Gold Rate : अचानक से महंगा हुआ सोना, जाने आपके शहर में कितने हैं दाम
Gold Rate Hike :सोने-चांदी की कीमतें हर रोज अपडेट होती है। पिछले कुछ दिनों से सोने की कीमतों में गिरावट देखी जा रही थी, जिसके चलते सोने की कीमतों पर ब्रेक लगता नजर आ रहा था, लेकिन आज 13 मई को एक बार फिर सोना (Gold Rate Updates)अचानक से महंगा हुआ है। अगर आप भी आज सोना खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आइए जानते हैं कि आपके शहर में आज सोने के रेट क्या चल रहे हैं।

HR Breaking News (Gold Rate )। मई का आधा महीना बीत चुका है और अभी भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। पिछले कई दिनों सोने की कीमतों में नरमी देखी जा रही थी।
इससे लोगों का राहत मिली हुई थी, लेकिन आज 13 मई को एक बार फिर सोने की कीमतों (Gold Rate Hike ) में जोरदार उछाल देखा गया है। आइए खबर के माध्यम से जानते हैं कि आज दिल्ली समेत अन्य राज्यों में गोल्ड के क्या रेट चल रहे हैं।
कई कारकों पर निर्भर करती हैं सोने की कीमत
देश में सोने की कीमत (Gold Rate) कई कारकों पर निर्भर करती हैं। इन्हीं वजहों से सोने के दामों में बदलाव आता रहता है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने के दाम, सरकार की ओर से लगाए टैक्स और रुपये की कीमत में उतार-चढ़ाव पर निर्भर करते हैं। शादी विवाह पर सोने की मांग भी कीमतों को हिलाती हैं।
फिर बदले सोने-चांदी के रेट-
सोने (Gold Rate Hike Today) के साथ-साथ आज चांदी की कीमतों में भी उछाल आया है। MCX पर 5 जून 2025 की डिलीवरी वाला सोना 0.82 प्रतिशत से बढ़कर 93,660 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है और इसके साथ ही 4 जुलाई 2025 की डिलीवरी वाली चांदी 1.63 प्रतिशत से महंगी होकर 96,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है।
दिल्ली में कितने हो गए गोल्ड के दाम
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज 13 मई 2025 को (Gold Rate in Delhi) 10 ग्राम 22 कैरेट सोने के रेट तकरीबन 87,800 रुपए पर ट्रेड कर रहे हैं। वहीं 24 कैरेट सोने के रेट 95,770 रुपए प्रति दस ग्राम पर कारोबार कर रहे हैं।
मुंबई में गोल्ड के रेट
इसके साथ ही देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Gold Rate in Mumbai) में 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 87,650 रुपए पर स्थिर है, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 95,620 रुपए प्रति दस ग्राम पर है।
फिर बदले चेन्नई में सोने के भाव
इसके साथ ही चेन्नई (Gold Rate In Chennai) में 22 कैरेट सोने की कीमत 87,650 रुपए प्रति दस ग्राम हो गई हैं और 24 कैरेट सोने के रेट 95,620 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।
कोलकाता में एक तोला सोने का भाव
कोलकाता में सोने के भाव की बात करें तो कोलकाता में (Gold Rate) 22 कैरेट सोना 87,650 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है और 24 कैरेट सोना 95,620 रुपए प्रति दस ग्राम में मिल रहा है।
ग्लोबल मार्केट में कितने चल रहे सोने-चांदी के भाव
सिर्फ घरेलू बाजार ही नहीं बल्कि ग्लोबल मार्केट में COMEX पर सोना (Gold on COMEX) 0.91 प्रतिशत महंगा हो गया है और महंगा होकर 3257.40 डॉलर प्रति औंस हो गया। इसके अलावा चांदी (Global Market silver Rate)1.80 प्रतिशत से बढ़कर 33.21 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है।
आज के समय में सोना निवेशकों का एक बेहद इन्वेस्टमेंट ऑप्शन बन गया है। निवेशक हमेशा ही बदलती बाजार स्थितियों के साथ, निवेशक और व्यापारी उतार-चढ़ाव पर बारीकी से निगाहें टिका कर रखते हैं।