Gold Rate : सोने ने पकड़ी फिर रॉकेट की सवारी, एकदम से आई तेजी, अब इतने का हुआ 10 ग्राम गोल्ड
Gold Rate : सोने के दामों में एक बार फिर से तेजी आ गई है। सोना कभी इस पार तो कभी उस पार जा रहा है। मंगलवार को फिर से सोने के निवेशकों के लिए दिन मंगल रहा है। सोने के दाम बढ़ने से निवेशकों के माथे की चिंता की लकीरें कम हुई हैं। अभी सोने का ग्राफ हरे रंग में चल रहा है।

HR Breaking News (Gold Rate) सोने के दामों में एक बार फिर गिरावट के बाद तेजी आई है। सोना फिर से रॉकेट पर सवार हो गया है। सोने के दाम इस साल लगातार काफी उतार चढ़ाव में चल रहे हैं। हालांकि कुल मिलाकर सोना इतनी ऊपर आ गया है कि दाम गिरकर पहले जैसे होना बेहद मुश्किल लगता है।
बंपर रिटर्न का रिकॉर्ड बना रहा सोना
अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय बाजार में जबह शेयरों की हालत पतली हुई तो लोगों ने सोने के का हाथ थामा। सोने ने भी लोगों को बंपर रिटर्न दिया है। इस साल सोना 30 प्रतिशत तक का तगड़ा रिटर्न दे चुका है। हालांकि, सोने में अचानक से इतने निवेशक आए तो सोने के दाम (Gold Rate) इतने ज्यादा बढ़े हैं। यह भी सच्चाई है।
मांग बढ़ी तो बढ़ गए दाम
सोना एक कीमती धातु है। इसके भंडार सीमित हैं। सोने के दाम बढ़ने से लोगों को झटका भी लगा है। आम ग्राहक सोने से दूर हो गए। पहली तिमाही में भारत में देखें तो सोने की ज्वेलरी की खरीद 25 प्रतिशत कम हुई। लोगों ने हल्की ज्वेलरी बनवाना शुरू कर दिया।
जबकि निवेशक सोने में 7 प्रतिशत बढ़ गए। सोने के दाम (Gold Rate) सोने की मांग बढ़ने से ही बढ़ते गए हैं। क्योंकि निवेशकों ने एकदम से सोने में ट्रेड करना शुरू किया और अचानक मांग बढ़ने से सोने के दाम 7वें आसमान पर जा बैठे।
अब स्थिर होते लग रहे दाम
जिस प्रकार से साल की शुरुआत में सोने में तेजी आई थी, वह आगे बढ़ती नहीं दिख रही है। एक्सपर्ट राहुल सोनी के अनुसार इस साल सोने के दाम (Gold Rate) काफी बढ़े हैं, क्योंकि निवेशकों की एकदम से बड़ी मात्रा में एंट्री हुई।
अब बाजारों के हालात सामान्य हो रहे हैं और निवेशक सोने व बाजार में बैलेंस करके चल रहे हैं। जिसके बाद सोना 92 से 97 हजार के बीच ही झूलता दिखाई दे रहा है। कभी दाम कम हो रहे हैं तो कभी बेहिसाब बढ़ौतरी हो रही है।
फिलहाल क्या चल रहे हैं सोने के दाम
मंगलवार को एमसीएक्स पर सोने के दामों (Gold Rate) में तगड़ी बढ़ौतरी देखने को मिली है। सोना मंगलवार को 92875 रुपये के लॉ पर व 93935 रुपये के हाई पर रहा है। वहीं, सोने के दाम (Gold Rate) मंगलवार को 1 बजकर 2 मिनट पर 1,023 रुपये बढ़कर 93,924 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गए हैं।
एमसीएक्स पर सोने के दामों में 1.10% की तेजी देखी गई है। वहीं, मंगलवार को सोना 92,885 रुपये पर खुला था और कल सोना 92,901 रुपये पर बंद हुआ था।
आज भी सोने की ऑपनिंग कल के मुकाबले रेट गिरकर हुई थी। बता दें कि एमसीएक्स पर सोना इस साल 22 अप्रैल को 99,358 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चला गया था, जहां से सोना अभी काफी दूर आ गया है।