home page

Gold Rate : 30 महीने में सोने 125 फीसदी दिया रिटर्न, आगे फुस्स होगा या कितने बढ़ेंगे दाम, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Gold Rate : सोने के दाम इस साल इस कदर बढ़े हैं कि निवेशकों की मौज कर दी है। वहीं, आम आदमी सोने की तेजी से इसलिए परेशान हो रहा है, क्योंकि शादी विवाह जैसे अवसरों पर भी सोना खरीदते हुए पसीने आ रहे हैं। सोना लोगों की शादी का बजट बिगाड़ रहा है।

 | 
Gold Rate : 30 महीने में सोने 125 फीसदी दिया रिटर्न, आगे फुस्स होगा या कितने बढ़ेंगे दाम, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

HR Breaking News (Gold Rate) सोने के दामों को लेकर एक रिपोर्ट आई है। रिपोर्ट के अनुसार सोने ने पिछले तीस महीने में 125 प्रतिशत यानी डबल से भी ज्यादा रिटर्न दिया है। सोने के दामों में इस साल भी बेहद तेजी है और 35 प्रतिशत तक का रिटर्न आ चुका है। सोने की इस तेजी से आम आदमी परेशान हैं। 

कहां से कहां पहुंच गया सोना


सोने के दामों की इंटरनेशनल लेवल पर बात करें तो यहां सोने की पौ-बारह पच्‍चीस हो चुकी है।  मात्र 30 महीने में सोना 125% बढ़ा है। सोने के दाम अक्तूबर 2022 में 1,500 डॉलर प्रति औंस थे। यहां से बढ़कर सोना 3,400 डॉलर प्रति औंस के पार जा चुका है। भारतीय वायदा और सर्राफा बाजार में भी सोना खूब तेजी दिखा रहा है।

सोने के दामों में सप्ताह भर में 1790 रुपये की बढ़ौतरी


भारतयी बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक सोने के दाम 31 मई को 95,355 रुपये प्रति दस ग्राम पर थे। वहीं, ये दाम 7 जून को 97,145 रुपये प्रति 10 ग्राम को पार कर चुके थे। सप्ताह भर में सोने की कीमत 1,790 रुपये बढ़ गई है। 

आगे क्या रहेगा सोने का दाम


सोने के दामों (Gold Rate) को लेकर अधिकतर सोने के एक्सपर्ट्स का कहना है कि सोने की चमक अभी और बढ़ने वाली है। रिपोर्ट के अनुसार मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने कहा है कि गिरावट पर सोने को खरीदें और 1,06,000 का दीर्घकालिक लक्ष्य रखकर चलें।  


क्यों बढ़े सोने के दाम 


सोने के दाम बढ़ने का कारण वैश्विक अनिश्चित्ता व भू-राजनीतिक तनाव को माना जा रहा है। सोने की मांग में जोरदार उछाल आया है। इससे दाम रिकॉर्ड ऊंचाई स्तर पर पहुंच चुके हैं। सोने के दामों में आगे भी तेजी रह सकती है।

साल 2022 से ही दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों ने तेजी से सोने के भंडार बढ़ाने शुरू कर दिए थे। निवेशक भी गोल्ड ईटीएफ (ETF) में जमकर निवेश कर रहे हैं। सोने की मांग को आपूर्ति पूरी नहीं कर पाई।  

एक साल में सोना 50 प्रतिशत बढ़ा


सोनी ने इस साल 50% का रिटर्न दिया है इससे पहले 10 साल में सोना 100% तक का रिटर्न दे चुका है अब ऐसे में सवाल यह आता है कि सोना और ऊपर जाएगा या फिर गिर जाएगा वैसे तो इसका सीधा जवाब नहीं दिया जा सकता लेकिन ज्यादातर विशेषज्ञ मोबाइल रिसर्च था उसका मानना है कि सोने में अब आगे तेजी ही बनी रहेगी और रिकॉर्ड 70 पर सोना फिर से चला जाएगा। 

कितने हो जाएंगे सोने के दाम 


ब्रोकरेज हाउस गोल्डमैन के अनुसार केंद्रीय बैंक को में सोने की मांग लगातार बढ़ी है। इससे सोने के दाम नई ऊंचाई पर चले जाएंगे। गोल्डमैन का मानना है कि 2025 के आखिर तक सोना 3700 प्रतिशत तक पहुंच जाएगा। अमेरिका में मंदी आई तो यह 3880 डॉलर प्रति औंस पहुंच सकता है।

स्थिति ज्यादा ही खराब होती है तो सोना 4500 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है। यानी भारत में सोने की कीमत एक लाख 38000 के पास जा सकती है। सोना इस साल के अंत तक 71.5% तक रिटर्न दे सकता है। इसी प्रकार जेपी मॉर्गन का भी अनुमान सामने आया है।

उन्होंने साल के अंत तक सोना 4000 डॉलर प्रति औंस तक होने का अनुमान लगाया है। अमेरिका और चीन व्यापार समझौते के व अमेरिका के टैरिफ के चलते मंदी की आशंका के कारण सोना और बढ़ सकता है।  


अरबपति हेज फंड मैनेजर जॉन पॉलसन का मानना है कि कमजोर होता अमेरिकी डॉलर और केंद्रीय बैंकों की खरीदारी के चलते सोना 2028 तक 5,000 डॉलर प्रति औंस व अटलांटिक हाउस फंड मैनेजमेंट के पूर्व हेड ऑफ मल्टी-एसेट चार्ली मॉरिस के अनुसार सोना 2030 तक 7,000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है।

उनका कहना है कि बढ़ती मुद्रास्फीति, कमजोर डॉलर, उभरते बाजारों में इक्विटी रैली और विकसित देशों में बांड के प्रति घटती रुचि सोने को नए मुकाम पर लेकर जा रही है।