Gold Rate : सोने ने मारी पलटी, कुछ ही घंटों में आ गई तेजी, इतने का हुआ 10 ग्राम सोना
Gold Rate : सोने ने दोपहर की गर्मी में अचानक पलटी मार दी है। सोने के दाम लाल निशान से हरे पर पहुंच गए हैं। सोने के दामों में तगड़ी तेजी आई है। निवेशकों ने दाम बढ़ने से राहत की सांस ली है। सोने के दामों में एकदम से तेजी आई है। अब सोने के दाम नए आयाम की ओर फिर से बढ़ते दिखाई दे रहे हैं।

HR Breaking News (Gold Rate) सोना एक बार फिर से बढ़ गया है। सोने के दामों में फिर से उछाल आ गया है। मंगलवार को सोने के दामों में सालभर के रूझान के साथ कदमताल कर लिया है। यानी अब तक के रुझानों में जिस प्रकार सोना बढ़ा, उसी प्रकार अब भी सोने के दाम बढ़ रहे हैं।
इस साल सोने ने रचे इतिहास
सोने के दामों में आम तौर पर रोजाना बदलाव होता रहता है। परंतु, इस बार सोने के दामों ने अलग ही कीर्तिमान स्थापित किए हैं। सोने के रेट (Gold Rate) साल की शुरुआत से अब तक 24 हजार तक बढ़ गए थे। जबकि 2024 में सालभर में सोना 12 हजार के आसपास बढ़ा था।
22 अप्रैल रहा सोने का ऐतिहासिक दिन
सोने के लिए अब तक के इतिहास में 22 अप्रैल 2025 ऐतिहासिक दिन रहा है। इस दिन आज तक के इतिहास की सोने की सबसे ज्यादा कीमत (Gold Rate) थी। सोने के दामों में अब तक की सबसे बड़ी बढ़ौतरी हुई है। इस दिन सर्राफा बाजार में सोना 1 लाख के पार चला गया था। इसी दिए एमसीएक्स पर सोना 99,358 रुपये प्रति 10 ग्राम था।
23 अप्रैल से आई गिरावट
22 अप्रैल तक सोना 30 प्रतिशत बढ़ गया था। इसके बाद सोने में तगड़ी गिरावट दर्ज की गई है। इसके बाद सोने के दाम 8 प्रतिशत तक गिर गए। सोना मई की शुरुआत में तो और ज्यादा गिरना शुरू हो गया। ऐसे में सोने के दामों की गिरावट ने लोगों को परेशान कर दिया। सोने के दाम (Gold Rate) 99,358 से 90890 पर आ गए थे।
अब अचानक बढ़े सोने के दाम
मंगलवार को सोने के दामों में अचानक से तेजी आई है। दोपहर तक सोने के दाम काफी गिरावट पर चल रहे थे। यहां, 93,580 रुपये पर सोना मंगलवार को पहुंच गया है। सोने के दाम दोपहर तक गिर रहे थे, अब यह 283 रुपये, यानी 0.30% बढ़ गए हैं। यह दाम दोपहर 14:50 बजे के हैं।
मंगलवार को सोने के दाम का लॉ प्वाइंट 92810 रुपये प्रति 10 ग्राम (Gold Rate) पर रहा है। वहीं, हाई प्वाइंट 93596 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा है। वहीं, मंगलवार को सोना 93,001 रुपये पर खुला था। वहीं, 93,297 रुपये पर सोना बंद हुआ था।