Gold Rate : धड़ाम से गिरा सोना, एकदम 1400 रुपये गिरे दाम, अब बस इतने गए दाम
Gold Rate : सोने के दामों में एक बार फिर से गिरावट दर्ज की गई है। सोना अचानक से धड़ाम हो गया है। लगातार आ रही गिरावट के बीच कुछ दिन बढ़ौतरी हुई, फिर 8 मई को सोना काफी नीचे गिर गया है। सोने के दाम गिरने से लोगों में खुशी है। आम ग्राहकों के लिए शादियों के सीजन में ये अच्छी खबर है।

HR Breaking News (Gold Rate) सोने के दाम एक बार फिर से गिर गए हैं। सोना गिरकर काफी नीचे चला गया है। अचानक आई इस गिरावट ने सवाल खड़ा कर दिया है कि अब किन कारणों से दाम कम हुए हैं। एकदम से 1400 रुपये दाम गिरने से निवेशकों को भी झटका लगा है।
इस साल सोने के दामों में आ रहा उतार चढ़ाव
सोने के दामों में उतार चढ़ाव का दौर चल रहा है। इस साल सोने के दाम पहले 30 प्रतिशत के करीब बढ़े तो बाद में सोना (Gold Rate) काफी गिर भी गया। सोने के दाम साल की शुरुआत में 80 हजार से कम थे। वहीं, सोना 22 अप्रैल को एक लाख के पार पहुंच गया था। वहीं, फिर सोने के दाम 7 प्रतिशत तक गिर गए।
क्यों गिरे सोने के दाम
सोने के दाम गिरने का कारण अमेरिका फेड की मीटिंग है। वहां पर ब्याज दरों पर लिए गए फैसले के कारण बाजार में अनिश्चितता का माहौल थोड़ा कम हुआ है। इस वजह से सोने के दाम गिरे हैं। सोने के दाम यूएस फेड की मीटिंग से पहले ही बढ़े थे।
इस साल 20384 रुपये महंगा हुआ सोना
22 अप्रैल 2025 को सोने के दाम 99100 रुपये प्रति तोला बीना जीएसटी के अपने ऑल टाइम हाई पर थे। जीएसटी सहित सोना 1 लाख पार चला गया था।
31 दिसंबर 24 को सोना 76045 रुपये प्रति 10 के रेट से खुला था और चांदी 85680 रुपये प्रति किलो थी। इस दिन सोना 75740 रुपये पर बंद हुआ। चांदी भी 86017 रुपये पर। इस साल सोना करीब 20384 रुपये और चांदी 8920 रुपये महंगी हुई है।
जेवर खरीदने वालों के लिए खुशखबरी
आभूषण खरीदने वालों के लिए खुशखबरी है। जो लोग सोना खरीदने (Gold Rate) की सोच रहे हैं। उनको आज सस्ता सोना मिलेगा। सोने-चांदी के भाव में आज बड़ी गिरावट है। 24 कैरेट सोना 1402 रुपये तोला सस्ता हुआ है। 96,024 रुपये पर सोने के दाम आ गए हैं। वहीं, चांदी में भी 1,174 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। चांदी 94,600 रुपये प्रति किलो पर आ गई है।
कीमतों में हो सकता है फर्क
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की ओर से भाव जारी किए गए हैं। इसमें जीएसटी नहीं लगा है। आपके शहर में इससे 1000 से 2000 रुपये का अंतर भी मिल सकता है। आईबीजेए की ओर से दिन में दो बार भाव जारी किए जाते हैं। एक बार दोपहर 12 बजे के करीब दूसरा 5 बजे के आसपास जारी किया जाता है।
जानिए सोने के क्या चल रहे हैं भाव
बिना जीएसटी के 23 कैरेट सोना 1396 रुपये सस्ता हो गया है। यह 96,374 रुपये तोला पर आ गया है। 22 कैरेट गोल्ड का औसत हाजिर भाव दोपहर को करीब 1284 रुपये टूटकर 87958 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का भाव भी 1052 रुपये कम हुआ है। यह 72018 रुपये तोला पर आ गया है। वहीं, 14 कैरेट गोल्ड 820 रुपये कम होकर 56174 रुपये पर आ गया।