शन हो सकती है। 

क्या करना चाहिए निवेशकों को
 

विशेषज्ञों ने सोने की स्थिति को देखते हुए शार्ट टर्म निवेशक के लिए सतर्क किया है। 12 से 15% तक सोने के दाम गिर सकते हैं। वहीं, मध्यम/दीर्घकालीन निवेशक के लिए सोना बढ़िया अच्छा विकल्प माना जाता है। बाकी बाजार पर नजर रखना बहुत जरूरी है।