home page

Gold Rate : सोने में तगड़ी गिरावट, 88000 से भी नीचे आया 916 शुद्ध गोल्ड का रेट

Gold Rate : सोने के दामों में तगड़ी गिरावट आई है। सोने के दाम 916 की शुद्धता में 88 हजार के नीचे आ गए हैं। इतनी तगड़ी गिरावट सोने में अचानक आई है। सोने के दाम गिरने से आभूषण खरीद के इच्छूक लोगों को लाभ मिलेगा। इससे वो अपनी मनपसंद ज्वेलरी सस्ते में खरीद सकेंगे।

 | 
Gold Rate : सोने में तगड़ी गिरावट, 88000 से भी नीचे आया 916 शुद्ध गोल्ड का रेट

HR Breaking News (Gold Rate) सोने के दाम लगातार बढ़ते हुए अब गिरने लगे हैं। इस साल सोने के दाम इतनी तेजी से बढ़े कि अब वापसी भी उतनी ही तेजी से कर रहे हैं।

 

सोने के दामों (Gold Rate) अब तगड़ी गिरावट आई है। 916 शुद्ध सोना काफी सस्ता होकर 88 हजार से भी नीचे आ गया है। 

 

सोने के दामों को ये कारक कर रहे प्रभावित


आपको बता दें कि कई कारक जैसे- रूस-यूक्रेन युद्ध, अमेरिका की आर्थिक मंदी की आशंका, मध्य-पूर्व में तनाव, और दुनिया भर के सेंट्रल बैंकों द्वारा भारी खरीदारी के चलते सोने की मांग और कीमतों (Gold Rate) में उतार चढ़ाव आ रहा है।

100 प्रतिशत का दिया रिटर्न


हालांकि पिछले दो सालों में सोने ने निवेशकों को बंपर रिटर्न (Gold Return)दिया है। आंकड़ों के मुताबिक अक्टूबर 2022 में सोने के रेट (Gold Rate) 1630 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहे थे।

जो अब 3260 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गए हैं। यानी देखा जाए तो 28 महीनों में अब तक सोने (Gold Rate ike)में लगभग 100 प्रतिशत का मुनाफा हो चुका है।

अब आई सोने में गिरावट


देश के सर्राफा बाजार में महीने के अंत में सोने और चांदी के दाम गिर गए हैं। सोना गिरता दिखाई दे रहा है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक 999 प्रतिशत शुद्धता वाला 24 कैरेट सोना 95 हजार प्रति 10 ग्राम के ऊपर चल रहा है।   

शुद्धता वाइज क्या है सोने के दाम


सोके के दामों (Gold Rate) की बात करें तो 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने के दाम 95951 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहे हैं। वहीं, 995 शुद्धता वाले सोने के दाम 95567 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किए गए हैं। वहीं, 916 शुद्धता वाले 22 कैरेट सोने की कीमत 87891 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव से बिकती है।

750 शुद्धता वाला सोना 18 कैरेट सोने के नाम से जाना जाता है, जिसकी कीमत 71963 रुपये है। वहीं, 585 शुद्धता वाले 14 कैरेट सोने की कीमत 56131 रुपये प्रति दस ग्राम है। 


 


सोने चांदी के दाम में बदलाव


999 शुद्धता के सोने के आज के दाम 95784 रुपये प्रति दस ग्राम यह कल 95951 रुपये प्रति दस ग्राम थे। इनमें 167 रुपये की कमी दर्ज की गई है। इसी प्रकार  995 शुद्धता का सोना (Gold Rate) 95400 रुपये प्रति दस ग्राम है।

इसकी कीमत पहले  95567 रुपये थी, जोकि 167 रुपये कम हो गई है। 916 शुद्धता के सोने के दाम 87738 रुपये प्रति दस ग्राम है जोकि पहले 153 रुपये ज्यादा 87891 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे।  

News Hub