Gold Rate : सोना खरीदने के लिए हो जाओ तैयार, आज फिर गोल्ड में बड़ी गिरावट, जानें 22 और 24 कैरेट के रेट
Gold Price : सोन की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से उतार-चढ़ाव का दौर जारी है। जहां एक ओर पिछले कुछ दिनों से सोने की कीमतों में तेजी देखी जा रही थी। वहीं अब सोने की कीमतों (Gold price fall) में बंपर गिरावट देखने को मिल रही है। सोने की कीमतों में गिरावट आने की वजह से सोने की खरीदी का शानदार मौका हो सकता है। आइए जानते हैं कि 22 और 24 कैरेट सोने की क्या कीमत चल रही है।

HR Breaking News - (Gold Price Today)। पिछले कुछ दिनों से सोने की कीमतों में बंपर तेजी देखने को मिल रही थी। वहीं अब सोने की कीमतो में गिरावट (gold price fall) देखी जा रही है। ऐसे में उम्मीद लागई जा रही है कि आने वाले दिनों में सोने की कीमतों में और भी ज्यादा गिरावट देखी जाएगी। ऐसे में सोने की खरीदी (Gold buying Tips) करने के लिए आपको तैयार हो जाना चाहिए। आज हम आपको सोने की ताजा कीमतों के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए विस्तार से जानते हैं इस बारे में पूरी जानकारी।
आज इस रेट मिल रहा है सोना-
शादी के सीजन के चलते सोने और चांदी (silver price today) की मांग तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में अगर आप सोने व चांदी के गहने बनाने का प्लान कर रहे हैं, तो एक बार यहां रेट जरूर चेक कर लेने चाहिए। आज सर्राफा बाजार में 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत 89,400 और 24 कैरेट (24 Gold price) प्रति 10 ग्राम सोने का भाव 93,870 रुपये दर्ज की गई है। वहीं, 1 किलो चांदी की कीमतों के बारे में बात करें तो ये 1,09,000 रुपये के भाव से बेची जाएगी।
सोने कीमतों में आई गिरावट-
रांची ज्वेलरी एसोसिएशन (Ranchi Jwellery Association) के मुताबिक, सोने कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। वहीं चांदी की कीमत में स्थिरता देखने को मिल रही है। आज चांदी की कीमत 1,09,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। वहीं कल शाम तक चांदी (silver price latest update) 1,09,000 रुपये की दर से बेची गई थी। यानी इसकी कीमतों में किसी भी तरह का कोई खास बदलाव नहीं है।
सोने की कीमतों में आई 12,60 रुपये की गिरावट-
आज 22 व 24 कैरेट सोने की कीमतों में गिरावट (gold price update) देखने को मिल रही है। 22 कैरेट सोने की कीमत 90,600 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। जबकि आज इसकी कीमत 89,400 रुपये के हिसाब से तय की गई है। यानी दाम में 1,200 रुपये कि गिरावट दर्ज है। वहीं, सोमवार को 24 कैरेट (24K gold rate) सोना प्रति 10 ग्राम 95,130 रुपये के भाव से खरीदा गया था। आज इसकी कीमत 93,870 रुपये तय की गई है। यानी इसके भाव में 1,260 रुपये कि गिरावट है।
बोकारो, जमशेदपुर व देवघर में सोने की कीमत-
आज बोकरो में 22 कैरेट सोने की कीमत (sone ki kemat) 89,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 94,600 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 97500 रुपये प्रति किलो के रेट से बेची जाने वाली है।
वही, जमशेदपुर में 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 87,300 रुपये, 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम (10 gm. gold price) 94,900 रुपये और चांदी 1,01,000 रुपये प्रति किलोग्राम है। जबकि देवघर में 22 कैरेट सोने की कीमत 89,400 रुपये प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का 93,870 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 99,000 रुपये प्रति किलो के रेट से बेची जाने वाली है।
सोने की खरीदी करते समय इन बातों का दें ध्यान-
सोने के गहनों की खरीदी करने के दौरान आपको इसकी क्वालिटी (Gold quality) को बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इसके अलावा हॉलमार्क को देखकर ही गहने की खरीदी करनी चाहिए क्योंकि हॉलमार्क की सोने की सरकारी गारंटी होती है। जानकारी के लिए बता दें कि भारत की एकमात्र एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड(BIAS hallmark) हॉलमार्क को निर्धारित करती है। सभी कैरेट के हॉल मार्क अंक अलग-अलग होते हैं, जिसे देखकर और समझ कर ही आप सोना खरीदें।