home page

Gold Rate : सोने ने पकड़ी रफ्तार, जानिए क्या चल रहे हैं 22, 24 कैरेट सोने के लेटेस्ट रेट

Gold Rate : सोने-चांदी की डिमांड हमेशा रहती है, लेकिन शादियों के सीजन में सोने की अधिक मांग बढ़ जाती है। इस समय में सर्राफा बाजार में  सोने की खरीदारी को लेकर भीड़ देखने को मिलती है। पिछले कुछ दिनों में सोने के दाम फिर इतने बढ़ गए हैं कि अब सोना ग्राहकों के लिए खरीदना मुश्किल हो गया है। अगर आप भी सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो आइए खबर में जानतें है कि सर्राफा बाजार में सोने का दाम क्या चल रहे हैं।

 | 
Gold Rate : सोने ने पकड़ी रफ्तार, जानिए क्या चल रहे हैं 22, 24 कैरेट सोने के लेटेस्ट रेट 

HR Breaking News (Gold Rate) सोने और चांदी के दामों में लगातार बढ़ौतरी होती जा रही है। सोने की बढ़ती मांग का असर(Gold-Silver Rate )सोने की कीमतों पर भी पड़ रहा है और ग्राहकों के लिए सोना मंहगा होने से चिंता बनी हुई है। अगर आप भी सोना खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो आइए जानतें है कि आज 15 जून को सोने के दाम कितने चल रहे हैं। 

 

 

क्यों बढ़ रहे सोने के दाम 


सोने के दाम बढ़ने के पीछे की वजह इसराइल और ईरान का युद्ध माना जा रहा है। इजरायल ने आधी रात को ईरान पर हमला किया। इसके बाद ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई में हमला किया, जिससे मिडल ईस्ट में हलचल पैदा हुई और शेयर बाजारों में निवेशकों को डर हुआ कि कहीं उनका पैसा न डूब जाए।

इसलिए निवेशकों ने अपना पैसा निकालकर सोने (Gold Rate) में लगाना शुरू कर दिया। इससे सोने की मांग बढ़ गई और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ही सोने के दाम बहुत तेज हो गए। सोना इतनी तेजी से बढ़ा की एक झटके में देश में तो एक लाख के पार जा पहुंचा। 


कितने बढ़े 22, 24 कैरेट सोने के दाम


सोने की कीमतों मे (Gold-Silver Rate )तेजी देखी जा रही है। आज का 22 कैरेट वाले का सोने का रेट 250 रुपये बढ़कर 95,000 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। यह पहले 94,750 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

बीते दिनों में 24 कैरेट वाले सोने का रेट 260 रुपये बढ़कर 99,750 रुपये 10 ग्राम था, जोकि पहले सोने का रेट 99,490 रुपये 10 ग्राम था।

देश के सर्राफा बाजार के इन राज्यों में सोने-चांदी का भाव 


आज बोकारों में 22 कैरेट वाले सोने का रेट 95,000 रुपये प्रति 10 ग्राम है और 24 कैरेट वाले सोने का रेट 99,990 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं चांदी 1,05,000 प्रति किलो के रेट से बेची जा रही है। जमशेदपुर में 22 कैरेट वाले सोने का रेट 92,250 रुपये प्रति 10 ग्राम है और 24 कैरेट वाले सोने का रेट 101,470 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

वहीं चांदी का रेट 1,07,000 प्रति किलो है। देवघर में 22 कैरेट वाले सोने का रेट 91,960 रुपये प्रति 10 ग्राम है और 24 कैरेट वाले सोने का रेट 100,320 रुपये प्रति 10 ग्राम है, वहीं चांदी का रेट 106,750 रुपये प्रति किलो है।

चांदी में भी आई तेजी


इंडिया बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार सोने की कीमतों में लगातार तेजी देखी जा रही है। हांलाकि चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज चांदी 1,20,000 रुपये प्रति किलो के भाव से सर्राफा बाजार में बेची जा रही है।

जबकि बीतें दिनों में चांदी का रेट 1,20,000 रुपये प्रति किलो था। यानी चांदी की कीमतों में अभी भी स्थिरता बनी हुई है और बाजरों में(Gold-Silver rate )सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव होते रहते है।