Gold Rate : डिमांड हुई कम, धड़ाम हुआ सोना, एकदम 6 हजार से भी ज्यादा गिर गए 10 ग्राम के रेट
Gold Rate : सोने के दामों में निरंतर उतार चढ़ाव का दौर जारी है। सोना एक बार फिर गिर गया है। सोने के दाम धड़ाम हो गए हैं, क्योंकि सोने की मांग भी कम हो गई है। निवेशकों ने सोना खरीदने की बजाय अब बाजार के हालत थोड़े ठीक होने पर बाजार को चुना है।

HR Breaking News (Gold Rate) इस साल सोन की खरीद में काफी अंतर देखने को मिला है। सोने के दाम काफी बढ़ गए, जिससे 16 साल बाद ऐसा हुआ कि ज्वेलरी खरीद में 25 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
वहीं सोने में निवेशकों की संख्या 10 साल बाद 7 प्रतिशत बढ़ गई। सोने के दाम बढ़ने का एक प्रमुख कारण निवेशकों की संख्या बढ़ना ही है।
सोने ने बनाए कईं रिकॉर्ड
सोने ने 2025 में कई रिकॉर्ड बनाए हैं। सोना 22 अप्रैल 2025 को पहली बार एक लाख को क्रॉस कर गया, वहीं एमसीएक्स पर भी सोने के दाम (Gold Rate) 99358 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किए गए। सोने में इतनी तेजी ऐतिहासिक रही है। सोना साल में काफी ज्यादा बढ़ चुका है।
रिटर्न में भी तोड़ रहा रिकॉर्ड
सोने के दामों (Gold Rate) के बढ़ने से सोने में रिटर्न के रिकॉर्ड भी टूटे हैं। सोना रिटर्न के मामले में देखें तो 2024 के मुकाबले लगभग दोगुना रिटर्न 2025 की पहली तिमाही में ही दे चुका है।
सोने के दाम 2024 में 12 हजार रुपये के करीब बढ़े थे, वहीं इस साल सोने के दाम 24 हजार रुपये तक बढ़ गए थे, हालांकि फिलहाल दाम नीचे आ गए हैं।
सोने के दाम 30 प्रतिशत तक का रिटर्न देने के बाद 7 प्रतिशत तक गिरे भी हैं। वहीं 23 जुलाई के बाद इस साल पहली बार 12 मई को एमसीएक्स (Gold Rate) पर 4000 रुपये से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है। यह भी सोने में ऐतिहासिक गिरावट है।
क्यों कम हो रहे सोने के दाम
सोने के दाम अमेरिका की ओर से ट्रेड वॉर के चलते बढ़े थे। ट्रेड वॉर शुरु हुआ तो सोने की कीमतों (Gold Rate) में भी तेजी दर्ज की गई। बाजार में ट्रेड वॉर के चलते अनिश्चित्ता का माहौल हुआ, जिससे निवेशकों ने बाजार से सोने का रुख किया। सोनो को सेफ हेवन माना।
परंतु, अब बाजार में ट्रेड वॉर में नरमी आई है तो सोने के निवेशक बाजार में लौट रहे हैं। जिससे सोना काफी नीचे आ गया है। सोने के दाम इस साल ज्यादातर निवेशकों की मूवमेंट पर ही निर्भर रहे हैं। अब निवेशकों की डिमांड सोने में कम हुई है तो सोने के दाम (Gold Rate) भी धड़ाम हो गए हैं।
क्या चल रहे हैं सोने के दाम
सोने के दाम (Gold Rate) सोने के दाम इस साल काफी बढ़े, लेकिन अपने हाई से 6 हजार से भी ज्यादा गिर गए हैं। एमसीएक्स पर सोना 22 अप्रैल को 99,358 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। अब सोना गिरकर काफी नीचे आ गया है। 14 मई को सोने का न्यूनतम प्वाइंट 93,008 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया है।
वहीं, सोने का ओपनिंग प्राइस 93,143 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया था। वहीं, 93,647 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कल क्लोज हुआ था। 14 मई का हाईएस्ट 93666 रुपये रहा है। 14 मई को सोना 2 बजकर 19 मिनट पर 152 रुपये कम 93495 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है। कल के मुकाबले यह दाम 0.16% कम हैं।