home page

Gold Rate : हाईएस्ट लेवल पर पहुंचा 10 ग्राम सोना, जानिए किस शहर में कितने हो गए दाम

Gold Rate : वर्तमान में सोने की कीमतों में एक बार फिर से रिकॉर्ड तोड़ तेजी देखने को मिल रही है। देश में इन दिनों सोने की कीमतें लगातार चर्चा में हैं। ऐसे में नए दिन के साथ ही सोने की नई कीमतें लोगों के सामने आई हैं। सोने के नए दाम देख जहां निवेशक खुश हैं वहीं, आम जनता कुछ परेशान है। 

 | 
Gold Rate : हाईएस्ट लेवल पर पहुंचा 10 ग्राम सोना, जानिए किस शहर में कितने हो गए दाम

HR Breaking News (Gold Rate) पिछले कई दिनों से सोने चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। ऐसे में आज एक बार फिर सोने की कीमतें नए स्तर पर पहुंच गई हैं। वैसे तो सोने के रेट साल 2024 के अंतिम माह से ही बढ़ने लगे थे, लेकिन 2025 में अब तक कई बार सोने की दाम नई ऊंचाइयों पर पहुंचे हैं।

 

 

16 जून को देश में सोने के दाम


देश में सोने की कीमतों (Gold Rate) की बात करें तो आज फिर उनमें तेजी देखी जा रही है। लगातार चार दिन से सोने की कीमतों में बढ़त दर्ज की जा रही है। ऐसे में अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज सोमवार यानी 16 जून को देश के विभिन्न शहरों में सोने  की क्या कीमतें हैं तो पढ़ें हमारी पूरी खबर।

 

सोमवार यानी 16 जून को सोना निरंतर चौथे कारोबारी सत्र में महंगा हो गया है। वर्तमान की सोने की कीमतों की बात करें तो सोना पिछले दो माह के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है।


सोने की ओर निवशकों का रूझान 


वर्तमान में जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हालात बने हुए हैं, उसका सीधा असर सोने-चांदी की कीमतों पर देखने को मिल रहा है। सप्ताहअंत पर इजरायल और ईरान के बीच युद्ध (Israel Iran Conflict) की जो स्थिति बनी हुई है, ऐसे में निवेशक अपने पैसे सुरक्षित निवेश वाले एसेट में लगा रहे हैं। 


आज यानी 16 जून को स्पॉट गोल्ड सत्र की शुरुआत में 22 अप्रैल के बाद के अपने उच्चतम स्तर को छूने के बाद 3,442.09 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है।  

जानें आज के सोने के भाव


देश में वर्तमान में हर किसी की निगाह सोने-चांदी की कीमतों पर टिकी हुई हैं। वर्तमान में सोने के रेट नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। ऐसे में आज यानी 16 जून को देश के विभिन्न शहरों में सोने के अलग-अलग रेट सामने आ रहे हैं। आज देश की राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,01,660 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

इसके अलावा राजधानी में 22 कैरेट सोने के रेट लगभग 93,200 रुपये हैं।  इसके अलावा आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोने की आज की कीमत 1,01,510  रुपये प्रति 10 ग्राम है, वहीं यहां पर फिलहाल 22 कैरेट सोने की कीमत 93,050 रुपये प्रति 10 ग्राम है।  

चेन्नई में सोने की आज की कीमत की बात करें तो यहां 22 कैरेट सोने के रेट 93,050 रुपये प्रति 10 ग्राम व 24 कैरेट सोने के रेट 1,01,510 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं। इसके अलावा सांस्कृतिक राजधानी कोलकाता में 22 कैरेट सोने के रेट 93,050 रुपये प्रति 10 ग्राम व 24 कैरेट सोने के रेट 1,01,510 रुपये प्रति 10 ग्राम हैं।  


एमसीएक्स पर कम हुए सोने के दाम


एक ओर जहां घरेलू बाजार में सोने की कीमतों (Gold Rate) में बढ़ोतरी हुई है वहीं, इस बीच एमसीएक्स पर सोने के रेट में गिरावट दर्ज की गई है।  एमसीएक्स पर 5 अगस्त 2025 की डिलीवरी वाला सोना 0.19 प्रतिशत की गिरावट के बाद 1,00,088 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। 

चांदी के दाम बढ़े


4 जुलाई 2025 की डिलीवरी वाली चांदी की कीमत में कुछ बढ़त देखने को मिली है। एमसीएक्स पर 4 जुलाई की डिलीवरी वाली चांदी की कीमत में  0.01 फीसदी की बढ़त हुई है। इसके साथ यहां चांदी की कीमत 1,06,501 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।  

वहीं, अगर हम अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो COMEX पर सोने के भाव में 0.30 प्रतिशत की कटौती हुई है। इसके साथ ही यहां सोने के रेट  3442.50 डॉलर प्रति औंस हो गए हैं। वहीं, चांदी की कीमत भी 0.12 प्रतिशत की गिरावट के बाद 36.31 डॉलर प्रति औंस हो गई है।