home page

Gold Rate : एक लाख पार सोना, अगले 12 महीने में इतने होंगे दाम

Gold Rate : सोने के दामों में ऐतिहासिक बढ़ौतरी हुई है। जो अनुमान सोने को लेकर साल के आखिर तक का लगाया जा रहा था, वे दाम तो साल के मध्य में ही पहुंच गए हैं। हालांकि साल की तिमाही में सर्राफा बाजार में भी सोने के ये दाम होकर वापस आ चुके हैं। परंतु, फ्यूचर गोल्ड में तगड़ी बढ़ौतरी हुई है।

 | 
Gold Rate : 1 लाख पार सोना, अगले 12 महीने में इतने होंगे दाम

HR Breaking News (Gold Rate) सोने के दाम इस साल बेहिसाब बढ़े हैं। बढ़ते सोने के दामों ने लोगों को परेशान कर रखा है। सोने के दामों में आई तेजी ने लोगों को हैरान कर दिया है।

 

 

सोने के दाम इस कदर बढ़े हैं कि आम लोगों की पहुंच से सोना दूर हो चुका है। सोने के दामों में इस तेजी के बाद एक नया अनुमान आया है कि अगले 12 महीने में सोना कितने रुपये का हो जाएगा। 

 

 

क्यों बढ़े सोने के दाम


शुक्रवार को एमसीएक्स पर सोना (Gold Rate) एक लाख के ऐतिहासिक आंकड़े को क्रॉस कर गया। सोना एमसीएक्स पर एक लाख से अधिक पर ही बंद हुआ है। सोने के इतिहास की यह ऐतिहासिक तेजी मानी जा रही है। सोने के दाम बढ़ने के कई कारण सामने आए हैं, आइए जानते हैं विस्तार से।   

1. सोने के दाम बढ़ने का प्रमुख कारण मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और अत्यधिक वोलेटाइल ग्लोबल मार्केट को माना जा रहा है। इजराइल और इरान में युद्ध छीड़ गया है, जिससे सोने के दाम बढ़ गए हैं।  


2. दूसरी ओर कम यूएस इन्फ्लेशन के आंकड़ें ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद बढ़ा रहे हैं। इसके कारण सोने की कीमत तेजी से बढ़ी हैं। इजराइल ने कल रात ईरान की न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमला किया, इससे इक्विटी मार्केट में अनिश्चितता बढ़ी है।

 

3. टैरिफ व ट्रेड वॉर की स्थिति अब भी वही है, जिस कारण निवेशक बाजार से दूर हो रहे हैं और सोने में निवेश (Gold Rate) कर रहे हैं। इससे सोने की मांग और सोने के दाम बढ़ रहे हैं। सेंट्रल बैंक भी लगातार सोने के भंडार बढ़ा रहे हैं। 

क्या चल रहा है सोने का दाम


शुक्रवार को एमसीएक्स पर सोने का भाव (Gold Rate) 99,500 रुपये पर खुला। यह पिछले बंद भाव 98,392 रुपये से 1,108 रुपये या 1.12 फीसदी ज्यादा था। इसके बाद सोना 1,00,403 रुपये प्रति 10 ग्राम के उच्चतम स्तर पर पहुंचा और फिर थोड़ा कम होने के बाद रात को 100681 रुपये प्रति दस ग्राम के अपने ऑल टाईम हाई पर पहुंच गया। रात को सोना 100,276 पर बंद होने के बाद फिर से 100314 पर पहुंचा और बंद हुआ है।  

अगने 12 महीने में क्या होंगे सोने के दाम


बैंक ऑफ अमेरिका (BofA) के मुताबिक अगले 12 महीनों में सोना 4,000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है। यानी भारत में आज के डॉलर के रेट के हिसाब से कीमत 123214. 123214 रुपये प्रति दस ग्राम से अधिक होगा। वहीं साल के अंत तक सोना 3,700 डॉलर प्रति ट्रॉय औंस और 2026 के मध्य तक 4,000 डॉलर तक पहुंच जाएगा।