home page

Gold Rate : सोने की कीमत में तगड़ा उछाल, 1 लाख रुपये के पार पहुंचे 10 ग्राम गोल्ड के दाम

Gold Rate : सोने के दामों में अचानक से तगड़ी बढ़ौतरी आ गई है। सोना एक लाख को पार कर गया है। सोने के दामों में इस बढ़ौतरी से निवेशकों को राहत मिली है। गोल्ड के रेट इस साल के आखिर तक जिस हिसाब से गिरने की भविष्यवाणियां आ रही है, उनको बढ़ती सोने की कीमत धता बता रही हैं। 

 | 
Gold Rate :   सोने की कीमत में तगड़ा उछाल, 1 लाख रुपये के पार पहुंचे 10 ग्राम गोल्ड के दाम

HR Breaking News (Gold Rate) सोने के दाम फिर से बढ़ने लगे हैं। सोना अचानक से बढ़ गया है। सोने के दामों की बढ़ौतरी ने आम लोगों को परेशान कर दिया है। सोना फिर से बढ़ौतरी पर चल पड़ा है। सोने के दाम एक बार फिर से 1 लाख पार जा पहुंचे है। 

 

 

चांदी की चमक भी बढ़ती जा रही


सोने के साथ साथ चांदी की चमक बढ़ती जा रही है जिससे ग्राहकों में चिंता और निवेशकों में खुशी है। गुरुवार को चांदी का भाव 102650 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया है। 2 जून को चांदी पहली बार 1 लाख के पार गई। साल के अंत तक चांदी एक लाख पार जा सकती है। 

जून में सोना चांदी दिखा रहे तेवर


31 मई को सोने का भाव (Gold Rate) 98,500 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है। चांदी के दाम 98,550 प्रति किलो दर्ज किए गए हैं। फिर चांदी दो दिन बाद खुली तो नया ही रिकॉर्ड बना रही थी। चांदी के दाम एक लाख को पहली बार पार कर गए। 

सोने के दामों में भी तेजी


इस दिन चांदी ही नहीं, सोने ने भी लंबी छलांग लगाते हुए एक लाख के आंकड़े को छू लिया। यानी सोमवार को सोने का मूल्य 1,00,400 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। चांदी 1,00,650 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई। वैसे भी सोने चांदी को एक दूसरे का पुरक माना जाता है। दोनों के दाम बढ़ रहे हैं। 

साल के अंत तक यह होगा सोने का दाम


जिस हिसाब से सोने चांदी के दाम बढ़ रहे हैं, उस हिसाब से अंदाजा लगाया जा रहा है कि साल के अंत तक सोने के दाम सवा लाख रुपये तक भी पहुंच सकते हैं। उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ के जिला महामंत्री किशोर कुमार सेठ मुन्ना ने बताया कि दो जून को जब चांदी पहली बार लखपति बनी तो बाजार में सन्नाटा हो गया।