home page

Gold Rate : 60 दिन बाद एक लाख पार हुआ सोना, जानिये अब कितने में मिल रहा 10 ग्राम गोल्ड

Gold Rate : सोने ने एक बार फिर से नया कीर्तिमान रच दिया है। सोना फिर से अपने 2025 वाले नए रूप में आ गया है। डगमगाकर आगे बढ़ता हुआ सोना एकदम से छलांग लगाकर 1 लाख के पार पहुंच गया है। सोने के दाम इतने हो गए हैं कि सोना खरीदने से पहले ग्राहक को 20 बार सोचना पड़ेगा। 

 | 
Gold Rate : 60 दिन बाद एक लाख पार हुआ सोना, जानिये अब कितने में मिल रहा 10 ग्राम गोल्ड

HR Breaking News (Gold Rate) सोना एक कीमती धातु है। इसके दाम रोजाना ही कम ज्यादा होते रहते हैं। परंतु, 2025 में सोने का ट्रेंड कुछ अलग ही चल रहा है। सोने के दाम कम ज्यादा तो हो रहे हैं लेकिन या तो छलांग बहुत लंबी होती है या फिर धड़ाम से सोना गिर जाता है। सोने के दाम एक बार फिर से 1 लाख के पार चले गए हैं। अभी जानते हैं कि सोने के कहां कितने दाम चल रहे हैं। 

 

 

सबसे पहले जानिए क्यों बढ़े सोने के दाम 
 

गोल्ड का लेटेस्ट रेट जानने से पहले हमें जानना चाहिए कि सोने के दाम (Gold Rate) क्यों बढ़े हैं। सोने के दाम बढ़ने का कारण इसराइल और ईरान का युद्ध है। इजरायल की ओर से ईरान पर हमला किया गया। इसका जवाब देते हुए ईरान ने भी इसराइल पर हमला कर दिया।

इससे मिडल ईस्ट में अस्थिरता आने से बाजारों में भी अनिश्चित का माहौल उत्पन्न हो गया। बाजारों में अनिश्चित आने से निवेशकों ने अपने एसेट को सुरक्षित रखने के लिए बाजार से निकाल कर सोने में निवेश किया है। इससे सोने की मांग बढ़ गई और सोने के दाम बढ़ गए।

कितने प्रतिशत बढ़े सोने के दाम


सोने के दाम (Gold Rate) इस साल की शुरुआत में 76000 रुपये के आसपास थे। इसके बाद से लगातार सोना बढ़ता जा रहा है। इस साल बात करें तो सोने के दाम करीब 34 से 35% बढ़ चुके हैं।

सोने के दामों में इस बढ़ोतरी ने आम ग्राहकों को सोने से दूर कर दिया है और निवेशकों की मौज कर दी है। सोना खरीदने के मामले में 2025 की तिमाही में 16 साल बाद ऐसा हुआ है कि आभूषण खरीदने में सोने की खरीद 25% कम हुई है।

60 दिन बाद इतने पर पहुंच गया सोना


10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम 1,01,000 रुपये के पार चले गए हैं। ईरान-इजरायल वॉर के कारण गोल्ड में जबरदस्त तेजी आई है। 60 दिन बाद गोल्ड सर्राफा बाजार में 1 लाख रुपये के स्तर को पार कर गया है। बीते शुक्रवार की तुलना में सोना 1,500 रुपये तक महंगा हो चुका है। 

बड़े शहरों में सोने के दाम


दिल्ली, मुंबई, राजस्थान आदि बड़े शहरों के सर्राफा बाजार में सोना काफी बढ़ा है। यहां 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम 1,01,600 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहे हैं। 22 कैरेट गोल्ड 93,200 रुपये के ऊपर चल रहा है। देश में एक किलोग्राम चांदी का 1,09,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। 

जानिए शहर वाइज सोने के दाम
 

दिल्ली
22 कैरेट सोना  93,200
24 कैरेट सोना  1,01,660
    
चेन्नई
22 कैरेट सोना  93,050
24 कैरेट सोना  1,01,510

 

मुंबई
22 कैरेट सोना  93,050
24 कैरेट सोना  1,01,510

 

कोलकाता    
22 कैरेट सोना  93,050
24 कैरेट सोना  1,01,510

 

जयपुर
22 कैरेट सोना  93,200
24 कैरेट सोना  1,01,660

नोएडा    
22 कैरेट सोना  93,200
24 कैरेट सोना  1,01,660

 
गाजियाबाद 
22 कैरेट सोना  93,200
24 कैरेट सोना  1,01,660

 

लखनऊ
22 कैरेट सोना  93,200
24 कैरेट सोना  1,01,660

बंगलुरु
22 कैरेट सोना  93,050
24 कैरेट सोना  1,01,510

पटना
22 कैरेट सोना  93,050
24 कैरेट सोना  1,01,510

चांदी का क्या चल रहा है दाम


चांदी के दाम 1,09,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। चांदी करीबन 1000 रुपये तक बढ़ी है। बीते शुक्रवार की तुलना में चांदी की चमक बढ़ी है। कई एक्सपर्ट का कहना है कि दिवाली तक चांदी का भाव 1,20,000 रुपये पहुंच जाएगा। 

इन कारकों पर टिकी है सोने की कीमत 


देश में सोने की कीमतों को कई कारण प्रभावित करते हैं। दुनिया में सोना कितना महंगा है, डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत क्या है, ये सब सोने की कीमतों को प्रभावित करते हैं। सरकार की ओर से लगाया गया टैक्स भी कीमत निर्धारण में योगदान देता है। इसके अलावा शादी-ब्याह, दिवाली, धनतेरस जैसे त्योहारों पर लोग ज्यादा सोना खरीदते हैं। जब इसकी मांग बढ़ती है, तो इसके दाम भी बढ़ते हैं।