home page

Gold Rate : सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानिये 22 और 24 कैरेट सोने का भाव

Gold Silver Price Today : सोने और चांदी की कीमतों में पिछले काफी दिनों से उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। शादियों के सीजन की शुरुआत से ही सोने के रेट तेजी से बढ़ रहे हैं लेकिन आज हफ्ते के पहले दिन सोने व चांदी के भाव (chandi ka bhav) में तगड़ी गिरावट आई है। अगर आप गहने खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आज के ताजा रेट जरूर चेक कर लें।

 | 
Gold Rate : सोने-चांदी की कीमतों में आई गिरावट, जानिये 22 और 24 कैरेट सोने का भाव 

HR Breaking News - (Gold Rate Today)। सोने व चांदी में इस साल रिकॉर्ड तोड़ तेजी देखने को मिली है। कीमती धातुओं के आए दिन बढ़ते रेट अब आम लोगों की टेंशन को बढ़ा रहे हैं। जनवरी 2025 में 75000 प्रति 10 ग्राम मिलने वाला सोना अब 1,30,000 के पार जा पहुंचा है। वहीं चांदी की कीमतों (Silver Rate)की बात करें तो इसने सोने को भी पीछे छोड़ दिया है। चांदी ₹200000 प्रति किलोग्राम के ऊपर जा पहुंची है। ‌आज सप्ताह के पहले दिन सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है


आज 15 दिसंबर को देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोना सस्ता (Sone Ka Bhav) होकर 1,34,060 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। पिछले एक हफ्ते में 24 कैरेट सोने का भाव (Gold Price) 3,770 रुपये और 22 कैरेट सोने में 3450 रुपए प्रति 10 ग्राम की तेजी आई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव 4338.40 प्रति औंस पर है।


दिल्ली में सोने का भाव - 


देश की राजधानी दिल्ली में आज सोने में गिरावट (Delhi Gold Rate) आई है। 24 कैरेट सोना सस्ता होकर 1,34,060 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,22,890 रुपए प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में गोल्ड रेट - 

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के साथ चेन्नई और कोलकाता में भी सोने के रेट टूटे (Gold Rate Down) हैं। इन शहरों में 22 कैरेट सोना 122740 रुपए प्रति 10 ग्राम बिक रहा है। वहीं 24 कैरेट गोल्ड का रेट 133900 रुपए प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में सोने का भाव - 


पुणे और बेंगलुरु में 22 कैरेट सोने का भाव (22 carat gold rate) 1,22,740 रुपए प्रति 10 ग्राम है, जबकि 24 कैरेट सोना 1,33,900 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

शहर         22 कैरेट सोना    24 कैरेट सोना 
अहमदाबाद      122790    133960
चेन्नई                122740    133900
कोलकाता         122740    133900
हैदराबाद          122740    133900
जयपुर              122890    134060
भोपाल             122790    133960
लखनऊ           122890    134060
चंडीगढ़           122890    134060


पिछले कई सालों के आंकड़ों पर नजर डालें तो साल 2025 में सोने और चांदी (Silver Rate Today) ने सबसे ज्यादा रिटर्न दिया है। रिपोर्ट के अनुसार इस साल घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में 65% का इजाफा हुआ है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि यदि वैश्विक परिस्थितियों और रुपए डॉलर की दर लगभग समान बनी रहती है या रुपया कमजोर होता है तो साल 2026 में सोने की कीमतों में 5 से 16% की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

चांदी का ताजा भाव - (Silver Rate)

सोने की तरह इस साल चांदी ने भी तगड़ा रिटर्न दिया है। चांदी में निवेश करने वाले निवेशक मालामाल हो गए हैं। जनवरी के मुकाबले दिसंबर में चांदी का रेट (Silver Rate) डबल हो गया है। आज सप्ताह के पहले दिन चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। चांदी 197900 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। पिछले एक सप्ताह में चांदी 8000 महंगी हुई है विदेशी बाजारों में चांदी का हाजिर भाव64.57 प्रति डॉलर औंस है।