home page

Gold Rate : हो जाओ खुश, आज सस्ता हो गया सोना, जानिये अपने शहर का रेट

Gold Rate Today : सोने में साल की शुरूआत से ही तेजी देखने को मिल रही है। अप्रैल महीने में तो सोना एक लाख रुपये प्रति दस ग्राम के आंकड़े पर भी जा पहुंचा था। अब पिछले कई दिनों से तेजी (Gold price today) के बाद आज सोने में गिरावट आई है। अगर आप सोना खरीदने की योजना बना रहे हैं तो ये सही मौका हो सकता है आईये जानते हैं आज का ताजा भाव - 
 | 
Gold Rate : हो जाओ खुश, आज सस्ता हो गया सोना, जानिये अपने शहर का रेट 

HR Breaking News - (Gold Rate)। सोने की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों के पसीने छूड़ा दिए हैं। इस साल में सोने के दाम ने पिछले कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। साल 2025 में अब तक सोना (Gold price today) लगभग 30 से ज्यादा का रिटर्न दिया है। सोने में लगातार तेजी के बाद अब गिरावट आई है।

 

आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में 500 रुपये की गिरावट (Gold price fall) दर्ज की गई है। अब 99.5 प्रतिशत प्योरिटी वाला सोना 98,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, सोने की कीमत पर सभी टैक्स लगाने के बाद 98,500 रुपये प्रति 10 ग्राम रही है। सोने में आई इस गिरावट के पीछे का कारण सुरक्षित निवेश में आई गिरावट है। 

 


चांदी की बढ़ती कीमतों पर ब्रेक - 

घरेलू बाजार में चांदी की कीमतों पर कोई बदलाव नहीं हुआ है। बता दें कि चांदी (Silver price today) पर सभी टैक्स लगाने के बाद इसकी कीमत 1,00,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर बनी हुई है।  


इस वजह से सस्ता हुआ सोना - 

मार्केट एक्सपर्ट का कहना है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व (US Federal Reserve) के सतर्क रुख और शुल्क जोखिम में कमी के कारण निवेशकों ने सुरक्षित संपत्तियों में निवेश घटा दिया है। फेड की मई बैठक में यह स्पष्ट हुआ कि नीति-निर्माता ब्याज दरों में तत्काल कटौती (Gold price fall) नहीं करने की रणनीति पर काम कर रहे हैं। 


अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सस्ता हुआ सोना - 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में अगर सोने की कीमत (sone ki kemat) के बारे में बात करें तो यहां पर भी सोने की कीमतों में गिरावट  देखी जा रही हैं। फिलहाल सोने की कीमत 17.94 डॉलर की गिरावट के साथ 3,304.46 डॉलर प्रति औंस पर आ पहुंचा है। वैश्विक अनिश्चितता, खासतौर पर इजरायल-हमास संघर्ष की वजह से सोने की डिमांड (Gold price in Dollar) को कुछ समर्थन जरूर मिल रहा है। हालांकि लेकिन कुल मिलाकर भाव नीचे आ गए हैं।


यहां पर है निवेशकों की नजर-

कोटक सिक्योरिटीज की एवीपी-जिंस शोध कायनात चैनवाला ने जानकारी देते हुए बताया कि निवेशक (Gold investment) अब अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों जैसे प्रारंभिक जीडीपी, बेरोजगारी दावे और लंबित घरेलू बिक्री के आंकड़ों पर नजर को बनाए हुए हैं। इन आंकड़ों से सोने और चांदी की कीमतों (silver price today) की आगामी दिशा को तय किया जाता है। 


निवेशकों को रहना होगा सावधान-

सोने की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से गिरावट (Gold price fall) देखी जा रही है। वहीं चांदी की कीमत के बारे में बात करें तो यहां पर स्थिरता देखने को मिल रही है और उम्मीद लगाई जा रही है कि वैश्विक आर्थिक संकेत और केंद्रीय बैंक की नीति निवेशकों के निर्णयों को प्रभावित कर रही है। निवेशकों (Update for Gold investers) को सतर्क रहकर आगे की रणनीति तय करनी काफी ज्यादा जरूरी है।