home page

Gold Rate : 2026 तक इतने हो जाएंगे 10 ग्राम सोने के भाव

Gold Rate : सोने के दाम रोजाना ही कम ज्यादा होते रहते हैं। परंतु, कुछ क्षण सोने के लिए ऐतिहासिक होते हैं, क्योंकि सोने के दाम इन दिनों या तो ज्यादा गिरते हैं या ज्यादा बढ़ते हैं। इस साल सोने ने ऐसी जबरदस्त तेजी दिखाई है कि सब हैरान रह गए। सोने की इस तेजी ने सवाल उठा दिया है कि इस साल में सोना कितना बढ़ेगा 2026 तक सोने के दाम कितने हो जाएंगे।

 | 
Gold Rate : 2026 तक इतने हो जाएंगे 10 ग्राम सोने के भाव

HR Breaking News (Gold Rate) सोने के दामों में 2025 में ऐतिहासिक तेजी देखने को मिली है। इस साल सोना 26 प्रतिशत तक बढ़ चुका है। वहीं, साल के अंत तक सोने के दाम कितने होंगे। 

 

इसको लेकर भी रिपोर्ट आ गई है। सोने ने इतना रिटर्न दिया है कि लोग बाजार को भूल रहे हैं। निवेशकों की रूचि से ही सोना इस तेजी से बढ़ा है। 

 

क्यों बढ़ रहे सोने के दाम
 

सोने के दाम (Gold Rate) बढ़ने के पीछे एक्सपर्ट्स का मानना है कि युद्ध और आर्थिक अनिश्चितता इसका कारण है। सोने की कीमतें इसी वजह से बढ़ रही हैं।

वैश्विक तनाव और आर्थिक अनिश्चितताओं के बीच सोने में लगातार उछाल आ रहा है। दुनिया में युद्ध, तनाव और आर्थिक अनिश्चित्ता की चिंता की वजह से लोगों ने अपने रुपयों को सुरक्षित करने के लिए सोना खरीदा है। 

इसी कारण इतने चले गए सोने के दाम
 

यहीं वजह है कि इस साल 22 अप्रैल को सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गईं। वहीं एक बड़ी कंपनी जेपी मॉर्गन का मानना है कि इस साल के अंत यानी 2026 तक सोना अंतरराष्ट्रीय बाजार में 4,000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है।

शांति हुई तो खरीदारी हुई कम
 

दुनिया में हल्की सी शांति ने सोने के दाम गिरा दिए हैं। इससे सोने की खरीदारी थोड़ी कम हुई है। इससे सोने की तेजी भी कम हुई है। सोना 23 अप्रैल से कम होना शुरू हुआ और एमसीएक्स पर 15 मई को 90,890 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। इसके बाद सोने में फिर (Gold Rate) से तेजी दिख रही है। 

क्यों बढ़ेंगे सोने के दाम
 

कंपनी जेपी मॉर्गन के अनुसार भविष्य में फिर से तनाव बढ़ सकता है। वहीं, मंदी या महंगाई का डर अभी भी जिंदा है। इससे लोग फिर से सोने की ओर भाग रहे हैं। जेपी का मानना है कि 2025 के आखिर तक सोना 3,675 डॉलर प्रति औंस तक व 2026 की दूसरी तिमाही में 4,000 डॉलर से ऊपर चला जाएगा।

उन्होंने कहा कि दुनिया भर के सेंट्रल बैंक भी सोना खरीदकर मांग बढ़ा रहे हैं। हर तिमाही में औसतन 710 टन तक सोने की (Gold Rate) खरीद हो रही है। इससे सोने की मांग बनी रहेगी। 


देश में कितने चले जाएंगे सोने के दाम  
 

देश में सोने के दामों को लेकर विशेषज्ञ जिगर त्रिवेदी का मानना है कि 9 से 12 महीने में सोना (Gold Rate) 3,800 डॉलर प्रति औंस तक जा सकता है। देश में भी साल के अंत में त्योहारी सीजन होगा और मांग बढ़ेगी। इससे देश में सोना 1,10,000 से 1,15,000 प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। 

क्यों बढ़ेंगे सोने के दाम
 

एक्सटर्प के अनुसार अमेरिका की आर्थिक हालत ठीक नहीं है। अमेरिका में कर्ज बढ़ रहा है। वहीं, डॉलर कमजोर हो रहा है। वहां महंगाई का डर है। मूडिज की ओर से अमेरिका की क्रेडिट रेटिंग भी घटा दी गई है।

इससे दुनिया में निवेशकों ने फिर से सोने का रूख किया है। बाकी कई देशों में आपसी तनाव भी जारी है। इससे सोने के दाम स्वभाविक रूप से बढ़ेंगे।

News Hub