Gold Rate : लगातार महंगा हो रहा सोना, क्या यहां से और बढ़ेंगे दाम, जानें एक्सपर्ट की राय
Gold Price Updates : सोने की कीमतें हर दिन नया रिकॉर्ड कायम कर रही है। सोना आम लोगों की पहुंच से बाहर होता नजर आ रहा है। सोने की कीमतों में तेजी का सिलसिला जारी है। ऐसे में कई निवेशकों और आम लोगों के मन में यह सवाल उठ रहे हैं कि क्या आगे भी सोने की कीमतों (Gold Rate Updates) में तेजी आएगी। सोने के इन बढ़ते दामों को देखत हुए एक्सपर्ट ने अपनी राय दी है। आइए जानते हैं एक्सपर्ट की राय के बारे में।

HR Breaking News (Gold Price)। सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का ये सिलसिला अब भी जारी है। बीते कुछ दिनों से सोने की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही थी, लेकिन अब एक दो दिन से सोने की कीमतों (Sone Ke Bhav) ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है।
सोना लगातार महंगा हो रहा है। इस समय में सोना ऑलटाइम हाई पर ट्रेड कर रहा है। आइए जानते हैं इस बारे में एक्सपर्ट का क्या कहना है।
22-24 कैरेट गोल्ड के रेट
इस समय में भारत में 24 कैरेट सोना (Gold latest rate) 97,910 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। आंकड़ों के मुताबिक 22 कैरेट सोने के रेट 89,750 रुपये पर बने हुए हैं और 18 कैरेट सोने की कीमत 73,440 रुपये पर ट्रेड कर रही है।
वहीं, ग्लोबल मार्केट में स्पॉट गोल्ड (Spot Gold in Global Market) 0.7 प्रतिशत से बढ़कर 3,336.43 डॉलर प्रति औंस हो गया, जो अब तक 9 मई के बाद का सबसे ऊंचाई स्तर है।
क्यों आ रही सोने की कीमतों में तेजी
दरअसल, आपको बता दें कि सोने के दाम (Sone ke Damm)3 हफ्ते के शिखर पर पहुंच गए हैं । कॉमेक्स पर सोने की कीमतें 3350 डॉलर प्रति औंस के करीब ट्रेड कर रही है। अमेरिकी कर्ज संकट के चलते निवेशक सोने में इन्वेस्ट (Invest in Gold)कर रहे हैं।
इसके साथ ही अमेरिकी डॉलर में कमजोरी का असर सोने की कीमतों पर पड़ रहा है। इस समय में डॉलर इंडेक्स 100 के नीचे गिरा है। अभी भी अमेरिकी वित्तीय चिंताएं बरकरार है।
क्यों बढ़ी चांदी की चमक
सोने के साथ-साथ चांदी (Silver latest rate)की भी चमक बढ़ी है। आंकड़ों के अनुसार चांदी की कीमत 3 हफ्ते की ऊंचाई रही है। इस समय में देशभर में चांदी का भाव 1 लाख रुपए प्रति किलो के आस पास बना हुआ है और चांदी की डिमांड भी लगातार बढ़ती जा रही है।
बता दें कि चांदी का स्टॉक्स (Silver stocks)और बॉन्ड्स के साथ रिलेशन थोड़ा कम है। ग्लोबल अनिश्चितता वह कारण है, जिसके चलते सोने के साथ चांदी की मांग में भी इजाफा हो रहा है।
इस वजह से बढ़ी सोने में बढ़त
अमेरिकी बांड की कमजोर मांग के चलते सोने की कीमतों में तेजी आ रही है। बता दें कि US में बढ़ती बॉन्ड यील्ड्स (Rising bond yields in US)और 20 साल के बॉन्ड ऑक्शन की मांग थोड़ी कम रही है।
यील्ड 5 प्रतिशत पर पहुंचने के बाद भी निवेशकों की डिमांड में कमी आई। यह कमी अमेरिकी एसेट्स के प्रति कम रुचि के संकेत को दर्शता है।
क्रेडिट रेटिंग (Gold's credit rating)भी सोने की बढ़त का एक कारण है। दरअसल, मूडीज ने हाल ही में बढ़ते कर्ज का हवाला दिया और हवाला देते हुए अमेरिकी क्रेडिट आउटलुक को घटा दिया है।
जियो-पॉलिटिकल तनाव के चलते भी सोने की कीमतों (Sone ke bhav)में तेजी आई है। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और अमेरिका-चीन व्यापार संबंधों में अनिश्चितता के चलते निवेशकों की रूचि सोने में अधिक बढ़ी है।
सुरक्षित इन्वेस्टमेंट ऑप्शन के तौर पर सोने में निवेश (Gold Investment)बढ़ा है। जानकारी के मुताबिक अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत 23 मई को फिर से शुरू हो सकती है, जिससे जियो-पॉलिटिकल चिंताएं बढ़ गई हैं।
आगे कैसी रहने वाली है सोने की चाल
एक्सपर्ट का कहना है कि अगर ग्लोबल लेवल पर आर्थिक और जियो-पॉलिटिकल अनिश्चिताएं बनी रहती है तो इससे में मजबूती मिल सकती है। वहीं कुछ जानकारी का कहना है कि सोने (Gold latest rate) के पास अब 95,310-95,080 रुपए प्रति 10 ग्राम पर सपोर्ट है और इसके साथ ही 95,950-96,240 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रेजिस्टेंस है।
एक्सपर्ट का मानना है कि कीमत अधिक होने के चलते सोने की डिमांड (Gole Demand)में कमी आई है। हालांकि अगर चीन- अमेरिका का समझौता (China-US agreement) होता है तो इससे सोने के भाव कम हो सकते हैं। एक्सपर्ट का मानना है कि साल के अंत तक सोने का भाव 4000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंचने की संभावना है।