Gold Rate : 4000 रुपये गिरे सोने के दाम, क्या ग्राहकों के लिए गोल्ड खरीदने का अच्छा मौका
Gold Rate :सोने के दामों में फिर से तगड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने के दाम एक बार फिर से काफी गिर गए हैं। सोना 4 हजार रुपये तक कम हो गया है। सोने के दामों में ऐसी गिरावट (Gold Rate) ने सभी को हैरान कर दिया है। वहीं, एक्सपर्ट ने भी राय दी है कि इस गिरावट पर सोना खरीद का सही मौका है या नहीं। आइए जानते हैं-

HR Breaking News (Gold Rate) अमेरिका और चीन के बीच चल रहे ट्रेड वॉर का रुख नरम हुआ है। बाकी देशों के साथ भी अमेरिका की अंडरस्टेंडिंग टैरिफ पर सुधार के मोड़ में है।
टैरिफ यानी रेसिप्रोकल टेक्स को अमेरिका की ओर से 90 दिन के लिए होल्ड किया गया है। ऐसे में बाजारों में फिर से हरियाली आई है और निवेशकों का रूख भी बाजारों की तरफ हो गया है। इससे सोने के दामों पर असर पड़ रहा है।
रिस्क लेने के मूड में आ गए निवेशक
शेयर बाजारों को अकसर लोग रिस्की मानते हैं। परंतु, शेयर बाजार के खिलाड़ी रिस्क लेने के लिए फिर से तैयार हो गए हैं। अमेरिका-चीन में ट्रेड वॉर टल गया है। इसके बाद शेयर बाजारों में तेजी आई है।
अब निवेशक रिस्क लेने के मूड में लग रहे हैं। इसी वजह से सुरक्षित माने जाने वाले सोने में निवेशकों की डिमांड (Gold Rate) कम हुई है।
सोने चांदी के दामों में आया बड़ा बदलाव
सोने-चांदी के दामों (Gold Rate) में बुधवार 14 मई को बड़ा बदलाव देखा गया है। सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोने की कीमत 568 रुपये प्रति 10 ग्राम कम हुई है।
वहीं, बाजार बुधवार को 93,776 रुपये पर खुला है। वहीं, सोने के साथ चांदी भी गिरी है। चांदी के दाम 871 रुपये टूटे हैं। चांदी के दाम अब 95,949 रुपये प्रति किलो पर आ गए हैं।
दिन में दो बार होता है सर्राफा भाव जारी
सर्राफा बाजार में सोने के दाम (Gold Rate) इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन कीह ओर से जारी किए जाते हैं। इसमें जीएसटी नहीं लगती है। हर शहर के दामों में हजार दो हजार का अंतर भी मिल सकता है।
आईबीजेए की ओर से दिन में दो बार सोने के दाम (Gold Rate) जारी किए जाते हैं। सोने के दाम पहले दोपहर 12 बजे और दूसरी बार शाम 5 बजे के लगभग जारी किए जाते हैं।
सर्राफा बाजार में सोने की कीमत
सर्राफा बाजार में जीएसटी सहित सोने के दाम 96,589 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किए गए हैं। वहीं चांदी 98,827 रुपये प्रति किलो पर बिक रही है। सोना काफी सस्ता हो चुका है। सोने के दाम 22 अप्रैल 2025 को 1 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई को पर थे।
चांदी से दोगुना बढ़ा सोना
सोना और चांदी को एक दूसरे की पुरक धातु माना जाता है। हालांकि दोनों में बहुत अंतर है। फिर भी यह गहनों के रूप में कंबिनेशन में आते हैं। इस साल सोने के दाम करीब 24 हजार रुपये तो चांदी 9932 रुपये महंगी हुई है।
31 दिसंबर 2024 को सोना 76045 रुपये प्रति 10 पर था, जोकि 22 अप्रैल को एक लाख क्रॉस कर गया। वहीं, चांदी 85,680 रुपये प्रति किलो थी। यह भी अब लगभग 12 हजार रुपये ज्यादा पर ट्रेड कर रही है।
4000 हजार रुपये गिरे दाम, क्या खरीदना फायदे का सौदा
सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। सोना एक लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के बाद से काफी गिरा है। जीएसटी समेत सोना अब 96000 रुपये प्रति 10 ग्राम के लगभग ट्रेड कर रहा है। कुछ ही दिनों में सोना लगभग 4000 रुपये प्रति 10 ग्राम गिरा है।
इसपर एक्सपर्ट रोहित वर्मा का कहना है कि यह गिरावट गहनों की खरीदारी और लम्बे समय के निवेश के सोने की खरीदारी का सही समय है। फिलहाल आई सोने की कीमतों (Gold Rate) में नरमी ग्राहकों के लिए एक बेहतरीन मौका है।